IND Vs WI Squad : वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर होने जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। इस दौरे से टीम इंडिया मे दो नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही एक सीनियर खिलाड़ी को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जबकि दूसरी और अजिंक्य रहाणे टीम में बने रहेगे लेकिन 360 सूर्यकुमार यादव को भी बाहर कर दिया गया है।

IND Vs WI Squad: मे नई प्रतिभा को मौका

इस टूर के लिए इंडियन टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को इस स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। जबकि टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। उनके अलावा मुकेश कुमार का नाम भी इस टीम में शामिल है।
IND Vs WI Squad : मे भारतीय टेस्ट टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर , अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

IND Vs WI Squad; रहाणे को उपकप्तानी
टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज केएस भरत को टीम में बनाए रखा गया है। इसके अलावा इशान किशन को दूसरे विकेट कीपर के तौर पर शामिल किया गया हैं। नवदीप सैनी और उनादकट भी इस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। रहाणे को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
IND Vs WI Squad: पुजारा को टीम मे जगह नहीं

हालांकि WTC फाइनल मे भारतीय टीम के हार के बाद यह चर्चा जोरों पर थी की टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर इस हार की गाज गिरेगी और इसमे पहला नंबर सीनियर खिलाड़ी पुजारा का लग रहा था, और अब उनके टीम मे ना चुना जाना उसी हार का तोहफा है। क्योंकि बहुत समय तक काउंटी में खेलने के बाद भी पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, दोनों पारियों में उनके रन देखने को नहीं मिले थे। टीम इंडिया को फाइनल में हार का समाना करना पड़ा था।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत का पहला मैच 12 जुलाई से खेलेगी। डोमिनिका में होने वाले इस मैच के बाद त्रिनिदाद में 20 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज के तीन मैच और अंत में पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।


