IND W Vs NEP W: Great टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नेपाल को हराकर जीत की हैट्रिक लगाते हुए एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

IND W Vs NEP W: एशिया कप 2024 के अपने तीसरे मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को मात दी। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 82 रन से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन बनाए।

जवाब में नेपाल टीम 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सकी। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराया था दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को 78 रन से मात दी थी। 26 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय टीम खेलेगी।  

IND W Vs NEP W: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी

IND W Vs NEP W:
IND W Vs NEP W:

IND W Vs NEP W: टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्‍लेबाज शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेमलता आउट हुईं। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 48 गेंदों पर 81 रन और एस सजना ने 10 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स 28 और ऋचा घोष 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। सीता राणा मगर ने 2 और कबिता जोशी ने 1 विकेट चटकाया।

यह भी देखें: Lalit Yadav Cricketer: श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले ही इस Perfect भारतीय ऑलराउंडर ने फिल्‍मी स्‍टाइल में प्रपोज करते हुए इंगेजमेंट की

IND W Vs NEP W: नेपाल की टीम लड़खड़ा गई

179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। समझाना खड़का ने 7 गेंदों पर 7 रन बनाए। उनके अलावा कबिता कुंवर ने 6, कप्‍तान इंदु बर्मा ने 14 रन, सीता राणा मगर ने 18, रूबीना छेत्री ने 15, कबिता जोशी ने 0, पूजा महतो ने 2 रन, डॉली भट्टा ने 5 और काजल श्रेष्ठ ने 7 गेंदों पर 3 रन बनाए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। अरुंधति रेड्डी और राधा यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं। साथ ही रेणुका सिंह ठाकुर ने 1 शिकार किया।

IND W Vs NEP W: नेपाल के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना कप्तान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस समय श्रीलंका मे खेले जा रहे एशिया कप 2024 में लगातार दो मैच जीते हैं। इस टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। तीसरे मैच में इस टीम का सामना नेपाल से है। इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर नहीं हैं। उनकी जगह स्मृति मंधाना कप्तानी कर रही हैं।

IND W Vs NEP W: हरमनप्रीत कौर नेपाल के विरुद्द नहीं खेली

IND W Vs NEP W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में दमदार खेल दिखाया है। इस टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। तीसरे मैच में इस टीम का सामना नेपाल से है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

लेकिन जब टॉस हुआ तो टीम इंडिया की तरफ से हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना टॉस के लिए आईं। इस मैच में हरमनप्रीत कौर खेल नहीं रही हैं। इसी कारण उनकी जगह मंधाना ने टॉस किया। मंधाना टीम की उप-कप्तान हैं और इसलिए जब हरमनप्रीत कौर नहीं होती हैं तो मंधाना टीम की कप्तानी करती हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND W Vs NEP W: क्यों नहीं खेल रहीं हरमनप्रीत

इस मैच में हरमनप्रीत कौर के न खेलने से सभी को हैरानी है। हरमनप्रीत कौर को हालांकि किसी तरह की चोट नहीं लगी है। उन्हें आराम दिया गया है। इसी कारण हरमनप्रीत इस मैच में नहीं खेल रही हैं। सिर्फ हरमनप्रीत ही नहीं बल्कि पूजा वस्त्राकर को भी इस मैच में आराम दिया गया है।

देखा जाए तो टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लिया है। इसी कारण टीम ने कप्तान और अपनी मुख्य तेज गेंदबाज को आराम देने का फैसला किया ताकि सेमीफाइनल के लिए ये दोनों तरोताजा रह सकें।

IND W Vs NEP W: हरमनप्रीत कौर ने जमाया था अर्धशतक

भारत ने नेपाल से पहले यूएई के खिलाफ मैच खेला था और इस मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था। भारत ने इस मैच में 200 का आंकड़ा पार किया था। ये पहली बार था जब टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 200 का आंकड़ा पार किया था। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और 66 रन बनाए थे।

IND W Vs NEP W: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नेपाल महिला टीम: समझौता खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), डॉली भट्टा, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, कबिता जोशी, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, बिंदू रावल।

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस सजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी।

1 thought on “IND W Vs NEP W: Great टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नेपाल को हराकर जीत की हैट्रिक लगाते हुए एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया”

Leave a Comment