IND Vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में खेला जाएगा पहला टी-20 मैच, बिना पैसा खर्च किए मैच का आनंद यहाँ पर आप उठा सकेंगे,

IND Vs SA T20 Series:  सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन (Durban) के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम (Kingsmead Cricket Stadium) में खेला जाएगा। बतौर कप्तान सूर्या (Surya) खुद को विदेशी धरती पर भी साबित करना चाहेंगे। वहीं रिंकू यशस्वी जायसवाल जैसे प्लेयर्स के पास भी विदेशी सरजमीं पर अपना दमखम दिखाने का सुनहरा मौका होगा। डरबन के इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है।

IND Vs SA T20 Series:  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे

IND Vs SA T20 Series:
IND Vs SA T20 Series:

IND Vs SA T20 Series:  घर में ऑस्ट्रेलिया (AUS) को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब साउथ अफ्रीका (SA) से भिड़ने उनकी सरजमीं पर पहुंच चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज से करेगी।

आइए आपको बताते हैं कैसे बिना एक भी पैसा खर्च किए आप भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी देखें: WPL 2024 Auction: किन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है, जिसमे कश्मीर की महिला क्रिकेटर भी शामिल हो सकती है।  

IND Vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND Vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला पहला टी-20 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।

IND Vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

IND Vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका की टी-20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच तीन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SA T20 Series: डरबन की पिच कैसी है?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। डबरन के इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है। शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को स्विंग भी मिलती है, जिसके चलते वह काफी खतरनाक साबित होते हैं। बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं माना जाता है।

IND Vs SA T20 Series: आंकड़े कैसे है?

डरबन के इस मैदान पर अब तक कुल 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, चेज करने वाली टीम ने 9 मैचों में मैदान मारा है। पहली पारी में औसतन स्कोर इस मैदान पर 153 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 135 का है। हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर 6 विकेट खोकर 226 रन लगाए थे।

Leave a Comment