IND Vs WI 4TH T20 Pitch Report: अमेरिका के फ्लोरिडा में किसका रहेगा जलजला, गेंदबाज या बल्लेबाज? देखिए पिच रिपोर्ट

IND Vs WI 4TH T20 Pitch Report:  भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच फटाफट क्रिकेट 20-20   के आखिरी बचे हुए दो मैच अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी-20 मैच अमेरिका (America) के फ्लोरिडा क्रिकेट स्टेडियम (Central Broward Regional Park Stadium) में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच हारने के बाद तीसरा टी-20 मैच जीतकर भारत (India) ने इस सीरीज में अपनी वापसी की है। हालांकि अभी भी उसे वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ लगातार छठी सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे।

IND Vs WI 4TH T20 Pitch Report: चौथा टी 20 अमेरिका के फ्लोरिडा मे

इंडिया और वेस्टइंडीज (India And West Indies) के बीच चौथा टी-20 मैच (IND vs WI 4th T20) 12 अगस्त, शनिवार (Saturday) को फ्लोरिडा (Florida) में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने तीसरा टी-20 जीतकर सीरीज में वापसी की है। फिलहाल, कैरेबियाई टीम को सीरीज में 2-1 कि बढ़त हासिल है। भारतीय टीम (Indian Team) इस मैच को जीतकर बराबरी करना चाहेगी।

यह भी देखें: Prithvi Shaw पृथ्वी शॉ ने काउंटी ग्राउंड के वनडे में दोहरा शतक जड़ा, अपने बयान से भारतीय सेलेक्टर्स मे मचाया तहलका

IND Vs WI 4TH T20 Pitch Report:  फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट

बात करें लॉडरहिल फ्लोरिडा की पिच की तो, यहां की पिचों पर बल्लेबाजों को बहुत मदद मिलती है। क्योंकि बाउंड्री छोटी होने की वजह से इस मैदान पर बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं। और इस मैदान पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है पिच धीमी होती जाती है। गेंद रुक कर बल्ले पर आती है और इसीलिए स्पिन गेंदबाजों को यहाँ की पिचों से मदद मिलती है। इसीलिए इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।

यहाँ पर पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे

IND Vs WI 4TH T20 Pitch Report: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा

गौरतलब हो कि इस मैदान पर अभी तक कुल 14 मैच खेले गए हैं। और इस मैदान पर केवल 2 बार ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वही इस पिच के औसत स्कोर की बात करे तो यहाँ पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। तो वहीं, दूसरी पारी मे इसका औसत स्कोर मात्र 123 रन है। और इसी वजह से यहाँ पर टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव करती हैं।

IND Vs WI 4TH T20 Pitch Report: फ्लोरिडा का मौसम

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, फ्लोरिडा में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मैच के दौरान आसमान पर रुक-रुककर बादल छाए रह सकते हैं। यहाँ पर बारिश होने की लगभग 30% संभावना है।

Leave a Comment