India vs Bangladesh 2nd ODI Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच खेला गयाजिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। उनके सलामी बल्लेबाज अनामुल हक और लिटन दास ओपनिंग करने मैदान पर आए। भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत दीपक चाहर ने की।
पहले ओवर में बांग्लादेश ने 1 रन बनाया। सिराज के पहले ओवर में अनामुल हक ने पहली गेंद पर चौका दूसरी गेंद पर चौका तीसरी गेंद पर 2 रन चौथी गेंद अनामुल हक का कैच रोहित ने छोड़ा और रोहित को चोट लगी और वह ग्राउंड के बाहर चले गए पांचवी गेंद पर अनामुल हक 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए और बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा। 9 ओवर में बांग्लादेश ने 39 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए थे।
सिराज के 5 ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास क्लीन बोल्ड आउट हुए उन्होंने 23 गेंदों पर 7 रन बनाए और बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा। बांग्लादेश ने पहले पावर प्ले में 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए थे। बांग्लादेश के 12.5 ओवर में 50 रन बने थे। उमरान ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सेंटो को क्लीन बोल्ड किया था उन्होंने 35 गेंदों पर 21 रन बनाए थे बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा था।
बांग्लादेश ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। सुंदर के दूसरे ओवर की छठी गेंद पर साकिब कैच आउट हुए थे, उन्होंने 20 गेंदों में 8 रन बनाए थे और बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, उस समय टीम का स्कोर 17 ओवर में 66 रन पर चार विकेट था। सुंदर के तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर मुशफिकुर 12 रन बनाकर आउट हुए यह सुंदर का दूसरा विकेट था।उसकी अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज आफिफ़ हुसैन क्लीन बोल्ड हो गए। और बांग्लादेश टीम का स्कोर 19 ओवर में 69 रन पर 6 विकेट हो गया।
इसके बाद महमूदुल्लाह और मेहंदी हसन मिराजने एक लंबी शतकीय साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकालादोनों ने शुरू में थोड़ा संभाल कर फिर मैदान के चारों ओर आकर्षण शॉट लगाते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। मेहंदी हसन ने अपना अर्धशतक 55 गेंदों पर पूरा किया। टीम का स्कोर 40 ओवर तक 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन हो गया था। 44 . 3 ओवर में बांग्लादेश टीम के 200 रन पूरे हुए। दोनों के बीच 7 विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। उमरान के नौवें ओवर की पहली गेंद पर महमुदुल्लाह विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट हुए, महमुदुल्लाह ने 77 रन बनाए।
नए बल्लेबाज नासूम ने आते ही तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 47 ओवर में 7 विकेट पर 231 रन लगा दिया था। 8 विकेट के लिए इन दोनों ने 22 गेंदों पर 51 रन की पार्टनरशिप की थी मेहंदी हसन मिराजने मैच की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना पहला शतक बनाया है। और बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 271 रन का स्कोर बनाया था और भारत को 272 रन बनाने का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 73 रन देकर दो सफलता प्राप्त की। अक्षर पटेल ने 7 ओवर में 40 रन दिए। उमरान मलिक ने 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 58 रन दिए उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
यह देखे : BILATERAL SERIES’ RECORD (Dec 2012 To 2022) – Cricket Wisdom
India vs Bangladesh 2nd ODI Highlights:
भारत की बल्लेबाजी
272 रन के लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम जब उतरी, तो उनके कप्तान रोहित शर्मा चोटिल थे ।तो शिखर धवन और विराट कोहली ने भारत की तरफ से ओपनिंग की। पर भारत की शुरुआत इस मैच में भी बिल्कुल अच्छी नहीं है। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत मेहंदी हसन ने की और मैच की पहली गेंद पर विराट कोहली ने चौका मारकर खाता खोला। भारत का स्कोर 1 ओवर में 6 रन बिना कोई विकेट के बने थे।
बांग्लादेश का दूसरा ओवर इबादत हुसैन करने आए उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड आउट किया कोहली ने 5 रन बनाए और भारत का पहला विकेट गिरा। तीसरा ओवर मुस्तफिजुर रहमान करने आए और उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर शिखर धवन को 8 रन के स्कोर पर आउट किया। भारत का दूसरा विकेट गिरा भारत ने 3 ओवर में 13 रन पर दो विकेट खो दिए थे। बांग्लादेश का 10 ओवर शाकिब की छठी गेंद पर सुंदर आउट हुए, सुंदर ने 18 गेंदों पर 11 रन बनाए। और भारत का स्कोर 10 ओवर में 39 रन पर तीन विकेट हो गया था।
भारत ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए थे 19 ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल 28 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए और भारत का चौथा विकेट गिरा ।भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट 65 रन पर खो दिए। उसके बाद भारत की तरफ से अक्षर पटेल और अय्यर ने शतकीय साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की। भारत के 100 रन 22 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर बने। 33 वे ओवर में अय्यर102 गेंदों पर 82 रन बनाकर कैच आउट हुए ,मेहंदी ने उनका विकेट लिया ,और भारत का स्कोर 172 रन पर 5 विकेट 33 ओवर में हो गया।
उसके बाद अक्षर पटेल ने 50 गेंदों पर 50 रन की पारी खेलकर अपना अर्धशतक बनाया, 39 ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल कैच आउट हुए उन्होंने 56 गेंदों पर 56 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। भारत ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए थे। भारत ने 42 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए थे।
तिरालिस में ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को साकिब ने स्टंप आउट कराया भारत का सातवां विकेट गिरा। उसके बाद बल्लेबाजी करने को भारत के चोटिल कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर आए, भारत ने 45 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए थे।
40 में ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर आउट हुए और भारत का आठवां विकेट गिरा ।दीपक चाहर ने 11 रन बनाए ,इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े रोहित शर्मा ने चोटिल होने के बावजूद टीम को जिताने की भरसक कोशिश की और उन्होंने 46 ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का और पांचवी गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 46 ओवर में 231 पर आठ विकेट कर दिया।
भारत का स्कोर 48 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन हो गया जीत और हार बराबर चल रही थी। 49 ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया दूसरी गेंद पर 3 रन लिए तीसरी गेंद पर छक्का लगा और आखिरी गेंद पर सिराज आउट हुए और भारत का स्कोर 49 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन हो गया।
अब भारत को 6 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी और सामने रोहित शर्मा थे मुस्तफिजुर रहमान का यह हुआ था उनकी पहली गेंद और दूसरे के अंतर रोहित शर्मा ने चौका लगाया तीसरी गेंद पर चौका चौथी गेंद डॉट रही पांचवीं गेंद पर छक्का और छठी गेंद डॉट रही, रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली पर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए बांग्लादेश की तरफ से साकिब ने 10 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए और इबादत हुसैन ने 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिए मेहंदी ने 6 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिए महमुदुल्लाह ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया ओम मुस्तफिजुर ने 10 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया और बांग्लादेश ने यह मैच 5 रन से जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से सीरीज जीतकर अपने अजय बढ़त ली और सीरीज अपने नाम की तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 10 तारीख को 11:00 बजे से लाइव होगा।

