IND W Vs ENG W, अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट और टीम (Indian Women’s Under-19 Cricket team) ने 7 विकेटों से जीत लिया है। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (England) टीम ने इंडिया (India) को जीत के लिए महज 69 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और पहली बार अंडर -19 का विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी भारतीय महिला टीम को बधाई दी।
IND W Vs ENG W
दरअसल, इंग्लैंड (England) टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। इंग्लिश (English) टीम की तरफ से रायना मैकडॉनल्ड गे ने 24 गेंदों पर 19 रन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारतीय महिला टीम की तरफ से अर्चना देवी, तितास साधु, पार्शवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट चटकाए। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की और से सौम्या तिवारी (Soumya Tiwari) ने 24 रन और तृषा ने 24 रनों की शानदार पारी खेली और भारतीय टीम को जिताने मे अपना प्रमुख् योगदान दिया।
इस तरह से भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप का खिताब 7 विकेट से अपने नाम किया है। भारत (Bharat) की इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट जगत से महिला खिलाड़ियों को बधाइयां मिल रही है। सोशल मीडिया पर सभी फैंस भी महिला टीम को जीतने की बहुत बधाई दे रहे है।
आईपीएल के रिकार्ड जो कभी नहीं टूट पायेगे
IND W Vs ENG W,

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी भारतीय महिला अंडर 19 विश्व कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”भारतीय टीम को अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई। इन्होंने काफी शानदार क्रिकेट खेला और उनकी सफलता भविष्य के क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं। ”भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता विश्व कप का खिताब

