IND Vs WI T20 Series इंडिया की टी20 टीम घोषित, टी20 से बाहर रोहित-विराट     

IND Vs WI T20 Series:  टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ही वेस्टइंडीज के विरुद्द 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज (West Indies) के विरुद्द टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को वेस्टइंडीज के विरुद्द 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

IND Vs WI T20 Series
IND Vs WI T20 Series

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान चुना गया है, आईपीएल 2023 (IPL 2023) के सीजन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी  तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को भी टीम मे जगह दी गई है और यह उनको आईपीएल का बड़ा इनाम मिला है।

IND Vs WI T20 Series तिलक और यशस्वी दोनों को पहली बार टी20 टीम में चुना

तिलक और यशस्वी दोनों को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है। भारत (India) वेस्टइंडीज मे लंबा दौरा कर रही है, जहां पर उसे मेजबान के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे मैच और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही कर दिया था, अब नए मुख्य चयनकर्ता के पद को सभालने   के बाद बुधवार को 15 सदस्यीय टी20 टीम का भी ऐलान कर दिया गया है।  

यह भी देखें: Vidwath Kaverappa Biography, Wife, IPL, Net Worth, “विदवथ कावेरप्पा “पंजाब किंग्स का गुप्त हथियार” !The Punjab Kings’ Secret!

IND Vs WI T20 Series वर्ल्ड कप के बाद से रोहित-कोहली बाहर

IND Vs WI T20 Series
IND Vs WI T20 Series

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को ही पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद से टी20 टीम मे जगह नहीं मिल रही है। दोनों ने अपना पिछला टी20 मैच एडिलेड में इंग्लैंड (England) के विरुद्द वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच मे खेला था. उसके बाद से ही दोनों स्टार बल्लेबाजों ने भारत (India) के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है।  

IND Vs WI T20 Series मे अगरकर की पहली टीम

अभी हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर Ajit Agarkar) को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है और मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद अगरकर ने जो पहली टीम चुनी है उससे उनकी आगे की प्लानिंग साफ नजर आ रही है। भारत (India) वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के अलावा फ्लोरिडा (Florida) में भी खेलेगा।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट लाइव के समय अगर आप कुछ अच्छा सा खाते है तो इन नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs WI T20 Series मे रवि बिश्नोई की वापसी

आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL Team KKR) के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh ) टी20 टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए है जबकि पहले ऐसी खबर लगी थी कि इन्हें टी20 टीम में मौका मिल सकता है। वहीं लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और तेज गेंदबाज आवेश खान की भी बहुत समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई है बिश्नोई ने पिछले साल पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द अपना पिछला टी20 मैच खेला था।

IND Vs WI T20 Series
IND Vs WI T20 Series

IND Vs WI T20 Series मे टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड:इशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार

Leave a Comment