India Vs Australia: मोहाली में भारत-ऑस्ट्रेलिया का 1st मैच कल, और अभी तक मैच के टिकट नहीं बिक रहे: PCA ने स्कीम निकाली ‘एक के साथ एक फ्री’

India Vs Australia:  मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम (IS Bindra Cricket Stadium) में कल होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND-AUS) क्रिकेट मैच के टिकट नहीं बिके हैं। इस पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की तरफ से बाई वन-गेट वन फ्री (Bay one Get One Free) का ऑफर दिया गया है। यह ऑफर कल से शुरू हुआ था और आज भी चल रहा है, लेकिन फिर भी टिकटों की बिक्री नहीं हो पा रही है। वहीं खिलाड़ियों के चंडीगढ़ (Chandigarh) पहुंचने पर फैंस (Fans) उनके साथ सेल्फी (Selfie) का आनंद ले रहे हैं।

India Vs Australia:  स्टेडियम के अलावा बैंक से भी खरीद सकते हैं टिकट

India Vs Australia: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की और से इस बार स्टेडियम (Stadium) के टिकट काउंटर के अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में भी टिकट (Ticket) खरीदने की सुविधा प्रदान की गई है।

स्टूडेंट्स (Students) को दी जाने वाली 100 रुपए की सभी टिकट लगभग बिक चुकी हैं। इसके अलावा 1,000 और 5,000 रुपए वाली टिकट भी अब उपलब्ध नहीं है। एसोसिएशन (Association) की तरफ से बाई वन गेट वन फ्री का यह ऑफर 3,000 रुपए, 10,000 रुपए और 20,000 रुपए की टिकट पर दिया जा रहा है।

हालांकि,  इस मैच की कितनी टिकटें पेंडिंग हैं, इसके बारे में ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

यह भी देखें: IND Vs AUS Squad: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित, अश्विन की वापसी के साथ ही कप्तान भी बदला

India Vs Australia:  कोहली, रोहित और पांड्या को आराम, केएल राहुल होंगे कप्तान

एशिया कप (Asia Cup)  को जीतने के बाद भारतीय टीम (Indian Team) के विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (Virat Kohli, Rohit Sharma and Hardik Pandya,) जैसे सीनियर खिलाड़ियों  को आराम दिया गया है। इस मैच में कप्तानी की बागडोर केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में होगी। वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। उनके साथ जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार (Jasprit Bumrah and Suryakumar) भी मैच के लिए यहां पर पहुंचे हैं। मैच में उप कप्तान की भूमिका रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) निभाएंगे। आर अश्विन, ईशान किशन और शार्दूल ठाकुर (R Ashwin, Ishan Kishan and Shardul Thakur) भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ लजीज व्यंजन का भी शौक रखते है यदि हाँ है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

India Vs Australia:  पहली बार दर्शकों को शटल बस की सेवा

भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND –AUS) के बीच में होने वाले इस मैच के दौरान पहली बार दर्शकों को शटल बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। क्योंकि मोहाली प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम से बहुत दूर की है। इस कारण लोगों को स्टेडियम तक पहुंचने में काफी समय लगता था। इसको देखते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से इस बार पार्किंग की जगह से स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध कराने का फैसला किया गया  है।

India Vs Australia:  पहला मैच 22 सितंबर को

kl-rahul
India Vs Australia

पंजाब (Punjab) में मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 एक दिवसीय वनडे मैच कि सीरीज का पहला मैच कल से खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट होगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं।

2 thoughts on “India Vs Australia: मोहाली में भारत-ऑस्ट्रेलिया का 1st मैच कल, और अभी तक मैच के टिकट नहीं बिक रहे: PCA ने स्कीम निकाली ‘एक के साथ एक फ्री’”

Leave a Comment