India vs Bangladesh Highlights 1st ODI- बांग्लादेश ने जीत से किया आगाज 1 -0 से आगे

पहले वनडे मैच में भारत की शर्मनाक हार,बांग्लादेश 1 विकेट से जीता।

India vs Bangladesh Highlights 1st ODI मे आज 4 दिसंबर 2022 को भारत बांग्लादेश तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज का पहला मैच खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बांग्लादेश के सभी गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी कसी हुई गेंदबाजी करके भारत के बल्लेबाजों को बांध के रखा और उन्हें एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया।

भारत की तरफ से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। भारत की शुरुआत इस मैच में भी अच्छी नहीं रही, शिखर धवन इस मैच में भी लय में नहीं थे, दोनों ने 5 ओवर में 23 रन जोड़े छठ वे ओवर में धवन 17 गेंदों पर 7 रन बनाकर बोल्ड हो गए मेहंदी हसन ने उन्हें बोल्ड किया। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली मैदान पर आए।

आप पढ़ रहे है India vs Bangladesh Highlights 1st ODI

सातवें ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया, भारत का स्कोर 9 ओवर में 40 रन एक विकेट पर था। पहले पावर प्ले में भारत ने 10 ओवर में 48 रन बनाए, 1 विकेट के नुकसान पर। 11 ओवर की दूसरी गेंद साकिब की रोहित 27 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए, और भारत का दूसरा विकेट गिरा। उसके बाद बल्लेबाजी करने को अय्यर आए 11वे ओवर की तीसरी गेंद साकिब की कोहली 15 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए और भारत का तीसरा विकेट गिर गया।

यह भी पढ़ें Top 10 Indian Cricketer Wife जो देती है खूबसूरती को मात, जाने कोन है वो?

फिर बल्लेबाजी करने को केएल राहुल आए और भारत का स्कोर 11 ओवर में 49 रन पर तीन विकेट हो गया। चौथे विकेट की पार्टनरशिप 39 गेंदों पर 21 रन की हुई 20 ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर 39 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए भारत का चौथा विकेट 92 रन पर गिरा। भारत के 100 रन 23 ओवर में चार विकेट पर बना।

31 ओवर की पांचवी गेंद पर राहुल ने चौका मार का अपना अर्धशतक पूरा किया था। भारत के 32 ओवर में 152 रन चार विकेट पर बने थे। 33 ओवर की तीसरी गेंद पर सुंदर कैच आउट हुए सुंदर ने43 गेंदों पर 19 रन बनाए उन्हें साकिब ने आउट किया भारत का पांचवा विकेट गिरा। उसके बाद शाहबाज बल्लेबाजी करने को आए।

34 ओवर की दूसरी गेंद पर शाहाबाज कैच आउट हो गए वह खाता भी नहीं खोल पाए, भारत का स्कोर 156 रन पर 6 विकेट 34 ओवर के बाद था फिर शार्दुल ठाकुर दीपक चाहर दोनों विकेट साकिब ने आउट किए। साकिब ने 5 विकेट लिए भारत का स्कोर 38 ओवर में 158 रन 8 विकेट के नुकसान पर था। 40 ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल कैच आउट हुए केएल राहुल ने 73 रन बनाए भारत का स्कोर 185 रन 9 विकेट पर 41 ओवर के बाद था।

क्रीकेटर्स के पसंदीदा डिश के बारे मे पढ़ने के लिए क्लिक करें :

अंतिम विकेट के रूप में सिराज 9 रन बनाकर आउट हुए भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए 41.2 ओवरों में और बांग्लादेश को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया बांग्लादेश के तरफ से शाकिब ने पांच विकेट, इबादत हुसैन ने 4 विकेट और मेहंदी ने 1 विकेट लिया।

दूसरी पारी बांग्लादेश की बल्लेबाजी India vs Bangladesh Highlights 1st ODI

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने बांग्लादेश की टीम मैदान पर आई लेकिन भारत की तरफ से पहला ओवर कर रहे दीपक चाहर की पहली गेंद पर शेंटो आउट हो गए, और बांग्लादेश का पहला विकेट शून्य पर गिर गया। सिराज के 5 ओवर की पहली गेंद पर अनामुल कैच आउट हुए उन्होंने 29 गेंदों पर 14 रन बनाए और बांग्लादेश ने 10 ओवर में 30 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए थे।

20 ओवर की दूसरी गेंद वाशिंगटन सुंदर की लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 20 ओवर में 77 रन 3 विकेट के नुकसान पर हो गया था। 24 ओवर सुंदर की दूसरी गेंद पर शाकिब 29 रन बनाकर आउट हुए, बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा। टीम का स्कोर 26 ओवर में 102 रन 4 विकेट के नुकसान पर था।

आप पढ़ रहे है India vs Bangladesh Highlights 1st ODI

35 ओवर में शार्दुल की छठी गेंद पर महमुदुल्लाह 35 गेंदों पर 14 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए और बांग्लादेश का पांचवा विकेट गिरा बांग्लादेश ने 35 ओवर में 128 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। छत्तीसगढ़ में सिराज ने पहली गेंद पर मुश्फिकर को आउट कर दिए उन्होंने 44 गेंदों पर 18 रन बनाए बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा।

39ओवर कुलदीप सेन की दूसरी गेंद पर हुसैन 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन हिट विकेट आउट हुए और कुलदीप सेन को दूसरा विकेट मिला। बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा। यहां से भारत की जीत सुनिश्चित देख रहे थे। लेकिन एक छोर पर मेहंदी में राज डटे हुए थे 40 वर्ष से राज की तीसरी गेंद पर हसन जीरो पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए और बांग्लादेश का नौवां विकेट गिर गया सिराज का तीसरा विकेट था।

40 ओवर के बाद 140 रन 9 विकेट के नुकसान पर हो गया था फिर चालू हुआ मेहंदी मिराज शो 41 ओवर की पहली गेद सेन की मेंराज ने छक्का लगाया, फिर चौथी गेंद पर छक्का लगाया और टीम का स्कोर 41 ओवर में 153 रन 9 विकेट के नुकसान पर हो गया। 43 ओवर की तीसरी गेंद शार्दुल कि राहुल ने मिराज का कैच छोड़ दिया। 44 ओवर की दूसरी गेंद पर मेराज ने चौका मारा फिर तीसरी गेंद पर चौका मारा बांग्लादेश को 39 गेंदों पर 20 रन चाहिए है जीत के लिए।

इस समय तक 10 विकेट के लिए 31 रन की पार्टनरशिप हो चुकी थी और टीम का स्कोर 44 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन हो गया बांग्लादेश को जीत के लिए मात्र 14 रन की जरूरत थी। 45 ओवर में टीम का स्कोर 179 रन 9 विकेट के नुकसान पर था। अब बांग्लादेश को जीत के लिए मात्र 8 रन की जरूरत थी दीपक चाहर ने 7 ओवर में तक 24 रन देकर एक विकेट लिया था। मेहंदी 34 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे थे।

मुस्तफिजुर 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे। 46 ओवर की पहली गेंद पर चार रन में राज ने मारे, अब जीत के लिए बांग्लादेश को मात्र 4 रनों की जरूरत थी ।दूसरे गेद डॉट रही, पार्टनरशिप 10 विकेट के लिए 47 रन की हो चुकी थी ।तीसरी गेंद डॉट रही, चौथी गेंद पर 1 रन बना और यह गेंद नो बॉल थी तो जीत के लिए मात्र 2 रन चाहिए थे अगली गेंद पर 1 रन बना इसको बराबर हो गया था और उसकी अगली गेंद पर मिराज ने 1 रन लेकर बांग्लादेश को यह मैच 1 विकेट से जीता दिया।

इस मैच में 10 विकेट की पार्टनरशिप कवन 55 रन की थी जो कि एक भारत के खिलाफ पहली पार्टनरशिप थे यह एक प्रकार से कहा जाए तो वन मैन आर्मी सो था भारत के हाथ में जीत सुनिश्चित थी लेकिन भारत के हाथों से जीत को खींचकर मेहंदी मेराज ले गए और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया और भारत को 1 विकेट से बुरी तरह मात दी।

यह भी देखें जाने क्रिकेटर्स जिन्होंने प्यार पाने के लिए तलाक लिया


भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए।
7 तारीख को भारत बांग्लादेश मैच की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा यह मैच 11:00 बजे से लाइव होगा।

Leave a Comment