IND W Vs SA W Highlights: Best भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदकर T20 सीरीज मे 1-1 की बराबरी करते हुए कैसे अपना नाम इतिहास मे दर्ज कराया?  

IND W Vs SA W Highlights:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच (T20 Inter National Match) में 10 विकेट से एक तरफा शिकस्त दी। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम (Indian Team) ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। टीम इंडिया (Team India) ने इस जीत के साथ ही अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है। जानें भारतीय टीम की उपलब्धि।

IND W Vs SA W Highlights: भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की

IND W Vs SA W Highlights:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका (SA) को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से पटखनी दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की।

यह भी देखें: Rahul Dravid Indian Coach: क्यों, पूर्व इंडियन कोच राहुल द्रविड ने T20 World Cup का अपना बोनस 5 करोड़ की जगह 2.5 करोड़ ही लिया?

IND W Vs SA W Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में 10 विकेट से मात दी

IND W Vs SA W Highlights: चेन्‍नई (Chennai) में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 17.1 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत (India) ने 10.5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के इस लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। यहाँ पर हम आपको यह याद दिला दें कि दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत ने तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने हाथ से फिसलने नहीं दी।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND W Vs SA W Highlights:  भारतीय टीम पहली बार एक दौरे पर सभी प्रारूपों में अजेय रही

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1-1 से बराबर करके इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब भारत ने एक दौरे पर किसी भी प्रारूप में सीरीज नहीं गंवाई हो, यानी वह पूरे दौरे पर अजेय रही हो। भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच पूर्ण दौरा खेला गया था, जिसमें तीन मैचों की वनडे सीरीज, एकमात्र टेस्‍ट और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शामिल रही। (A full tour was played between India and South Africa (IND Vs SA), which included a three-match ODI series, a one-off Test series and three T20 International series)

भारत ने दक्षिण अफ्रीका का वनडे सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था। इसके बाद भारत ने टेस्‍ट में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और प्रोटियाज टीम को मात दी। इसके बाद भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1-1 से बराबर की और पहली बार ये कारनामा करते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किया।

IND W Vs SA W Highlights:  पूजा वस्‍त्राकर का धमाका

IND W Vs SA W Highlights:
IND W Vs SA W Highlights:

भारतीय टीम को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्‍त्राकर (Fast bowler all-rounder Pooja Vastra Kar) ने निभाई। पूजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 3.1 ओवर में केवल 13 रन देकर चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भारतीय महिला गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्‍ठ टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी प्रदर्शन है। पूजा वस्‍त्राकर को प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

(Pooja took four wickets for just 13 runs in 3.1 overs in the third match against South Africa. This is the best T20 International bowling performance by an Indian women bowler against South Africa. Pooja Vastra Kar was adjudged Player of the Match and Player of the Series)

Leave a Comment