इंडिया और बांग्लादेश तीन वनडे मैच की सीरीज मे India vs Bangladesh 3rd ODI Highlights :
इंडिया और बांग्लादेश तीन वनडे मैच की सीरीज
ईशान किशन और विराट कोहली के प्रदर्शन से बांग्लादेश टीम धराशाई
इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मैच 8 गांव में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
भारत की बल्लेबाजी पहली पारी India vs Bangladesh 3rd ODI Highlights
टॉस हारकर भारत बल्लेबाजी करने को अपने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से ईशान किशन और शिखर धवन के साथ मैदान पर आए, हालांकि जैसा कि दोनों मैचों में हुए इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही भारत ने 4 ओवर में 15 रन बिना कोई विकेट के बनाए थे पांचवें ओवर में मेहंदी हसन की पहली गेंद पर शिखर धवन एलबीडब्ल्यू आउट हुए धवन ने 8 गेंदों में 3 रन बनाए वह भारत का पहला विकेट जल्दी ही गिरा।
क्या आप जानते हैं भारत मे कौन कौन से स्ट्रीट फूड्स हैं विदेशी देखें :
इसके बाद मैदान पर आए विराट कोहली ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने 1 रन और 2रन लेकर पारी को संभाला और दूसरे हैंड पर ईशान ने खुलकर मैदान के चारों ओर आकर्षण शॉट लगाए चौके छक्कों की बौछार से बांग्लादेश के कोई भी गेंदबाज बच नहीं पाए। भारत ने पहले पावर प्ले में 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए थे।
भारत के 100 रन 17 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर बने।विराट कोहली और ईशान के बीच 100 रन की पार्टनरशिप 90 गेंदों में हो गई थी। 24 ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने चौका मारकर अपना शतक पूरा किया यह शतक उन्होंने मात्र 85 गेंदों में बनाया। 26 ओवर की पहली गेंद पर ई शान ने छक्का मारा और दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 150 रन की पार्टनरशिप हो गई थी। भारत के 200 रन 27 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर बने थे।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे जानने के लिए यह भी पढ़े:– #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़
28 ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने 1 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक 54 गेंदों में बनाया। भारत ने 30 ओवर तक 1 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। तब तक भारत के तरफ से 27 चौके और 9 छक्के इस मैच में वह लगा चुके थे। 36 ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान ने 1 रन लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया था यह उन्होंने मात्र 126 गेंदों पर बनाया था। 36 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन कैच आउट हुए उन्होंने 210 रन बनाए जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। भारत का दूसरा विकेट 305 रन के स्कोर पर गिरा था।
39 ओवर की पहली गेंद पर 3 रन बनाकर अय्यर कैच आउट हुए। विराट कोहली ने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया दूसरे छोर पर विकेट जल्दी गिरते रहे राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए। 42 ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली 113 रन बनाकर कैच आउट हुए भारत का पांचवा विकेट गिरा भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 398 रन बना लिए थे सुंदर ने 27 गेंदों में 37 रन बनाए जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल है भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए और बांग्लादेश टीम को 410 रन बनाने का लक्ष्य दिया।
दूसरी पारी बांग्लादेश की बल्लेबाजी India vs Bangladesh 3rd ODI Highlights
410 रनों के लक्ष्य का पीछा करने बांग्लादेश की टीम लिटन दास और अनामुल हक के साथ मैदान पर आई। बांग्लादेश टीम ने 4 ओवर में 33 रन बना लिए थे। अक्षर के पहले ओवर की पहली गेंद पर अनामुल हक 7 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए और बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा। सिराज ने अपने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास को कैच आउट कराया लिटन दास ने 29 रन बनाए और बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा।
अर्श दीप सिंह की पसंदीदा डिश के बारे मे पढ़ें
बांग्लादेश टीम ने 10 ओवर में 66 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। टीम का तीसरा विकेट 73 रन पर गिरा मुशफिकुर 7 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। बांग्लादेश टीम के 100 रन 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर बने। 20 ओवर की तीसरी गेंद पर यासिर अली ऊ मरान मलिक की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए उन्होंने 25 रन बनाए। साकिब ने 50 गेंदों में 43 रन बनाए।
दूसरे छोर पर आज बांग्लादेश के बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए और उनके एक-एक विकेट जल्दी करते रहे और बांग्लादेश की पूरी टीम 182 रन पर सिमट गई भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया।
अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए सिराज ने 5 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया शार्दुल ठाकुर ने 5 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए उमरान ने 43 रन देकर दो विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 1 ओवर में 2 रन देकर एक विकेट लिए ।और इस तरह यह तीसरा और अंतिम मैच भारत 227 रनों से जीत गया

