IND Vs PAK Highlights: T20 WC 2024 मे Great भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच मे 6 रन से हराकर अपनी सातवी जीत दर्ज की, बुमराह बनें “मैन ऑफ द मैच’   

IND Vs PAK Highlights: टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है।

IND Vs PAK Highlights: प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह

भारत ने पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में सातवीं जीत दर्ज कर ली। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि महज 119 रन पर सिमटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का लक्ष्य छूने नहीं दिया और छह रन से जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लेते हुए भारतीय जीत के नायक बने।

IND Vs PAK Highlights: भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान को एक समय 30 गेंद में 37 रन चाहिए थे और उसके छह विकेट शेष थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 30 रन देते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 113 रन के योग पर सीमित कर दिया। टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है

IND Vs PAK Highlights: टीम इंडिया 119 रन पर सिमटी, नसीम-राउफ को मिली तीन-तीन सफलता

IND Vs PAK Highlights:
IND Vs PAK Highlights:

पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की रफ्तार के आगे धुरंधर भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले की धार कमजोर पड़ गई। भारतीय बल्लेबाज पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और महज 119 रन पर सिमट गए। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में भारत का सबसे कम स्कोर है। शाहीन आफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ और मोहम्मद आमिर ने शानदार गेंदबाजी की।

11.1 ओवर में 89 रन पर तीन विकेट के बाद भारत ने 30 रन के अंतराल में सात विकेट गंवा दिए और टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। भारत को पहले भी मुश्किलों में डालने वाले नसीम शाह की गेंदबाजी में पैनापन था। उन्होंने 21 रन पर तीन विकेट लिए। पंत ने जरूर 31 गेंद में संघर्षपूर्ण 42 रन बनाए।

यह भी देखें: IND Vs PAK: Power Full भारत-पाकिस्तान के बीच वो 5 कशमकश वाले मैच, जिसमे फैंस की हालत “कभी खुशी कभी गम” वाली बन गई थी।      

IND Vs PAK Highlights: टॉस के बाद भी बारिश ने डाली बाधा

IND Vs PAK Highlights: मैच शुरू होने से पहले ही बरसात ने खलल डाल दिया। टॉस में भी आधे घंटे की देरी हुई। टॉस बाबर आजम ने जीता। उन्होंने तेज गेंदबाजों की सहायक पिच पर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टॉस के बाद मैच शुरू होने से पहले फिर बरसात शुरू हो गई, जिसके चलते भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे खेल शुरू नहीं हो सका। इसके बाद 8.50 पर मैच शुरू करने का फैसला लिया गया।

IND Vs PAK Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार आउट हुए विराट

रोहित शर्मा (13) ने पहले ओवर में शाहीन की गेंद पर स्क्वेयर लेग के ऊपर छक्का लगाया तो लगा कुछ खास होने वाला है। पहला ओवर समाप्त होते ही फिर बारिश आ गई। 20 से 25 मिनट बाद जब खेल शुरू हुआ तो विराट (4) ने नसीम की पहली गेंद पर चौका लगाकर दिखाया कि वह फिर पाकिस्तान को निशाना बनाने जा रहे हैं, लेकिन इसी ओवर में वह गेंद को प्वाइंट के ऊपर नहीं भेज पाए और कैच कर लिए गए।

इससे पहले वह टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 78*, 36*, 55*, 57 और 82* रन की पारियां खेल चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब टी-20 विश्वकप में वह पाकिस्तान के खिलाफ आउट हुए। तीसरे ओवर में रोहित (13) शाहीन पर पहले ओवर जैसा छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। भारत ने 19 रन के अंदर अपनी ओपनिंग जोड़ी गंवा दी।

IND Vs PAK Highlights: पंत-अक्षर ने जगाई उम्मीद

जल्द विकेट गिरने पर अक्षर पटेल को नंबर चार पर ऋषभ पंत का साथ देने भेजा गया। उन्होंने पांचवें ओवर में शाहीन पर चौका और छक्का भी लगाया। छठे ओवर में पंत ने आमिर पर दो चौके लगाकर भारत को पावरप्ले में 50 रन तक पहुंचा दिया। पावरप्ले में भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन था। पंत ने पहली 14 गेंद पर पाकिस्तान को चार कठिन मौके भी दिए।

नसीम ने आठवें ओवर में जम चुके अक्षर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। दोनों ने 30 गेंद में 39 रन जोड़े। पंत ने 10वें ओवर में राउफ पर लगातार तीन चौके लगा भारत को 10 ओवर में तीन विकेट पर 81 के योग तक पहुंचा दिया।

IND Vs PAK Highlights: पुरानी गेंद से हावी हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

IND Vs PAK Highlights: एक समय भारत का स्कोर 11.1 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था। यहां राउफ ने सूर्यकुमार (7) को आउट किया। यहां से विकेटों की झड़ी लग गई। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नई के मुकाबले पुरानी गेंद से ज्यादा खतरनाक दिखे।

नसीम ने शिवम दुबे (3) को तो आमिर ने लगातार दो गेंदों पर 31 गेंद में छह चौकों की मदद से 42 रन बनाने वाले पंत और जडेजा (0) को आउट कर स्कोर सात विकेट पर 96 रन कर दिया। भारत ने सात रन के अंतराल में 4 विकेट खो दिए। 16 ओवर में भारत ने 100 रन बनाए। राउफ ने हार्दिक (7) और बुमराह (0) को लगातार दो गेंद पर आउट किया।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs PAK Highlights: 10 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 57 रन

120 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 17 रन बनाए थे कि बुमराह की गेंद पर रिजवान का फाइनलेग पर शिवम दुबे ने बेहद आसान कैच छोड़ दिया। रिजवान तब सात रन पर थे। हालांकि, बुमराह ने पांचवें ओवर में बाबर (13) को आउट कर पहली सफलता दिलाई। पाकिस्तान ने 8.5 ओवर में 50 रन पूरे किए।

10 ओवर में उसने एक विकेट पर 57 रन बनाए थे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर ने उस्मान खान (13) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया, लेकिन इसी ओवर में फखर जमां ने अक्षर पर छक्का लगाया। 13वें ओवर में हार्दिक ने जमां (13) को आउट कर उम्मीदें जगाईं।

IND Vs PAK Highlights: रिजवान के आउट होते ही टूटीं उम्मीदें

पाकिस्तान की उम्मीदें रिजवान पर टिकी थीं, लेकिन भारत के लिए बुमराह एक बार फिर संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने 44 गेंद में 31 रन बनाने वाले रिजवान को बोल्ड कर स्कोर चार विकेट पर 80 रन कर दिया। पाकिस्तान को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 37 रन बनाने थे। 17वें ओवर में हार्दिक ने शादाब को आउट कर स्कोर पांच विकेट पर 88 कर दिया।

18 गेंद में पाकिस्तान को 30 रन चाहिए थे। इमाद और इफ्तिखार ने सिराज के ओवर में नौ रन बटोर लक्ष्य 12 गेंद में 21 रन कर दिया, लेकिन बुमराह ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर न सिर्फ इफ्तिखार (5) को आउट किया बल्कि सिर्फ तीन रन देकर अंतिम ओवर में लक्ष्य 18 रन कर दिया।

IND Vs PAK Highlights:  आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। वहीं, इमाद वसीम और नसीम शाह क्रीज पर थे।

पहली गेंद पर गेंद विकेटकीपर पंत के पास गई। इसके बाद पंत ने कैच आउट की अपील की। अंपायर ने नॉटआउट दिया तो कप्तान ने रिव्यू लिया। गेंद इमाद के बल्ले से लगकर गई थी। ऐसे में इमाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

दूसरी गेंद पर नसीम शाह ने एक रन लिया।

तीसरी गेंद पर अर्शदीप की गेंद शाहीन के पैर पर लगी। उन्होंने एक रन लिया।

चौथी गेंद पर नसीम शाह ने स्कूप किया और चार रन बटोरे।

पांचवीं गेंद पर नसीम ने फिर चार रन बटोरे। ऐसे में आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को आठ रन की जरूरत थी।

आखिरी गेंद पर नसीम ने एक रन लिया और भारतीय टीम ने छह रन से जीत हासिल की।

IND Vs PAK Highlights:  गेल ने जैकेट पर लिए भारतीय टीम से ऑटोग्राफ

IND Vs PAK Highlights: यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक क्रिकेटर क्रिस गेल उस दौरान मैदान पर पहुंचे, जब भारतीय टीम के कुछ सदस्य फुटबाल खेल रहे थे। गेल अलग ही वेशभूषा में थे। उनकी एक शर्ट की बाजू पर भारतीय तिरंगा था और दूसरी बाजी पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक हरा रंग। इसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग की जैकेट पहन रखी थी।

गेल ने इस जैकेट पर सबसे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का ऑटोग्राफ लिया। इसके बाद वह फुटबाल खेल रहे भारतीय सदस्यों के पास पहुंचे और फुटबाल पर हाथ आजमाते हुए विराट कोहली से ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया। उन्होंने बाद में पूरी भारतीय टीम से ऑटोग्राफ लिए।

IND Vs PAK Highlights: सचिन और युवराज भी पहुंचे मैदान पर

मैदान पर गेल के अलावा महान सचिन तेंदुलकर और इस विश्वकप के लिए आईसीसी के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए युवराज सिंह भी नजर आए। सचिन को देखते ही स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने सचिन-सचिन चिल्लाना शुरू कर दिया। सचिन ने भी उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सचिन अपनी पत्नी और बेटी सारा के साथ भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।

1 thought on “IND Vs PAK Highlights: T20 WC 2024 मे Great भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच मे 6 रन से हराकर अपनी सातवी जीत दर्ज की, बुमराह बनें “मैन ऑफ द मैच’   ”

Leave a Comment