IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: Best भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीती, शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान रचा इतिहास

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: भारत और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को पांचवां टी20I मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 42 रन से जीत हासिल की। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20I सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। शुभमन गिल ने इस दौरान सीरीज जीतते ही अपने नाम एक नायाब रिकॉर्ड बना लिया।

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024:  शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान रचा इतिहास

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए अपनी पहली सीरीज (India vs Zimbabwe) में एक नायाब रिकॉर्ड बनाया है। गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20I सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।

विदेश में खेली गई इस सीरीज में चार टी20I मैच में जीत हासिल करने वाले शुभमन गिल पहले भारतीय कप्तान बने। आज तक उनसे पहले कोई भी भारतीय कप्तान विदेश में जाकर एक सीरीज में चार टी20I मैच नहीं जीत सका। ऐसे में गिल ने वो कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई भी नहीं कर सका।

यह भी देखें: IND Vs ZIM 4th T20: भारत- जिंबाब्‍वे चौथा टी20 मैच Best भारतीय टीम जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: भारत ने 5वां टी20 मैच अपने नाम किया  

दरअसल, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी20I मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 14 जुलाई को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 42 रन से जीत मिली। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन (58) रन और शिवम दुबे के बल्ले से 26 रन की पारी निकली। वहीं, 168 रन का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 125 रन पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए।

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: शुभमन गिल की कप्तानी में टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024:
IND Vs ZIM T20 Highlights 2024:

इस तरह शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20I सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। गिल टी20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करने वाले 14वें प्लेयर बने, जिन्होंने चार मैच में टीम को जीत दिलाई। रोहित शर्मा (50), एमएस धोनी (42), विराट कोहली (32), हार्दिक पांड्या (10) और सूर्यकुमार यादव (5) में भारत की कप्तानी सबसे ज्यादा टी20I मैच में जीत दर्ज की।

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: भारत का टॉप ऑर्डर हुआ फैल  

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में यशस्‍वी जायसवाल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए। चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 11 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। कप्‍तान शुभमन गिल बड़ा स्‍कोर बनाने में नाकाम रहे और उन्‍होंने 14 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद संजू सैमसन ने रियान पराग के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ा

रियान पराग ने 24 गेंदों पर 22 और संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर 58 रन ठोके। तूफानी पारी खेल रहे शिवम दुबे रन आउट हुए। उन्‍होंने 12 गेंदों पर 26 रन जड़े। रिंकू सिंह 11 और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्‍बाब्‍वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी को 2 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा कप्‍तान सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारवा और ब्रैंडन मावुता ने 1-1 शिकार किया।

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: मुकेश कुमार ने 4 विकेट झटके

168 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे टीम की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। वेस्ली मधेवेरे का खाता नहीं खुला। उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 10 रन, तादिवानाशे मारुमनी ने 27 रन, डायोन मायर्स ने 34 रन, कप्‍तान सिकंदर रजा ने 8, जॉनाथन कैंपबेल ने 4, क्लाइव मदांडे ने 1, ब्रैंडन मावुता ने 4 और फराज अकरम ने 27 रन बनाए।

रिचर्ड नगारवा गोल्‍डन डक का शिकार हुए। ब्लेसिंग मुजरबानी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्‍यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शिवम दुबे को 2 और तुषार देशपांडे, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा के खाते में 1-1 विकेट आया।

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: ऐसा रहा मैच का हाल

IND Vs ZIM T20 Highlights 2024: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 42 रन से अपने नाम कर सीरीज पर 4-1 से कब्‍जा जमाया।

जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्‍बाब्‍वे टीम 125 रन पर सिमट गई। शिवम दुबे को प्‍लेयर ऑफ द मैच और वॉशिंगटन सुंदर को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Leave a Comment