India T20 And ODI Squad : न्यूजीलैंड के विरुद्द इंडिया की टी20 और ODI टीम घोषित, पृथ्वी शॉ और KS Bharat को मौका

India T20 And ODI Squad : 18 जनवरी से भारतीय टीम (Indian National Cricket Team) को न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द तीन मैचों की वनडे सीरीज (One Day Series) खेलनी है। इस सीरीज में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है, तो वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

वनडे सीरीज (One Day Series) के लिए भारतीय टीम की  घोषणा 13 जनवरी को हो गई है, जिसमें युवा विकेट कीपर बल्लेबाज के एस भरत (KS Bharat) को पहली बार वनडे टीम में मौका दिया गया है। के एस भरत (KS Bharat) विगत बहुत समय से लगातार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहे।

 भारतीय टीम को श्रीलंका(Sri Lanka) के विरुद्द वनडे सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के विरुद्द तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। केएस भरत अब तक सिर्फ एक मैच में विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ चुके हैं।के एस भरत को इंडियन टीम मे डैब्यू का इंतजार है।

टेस्ट के एक मैच में इन्होंने चोटिल ऋद्धिमान साहा की जगह सब्सिट्यूट के तौर पर विकेट कीपिंग करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। केएस भरत (KS Bharat) विकेट कीपिंग में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बैकअप खिलाड़ी है। हाल ही में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए अनौपचारिक टेस्ट में के एस भरत ने गजब की विकेट कीपिंग की थी।

यह भी पढ़े – Mohammed Shami Wife की निजी जिंदगी और शमी का आईपीएल 2022 का सफर

KS Bharat का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की वजह से India T20 And ODI Squad मे

के एस भरत (KS Bharat) घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश की टीम से खेलते हैं। इन्होंने साल 2013 में अपना डेब्यू मैच खेला था। वहीं अभी तक केएस 86 फर्स्ट क्लास मैचों में 4707 रन बना चुके है। इस दौरान इन्होंने 9 शतक और 27 अर्धशतक लगाए है, जबकि लिस्ट ए के 64 मैचों में 1950 रन बनाए हैं।  

न्यूजीलैंड के विरुद्द तीन मैचों की वनडे और इतनी ही टी 20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। जहां, चोटिल संजू सैमसन को दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया। वहीं, केएस भरत को वनडे टीम में और जितेश शर्मा को टी 20 टीम में जगह दी गई है। केएल राहुल और अक्षर पटेल पारिवारिक कारण से न्यूजीलैंड सीरीज मे नहीं खेलेगे।  

अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने भारत और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या को उप कप्तान बनाया गया है। टी20 के लिए हार्दिक को कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है।

टी20 मे कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं, रणजी ट्रॉफी में शानदार तिहरा शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ की भारतीय टीम में वापसी हुई है। पृथ्वी शॉ को टी 20 टीम में शामिल किया गया है। अनकैप्ड खिलाड़ी जितेंद्र शर्मा को भी भारतीय टीम से बुलाया गया है।

अगर आप कुकिंग मे interest रखते हैं तो यहाँ क्लिक करें :

न्यूजीलैंड के विरुद्द वनडे मैच के शेड्यूल

पहला वनडे- 8 जनवरी, हैदराबाद

दूसरा वनडे- 21 जनवरी, रायपुर

तीसरा वनडे- 24 जनवरी, इंदौर

टी20 मैच का शेड्यूल

पहला टी20I मैच- 27 जनवरी, रांची

दूसरा टी20I मैच- 29 जनवरी, लखनऊ

तीसरा टी20I मैच- 1 फरवरी, अहमदाबाद

India T20 And ODI Squad मे भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,  विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर ) केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, चहल, कुलदीप यादव, शमी, सिराज, उमरान मलिक।

India T20 And ODI Squad मे भारत की T 20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल,  दीपक हुड्डा,राहुल त्रिपाठी,कुलदीप यादव,वसिंग्टन सुंदर,युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार,  जितेश शर्मा (विकेटकीपर),  

Leave a Comment