India vs Bangladesh 2nd day 1st Test Match Highlights

India vs Bangladesh 2nd day-1st Test Match Highlights: आज 15 दिसंबर 2022 को इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने कल के स्कोर 278/6 से आगे खेलना चालू किया। अय्यर अपने कल के स्कोर मे चार रन जोड़कर 86 रन पर आउट हो गए,इसके बाद कुलदीप यादव और अश्विन ने पारी को धीरे धीरे से आगे बढ़ाने का काम किया। लंच तक वह दोनों इंडिया के स्कोर को 348/7 तक ले गए.

दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 348 रन बना लिए थे। आश्विन और कुलदीप यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी दोनों बल्लेबाज धीमी गति से रन बना रहे थे आश्विन 40 रन और कुलदीप यादव 21 रन बनाकर खेल रहे थे।

दूसरे दिन तक इंडिया टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 404 रन बना लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश टीम बल्लेबाजी करने को आई,टीम इंडिया के तेज गेंदबाजो ने बांग्लादेश के शुरुआती विकेट जल्दी ही गिरा दिए। बांग्लादेश टीम संकट मे आ गई, लिटन दास और सिराज के बीच इशारों मे कुछ बात भी हुई। पर वो काम नहीं आई ओर लगातार विकेट गिरते चले गए।

यह भी पढ़े – जाने 2023 में टीम इंडिया कब और कहाँ खेलेगी मैच

आज एक समय ऐसा भी आया की अम्पाइर को भी बचाओ के लिए आना पड़ा। यह नजारा था मैच के 14 ओवर का जब सिराज ने पहली ही गेंद डाली तो पहले लिटन दास ने रोक ने जैसी कुछ हरकत की तब सिराज भी आगे बढ़ गए तब अम्पाइर ने आकेर मामले को संभाला । फिर उसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड कर दिया,यह इस मैच का पहला वाक्या था जब दोनों देश के खिलाड़ी आमने सामने आए हालांकि अच्छा ये रहा की मामला गंभीर नहीं हुआ और अम्पाइर की समझदारी से रफा दफा हो गया।

सिराज ने आज अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की उन्होंने 9 ओवर मे 11 रन देकर 3 विकेट लिए है। उमेश यादव ने 1 ही विकेट लिया है,आज शुरुआत से ही बांग्लादेश को झटका देने की शुरु सिराज ने ही की थी। जब उन्होंने पहली ही गेंद पर पहला विकेट शनटो को गोल्डन डक पर आउट किया, इसके बाद उमेश यादव ने दूसरा विकेट लिया इसके बाद सिराज ने दो विकेट और अपने नाम किए। लगातार विकेट गिरने के कारण उन्हे समलने का मोका नहीं मिला ।

खेल के दूसरे दिन स्टंपस तक बांग्लादेश 8 विकेट पर 133 रन बना चुका है ओर अभी 271 रन से पीछे है।आज बांग्लादेश के दो खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए । बांग्लादेश के कप्तान केवल 3 रन ही बना पाए यही कारण है की फॉलोऑन बचाने के लिए अभी उसे 72 रन की और जरूरत है। कुलदीप ने आज शानदार गेंद बाजी की है। कुलदीप यादव ने बांग्लादेशी कप्तान शकीब अल हसन को अपना पहला शिकार बनाया, कुलदीप ने खेल के दूसरे दिन 10 ओवर मे 33 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। ओर रवींद्र अश्विन ओर अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदे बाजी के पर विकेट लेने मे सफलता हाथ नहीं लगी । मैच अब एक दिलचस्प मोड मे या गया है। देखना ये है की आगे होता क्या है ओर बांग्लादेश की अब क्या रणनीति बनती है । (आप पढ़े रहे हैं – India vs Bangladesh 2nd day-1st Test Match Highlights)

India vs Bangladesh 2nd day-1st Test Match Highlights

साक्षिप्त स्कोर – इंडिया पहली पारी 404 रन आल आउट।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी पहली पारी 133/8 44 ओवर,
इंडिया की गेंदबाजी- सिराज 9/11/3 विकेट, उमेश यादव को 1 विकेट 33 रन दे कर मिला ,कुलदीप यादव 4 विकेटमिले ।
विकेट फालोइंग -0/1 5/2 39/3 56/4 75/5 97/6 102/7 102/8

Leave a Comment