IND vs SL 3rd T20 Highlights : Sky के Storm मे उड़ा श्रीलंका

IND vs SL 3rd T20 Highlights: मे इंडिया और श्रीलंका के बीच t20 सीरीज मैच का आज तीसरा और अंतिम निर्णायक मैच खेला गया राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में।

IND vs SL 3rd T20 Highlights मे भारत की बल्लेबाजी


इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया भारत की तरफ से ईशान किशन और शुभ मन गिल ओपनिंग करने मैदान पर आए, पर दोनों मैच की तरह इस मैच में भी भारत की सलामी बल्लेबाजी कुछ अच्छा नहीं कर पाई और ईशान किशन पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर कैच आउट हुए और भारत का पहला विकेट जल्द ही गिरा।

इस मैच की हाई lights भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।  

उसके बाद नंबर 3 पर राहुल त्रिपाठी आए और उन्होंने कुछ कलात्मक और आकर्षण शॉट लगाए, छठ वे ओवर में त्रिपाठी ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार छक्के लगाए और पांचवी गेंद पर कैच आउट हुए, त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 35 रन बनाए भारत का दूसरा विकेट गिरा था।

इसके बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए और सूर्य और गिल ने कुछ डिफेंसिव और कुछ आकर्षण शॉट लगाकर पारी को आगे बढ़ाया, और भारत का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन पहुंचा दिया, 11वीं ओवर में सूर्यकुमार यादव ने स्वीप कर छक्का लगाकर टीम इंडिया के 100 रन पूरे किए, इंडिया ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे।

IND vs SL 3rd T20 Highlights

मधु शंका के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार छक्का लगाया था, उस समय तक भारत ने 9 चौके और 7 छक्के लगा लिए थे, उसी ओवर की चौथी गेंद पर सुर कुमार ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था उन्होंने मात्र 26 गेंदों पर 51 रन बना लिए थे और उस पांचवीं गेंद पर सूर्य कुमार ने मिडविकेट पर छक्का लगाया था भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए थे।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव  #2. दिनेश कार्तिक  #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव  #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह  #10. राहुल द्रविड़

इंडिया ने 14 ओवर में 23 रन बनाए थे और इंडिया ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए थे। 15 ओवर की चौथी गेंद पर गिल 36 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए और भारत का तीसरा विकेट गिरा, उसके बाद हार्दिक भी जल्दी आउट हुए और मात्र 4 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए, और भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए थे, उसके बाद हुड्डा भी जल्दी ही आउट हो गए उन्होंने 2 गेंदों में 4 रन बनाए, और भारत का पांचवा विकेट गिरा।

IND vs SL 3rd T20 Highlights

भारत ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए थे, 19 ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने 1 रन लेकर अपना शतक पूरा किया था, T20 सीरीज में यह उनका तीसरा शतक है। सूर्या ने मात्र 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थे।

आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने 12 रन बनाए और इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए, सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 112 रन बनाए जिसमें उन्होंने शानदार 9 छक्के लगाए और उनका साथ अक्षर पटेल ने 9 गेंदों में 21 रन बना कर दिया और वह भी नाबाद लौटे, इस तरह भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए और श्रीलंका टीम को 229 रन बनाने का लक्ष्य दिया।

IND vs SL 3rd T20 Highlights मे श्रीलंका की बल्लेबाजी


229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम निशंका और कुशल मेंडिस के साथ मैदान पर उतरी, श्रीलंका की टीम ने 4 ओवर में 37 रन बना लिए थे बिना कोई विकेट के।

अक्षर पटेल के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मेंडीस कैच आउट हुए उन्होंने 15 गेंदों में 23 रन बनाए और इस तरह श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। अर्शदीप के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर निशांका 17 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए और श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा श्रीलंका ने पावरप्ले में 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए थे।

हार्दिक पांड्या के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आविश्का 3 गेंदों में 1 रन बनाकर कैच आउट हुए और श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। श्रीलंका ने 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे। दसवे ओवर की तीसरी गेंद पर असालंका 19 रन बनाकर चहल का शिकार बने, श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा।

श्रीलंका ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे। 12वे ओवर की तीसरी गेंद पर धनंजय 14 गेंदों में 22 रन बनाकर गिल के हाथों कैच आउट हुए और चहल को दूसरी सफलता मिली। और इस तरह श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा। इसके बाद श्रीलंकाई टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शनाका मैदान पर आए, श्रीलंका ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे।

13 ओवर की अंतिम गेंद पर हसरंगा 9 रन पर कैच आउट हुए और श्रीलंका का छठवां विकेट गिरा। श्रीलंका ने 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। 14 ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका कप्तान ने छक्का लगाया, चौथी गेंद पर एक और छक्का लगाया, और श्रीलंका ने 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे।

हार्दिक के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा था, इसके बाद 16 ओवर की तीसरी गेंद पर मलिक ने श्रीलंका के 8वे खिलाड़ी का विकेट लिया, और श्रीलंका ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे।

अर्शदीप के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान 17 गेंदों में 23 रन बनाकर कैच आउट हुए और अर्शदीप को अपनी दूसरी सफलता मिली, और इस तरह श्रीलंका का 9 विकेट गिरा, और चौथी गेंद पर अर्शदीप ने श्रीलंकाई टीम का आखिरी विकेट लिया और श्रीलंका की पूरी टीम 137 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह भारत ने यह मैच 91 रनों से जीत लिया और यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

IND vs SL 3rd T20 Highlights

भारत की तरफ से अर्शदीप ने 2.4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। ऊ मरान मलिक ने 3 ओवर में 31 रन देकर दो सफलता प्राप्त की है। चहल ने 3 ओवर में 30 रन देकर दो सफलता प्राप्त की है।

अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया है। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने चार ओवर में 30 रन देकर दो बहुमूल्य विकेट प्राप्त किए। और इस तरह भारत ने यह मैच 91 रन से जीतकर इस 3 T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया अब 10 तारीख से इंडिया वर्सेस श्रीलंका एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे जिसमें तीन मैच होने हैं हम आपके लिए इन मैचों का लाइव प्रसारण करेंगे।

Leave a Comment