IND Vs WI 5th T20 : फ्लोरिडा (Florida) के मैदान पर वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने एक नया इतिहास लिख दिया है। पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में कैरेबियाई टीम ने हार्दिक की युवा पलटन को 8 विकेट से बुरी तरह से हराकर हार का स्वाद चखाया। इकलौते सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को छोड़कर पूरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम पहले तो बल्लेबाजी करते हुए बुरी तरह से फ्लॉप रहा और इसके बाद रही-सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी। वेस्ट इंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग (Bredan King) ने 85 रन की नाबाद तूफ़ानी पारी खेली।
IND Vs WI 5th T20 : वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने भारत (India) को पांचवें टी-20 मैच में पटखनी देने के साथ ही पांच मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कैरेबियाई टीम ने भारत (India) को धूल चटाई है। एक या दो खिलाड़ी को छोड़कर हार्दिक (Hardik) की युवा सेना पूरी सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs WI 5th T20 : ब्रेंडन किंग का धमाकेदार प्रदर्शन
वेस्टइंडीज (West Indies) की ओर से ब्रेंडन किंग ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई। किंग (King) अंतिम और निर्णायक मैच में शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आए। कैरेबियाई बल्लेबाज ने 55 गेंदों पर 85 रन की आतिशी पारी खेली और टीम को यादगार जीत दिलाकर लौटे। किंग को निकोलस पूरन (Nikolas Puran) का भी अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई। पूरन और किंग के आगे भारतीय बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। पूरन ने 35 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली।
IND Vs WI 5th T20 : सूर्या की साहसिक पारी
IND Vs WI 5th T20: टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम (Indian Team) की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौटे। वहीं, तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाकर चलते बने। संजू सैमसन ने बल्ले से एकबार फिर निराश किया और सिर्फ 13 रन ही बना सके। कप्तान हार्दिक पांड्या के खाते में 14, तो अक्षर ने 13 रन का योगदान दिया।
हालांकि, एक छोर से सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सूर्या ने पारी को संभालने के साथ-साथ खुलकर शॉट्स लगाए और 45 गेंदों पर 61 रन की तेज तर्रार पारी खेली। सूर्या (Suryaa) की पारी की बदौलत टीम इंडिया (Team India) स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 165 रन लगाने में सफल रही।


1 thought on “IND Vs WI 5th T20 वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, हार्दिक की युवा बिग्रेड को चारों खाने किया चित, T20I के इतिहास में पहली बार किया यह कारनामा”