India vs Bangladesh 3rd day 1st Test Match Highlights

India vs Bangladesh 3rd day 1st Test Match Highlights: इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था। बांग्लादेश कल की पारी 133/8 से आज उन्होंने आगे खेलना शुरू किया, महज 17 रन जोड़कर उन्होंने दोनों विकेट खो दिए।

इस तरह से बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई, मेहंदी आखिरी विकेट के रूप मे 25 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि बांग्लादेश फॉलोऑन के लिए जरूरी रन नहीं बना सकी लेकिन टीम इंडिया ने उन्हे फॉलोऑन नहीं दिया और इंडिया ने दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने को उतरी।

इसका फायदा यह हुआ की इंडिया के दो बल्लेबाजो ने शतकीय पारी खेली पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक लगाया उसके बाद पुजारा ने भी शानदार शतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों के लिए ये शतक कुछ खास रहा, जैसे ही पुजारा का शतक पूरा हुआ कप्तान के एल राहुल ने पारी भी घोषित कर दी।

इस तरह से अब बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन बनाने का टारगेट मिल गया है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच मे जबरदस्त पकड़ बना ली है जीत अब बस कुछ ही दूर नजर आ रही है

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी मे दो विकेट पर 258 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने बाद टारगेट रखा है पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक लगाया उन्होंने 152 गेंद पर 110 रन की पारी खेली। इस दोरान उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके लगाए यह गिल की टेस्ट क्रिकेट मे पहला शतक है।

इससे पहले इसी साल उन्होंने अपना पहला वनडे शतक भी लगाया है पुजारा ने मात्र 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से अपना सबसे तेज शतक लगाया। पुजारा के टेस्ट कॅरियर का यह 19 वा शतक है

यह भी पढ़े
India vs Bangladesh 1st day 1st Test Match Highlights
India vs Bangladesh 2nd day 1st Test Match Highlights

साक्षिप्त स्कोर

इंडिया पहली पारी 404 रन आल आउट
बांग्लादेश पहली पारी 150 रन पर आल आउट

इंडिया के कुलदीप यादव ने 16 ओवर मे 40 रन देकर 5 विकेट लिए । सिराज ने 13 ओवर मे 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उमेश यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
इंडिया दूसरी पारी -2 विकेट पर 258 रन पारी समाप्ति की घोषणा। गिल 152 गेंद 110 रन, पुजारा 130 गेंद 102 रन नाबाद।
बांग्लादेश दूसरी पारी -12 ओवर मे 42 रन बिना कोई नुकसान के।
बांग्लादेश की टीम अभी भी टारगेट से 471 रन दूर है उसके 10 विकेट अभी शेष है।

Leave a Comment