IND Vs PAK Asia Cup: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 राउंड के खेले गए मैच में टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 228 रन से रौंद दिया है। भारत (Bharat) से मिले 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम मात्र 128 रन बनाकर ही सिमट गई। गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी में केएल राहुल और विराट कोहली ने रंग जमाया।

भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मैच में 228 रन से हराया।
केएल राहुल और विराट कोहली ने खेली शतकीय पारी।
कुलदीप यादव ने झटके पांच विकेट।
IND Vs PAK Asia Cup: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने सोमवार की रात पाकिस्तान का घमंड चूर-चूर कर दिया। IND Vs PAK Asia Cup: 2023 के सुपर-4 राउंड में खेले गए मैच में भारतीय टीम की पिक्चर सुपरहिट रही। बल्ले से केएल राहुल और विराट कोहली ने जमकर तांडव मचाया, तो कुलदीप यादव ने अपनी गेंद से फिरफी का ऐसा जाल बुना जिसमें पड़ोसी देश के बल्लेबाज बुरी तरह से उलझकर रह गए। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा और बाबर आजम एंड कंपनी को 228 रन से रौंदा। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत की पांच खास बातें।
IND Vs PAK Asia Cup:1.रोहित-शुभमन का धमाल
पाकिस्तान के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत की नींव कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने रखी। रोहित और गिल ने शुरुआती ओवर्स में पड़ोसी मुल्क के तेज गेंदबाजों को बिल्कुल भी हावी होने नहीं दिया। रोहित ने शाहीन अफरीदी को निशाना पर लिए, तो गिल ने नसीम शाह और हैरिस रऊफ को नहीं बख्शा। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल ने 121 रन की बेमिसाल पार्टनरशिप की जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम शुरू से ही बैकफुट पर आ गई थी।
IND Vs PAK Asia Cup:2.राहुल-कोहली का ब्लॉकबस्टर शो

रोहित और शुभमन गिल (Rohit and Shubman Gill) का विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को एक साझेदारी की दरकार थी। ऐसे में रिजर्व-डे पर टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा केएल राहुल (K L Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी ने उठाया। लगभग पांच महीने बाद इंटनरेशनल क्रिकेट में लौटे राहुल ने शुरुआत तो धीमी की, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद जमकर धमाल मचाया।
वहीं, किंग कोहली का बल्ला एकबार फिर पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खूब चला। राहुल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई, जिसके चलते भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 356 रन लगाने में सफल रही। कोहली 122 और राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND Vs PAK Asia Cup:3.सस्ते में लौटे बाबर और रिजवान
भारतीय टीम (Indian Team) को सबसे बड़ा खतरा बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (Babar Azam and Mohammad Rizwan) की जोड़ी से था। हालांकि, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ना तो बाबर आजम को क्रीज पर ज्यादा देर टिकने दिया और ना ही रिजवान को पांव जमाने दिए। बाबर को हार्दिक पांड्या ने बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, रिजवान को मात्र 2 रन पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया।
IND Vs PAK Asia Cup: 4.कुलदीप का पंजा
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने गेंद से जमकर कहर बरपाया। कुलदीप की फिरकी के आगे पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से घुटने टेक दिए। चाइनामैन गेंदबाज (chinaman bowler) ने अपने 8 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च किए और पांच विकेट झटके। कुलदीप के जादुई स्पेल (Jadui Spell) ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और टीम इंडिया (Team India) की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।
IND Vs PAK Asia Cup: 5.तेज गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी

टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर्स में पाकिस्तान (Pakistan) के बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इमाम उल हक और फखर जमान (Imam ul Haq and Fakhar Zaman) को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इमाम (Imam) को बुमराह ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह (Bumrah) को दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या (Mohammed Siraj and Hardik Pandya) का भी अच्छा साथ मिला।


2 thoughts on “IND Vs PAK Asia Cup: कोहली और राहुल ने दिखाया ब्लॉकबस्टर शो, फिर कुलदीप ने गेंद से मचाई तबाही, PAK पर मिली BEST ऐतिहासिक जीत की 5 खास बातें”