India vs Bangladesh 1st day-1st Test Match Highlights

India vs Bangladesh 1st day-1st Test Match Highlights: आज 14 दिसंबर 2022 से इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से चट्टरग्राम मेदान पर खेला गया। आज पहले दिन इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने का निर्णय किया। इस मैच मे इंडिया टीम की कप्तानी के एल राहुल कर रहे है। भारतीय टीम इस मैच मे तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ मेदान मे उतरी है।

ओपनिंग की शुरुआत राहुल और शुभमन गिल ने की। लेकिन गिल का विकेट जल्दी ही गिर गया, गिल ने 40 गेंदों पर 20 रन बनाए। टीम का स्कोर 45 रन था

जब इंडिया का दूसरा विकेट कप्तान राहुल 54 गेंद पर 22 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली 1 रन बनाकर एल बी डब्लू आउट हुए इंडिया 3 विकेट खो चुकी थी।

यह भी पढ़े – Jayant Yadav Stats, Wiki, Biography, wife, age, Century, IPL

उसके बाद ऋषभ पंत आए उन्होंने छोटी मगर आक्रामकता की पारी खेली इन्होंने 45 गेंद पर 46 रन बनाए इस पारी मे दो छक्के और 6 चौके लगाए। उन्होंने अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद को फिर से सीमा पार भेजने की कोशिश मे वह आउट हुए।

पुजारा और अय्यर ने पाँचवे विकेट के लिए 317 गेंद पर 149 रन की शतकीय साझेदारी निभाई, इस दोरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने –अपने अर्धशतक पूरे किए। पुजारा के पास अपने शतक के लंबे इंतजार को खतम करने का एक शानदार मौका था और वह लय मे भी नजर आ रहे थे। लेकिन दिन का खेल खतम होने से 5 ओवर पहले वह 90 रन के स्कोर पर आउट हो गए उन्हे तेजुल इस्लाम ने क्लीन बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े – Kuldeep Sen Wiki, Biography, Age, Wife, Stats, Records

पुजारा के आउट होने के बाद अक्षर पटेल ने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया वह दो चौके की मदद से 26 गेंद पर 14 रन बनाकर आज के दिन की अंतिम गेंद पर वो मेहंदी हसन के हाथों आउट हुए।

श्रेयस अय्यर 169 गेंद पर 10 चौके की मदद से 82 रन बना कर नाबाद है। तेजुल इस्लाम ने 30 ओवर मे 84 रन देकर 3 विकेट लिए। मेहंदी हसन ने 71 रन पर दो विकेट लिए।

आज का दिन समाप्त होने पर इंडिया ने 90 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए थे।

साक्षिप्त स्कोर –इंडिया की पहले बल्लेबाजी –इंडिया के विकेट
गिल-40 गेंद 20 रन ,राहुल -54 गेंद 22 रन ,विराट कोहली 1 रन, ऋषभ पंत -45 गेंद 46 रन, पुजारा 90 रन,अक्षर पटेल 26 गेंद 14 रन, अय्यर 169 गेंद पर 82 रन बनाकर नाबाद है।

Leave a Comment