IND Vs ZIM 4th T20: भारत- जिंबाब्‍वे चौथा टी20 मैच Best भारतीय टीम जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है

IND Vs ZIM 4th T20: भारत और जिंबाब्‍वे के बीच शनिवार को पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच हरारे में खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम (Indian Team) इस समय सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है और उसकी कोशिश शनिवार को जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने की होगी। जिंबाब्‍वे का लक्ष्‍य सीरीज 2-2 से बराबर करने का होगा।

IND Vs ZIM 4th T20: भारत और जिंबाब्‍वे के बीच हरारे में चौथा टी20 मैच आज

IND Vs ZIM 4th T20: भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड जिंबाब्‍वे के विरुद्ध शनिवार को जब चौथा टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें सीरीज अपने नाम करने के साथ ही नए दौर की शुरुआत करने पर भी होंगी। पहले मैच में अप्रत्याशित हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा मैच भारी अंतर से जीतकर 2-1 से बढ़त बना ली है।

IND Vs ZIM 4th T20: भारतीय युवाओं के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

मौजूदा क्रिकेट में जिंबाब्‍वे पर जीत बहुत बड़ी नहीं कही जाएगी, लेकिन इससे उन युवाओं में उम्मीद जरूर पैदा होगी, जो कुछ दिग्गजों के संन्यास के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। इनमें वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हैं।

यह भी देखें: James Anderson on Sachin Tendulkar: Strong जेम्स एंडरसन का वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 1st टेस्‍ट करियर का आखिरी मैच, एंडरसन के लिए मुश्किल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर

IND Vs ZIM 4th T20: सुंदर पर टिकी उम्‍मीदें

टी-20 क्रिकेट से रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद वॉशिंगटन की नजरें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में जगह पक्की करने पर है। इस दौरे पर उन्होंने 4.5 की इकोनामी रेट से छह विकेट लिए। श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे के लिए सफेद गेंद की टीम चुनते समय उनके नाम पर विचार जरूर होगा। उपयोगी स्पिन गेंदबाज होने के साथ वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं।

IND Vs ZIM 4th T20: अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत?

IND Vs ZIM 4th T20:
IND Vs ZIM 4th T20:

वहीं अभिषेक ने दूसरे टी-20 में 47 गेंद में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा पेश की। भारत (IND) के पास अब इस प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं, लिहाजा वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत का विकल्प हो सकते हैं। वह एक और अच्छी पारी खेलकर अपना दावा पक्का करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ZIM 4th T20: सैमसन-दुबे से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी

संजू सैमसन और शिवम दुबे के लिए भी इस सीरीज में बहुत कुछ दांव पर है। टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) में खिताबी जीत के बाद मुंबई (Mumbai) में विजय परेड में भाग लेकर यहां आए दुबे और सैमसन बाकी दोनों मैचों में उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

IND Vs ZIM 4th T20: भारतीय गेंदबाजों का दिखा है दबदबा

भारतीय टीम प्रबंधन अपने गेंदबाजों खासकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से खुश होगा जिसकी गुगली मेजबान बल्लेबाज खेल ही नहीं पा रहे हैं। बिश्नोई, आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर छह-छह विकेट (Bishnoi, Avesh Khan and Washington Sundar six wickets each) ले चुके हैं। मुकेश कुमार को पिछले मैच में विश्राम दिया गया था, जो आवेश की जगह खेल सकते हैं

दूसरी ओर, पहला मैच जीतने के अलावा जिंबाब्वे ने इस सीरीज में कुछ विशेष नहीं किया है। उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और अर्धशतक जमाने वाले डियोन मायर्स के अलावा कोई खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका है।

IND Vs ZIM 4th T20: टीमें:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।

जिंबाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, तेंदाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया, क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुंबा।

1 thought on “IND Vs ZIM 4th T20: भारत- जिंबाब्‍वे चौथा टी20 मैच Best भारतीय टीम जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है”

Leave a Comment