IND Vs PAK: Power Full भारत-पाकिस्तान के बीच वो 5 कशमकश वाले मैच, जिसमे फैंस की हालत “कभी खुशी कभी गम” वाली बन गई थी।      

IND Vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) मे 9 जून को भारत और पाकिस्तान की टीम  न्यूयॉर्क (India and Pakistan New York) में आमने-सामने होगी। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास (T20 WC History) में यह 8वीं बार होगा जब दोनों टीमें आपस में मुकाबला खेलेंगी। इससे पहले हुए 7 मुकाबलों में भारत (India) का पलड़ा पाकिस्तान (Pakistan) पर भारी ही पड़ा है। भारत (IND) ने 6 बार तो पाकिस्तान (Pak) ने एक बार जीत दर्ज की है। इस बार न्यूयॉर्क (New York) में कौन किस पर बाजी मारेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND Vs PAK: भारत-पाक मुकाबला हमेशा हाईवोल्टेज

IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कई बेहतरीन मैच खेले गए हैं। इनमें से कुछ मैच टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मैच माने जाते हैं। इनमें से सबसे हालिया मैच 2022 में हुआ था जो दोनों टीमों के फैंस की यादों में बसा हुआ है। जब भी दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ती हैं तो हाईवोल्टेज (High Voltage) मुकाबला देखने को मिलता है।

IND Vs PAK: भारत ने 6 बार पाकिस्तान ने 1 बार जीत दर्ज की

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में 7 बार आमने-सामने हो चुके हैं जिसमें भारत ने 6-1 से जीत दर्ज की है। इस बार 8वीं बार दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। आज हम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच हुए टॉप-5 सबसे शानदार मैच के बारे में बात करें जो हर क्रिकेट फैंस की जहन में बसा हुआ है।

यह भी देखें: SCO Vs NAM: T20 World Cup मे स्कॉटलैंड ने नामीबिया को 5 विकेट से हराया, माइकल लीस्क का ऑलराउंडर प्रदर्शन, ग्रुप में टॉप पर पहुंचा स्कॉटलैंड,

IND Vs PAK: 5. ईडन गार्डन्स में द कोहली शो

IND Vs PAK:
IND Vs PAK:

2016 टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत मेजबानी कर रहा था। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में पाकिस्तान का सामना किया। निर्धारित 18 ओवरों में पाकिस्तान 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 118 रन ही बना सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 23/3 पर सिमट गया। इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने 37 गेंद पर नाबाद 55 की शानदार पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

IND Vs PAK: 4. 10 विकेट से हारने का गम

वनडे (One Day) और टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ एकमात्र जीत 2021 टी20 विश्व कप में आई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 151 रन बना पाया। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा आसानी से किया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (Babar Azam and Mohammad Rizwan) की सलामी जोड़ी ने क्रमशः 68(52) और 79(55) रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत को 10 विकेट से हराकर गहरा जख्म दिया था।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ -साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs PAK: 3. विराट कोहली का मास्टर क्लास

2021 में मिली हार भारतीय क्रिकेट फैंस के बहुत चुभी थी। इस बदला साल 2022 में मेलबर्न (Melbourne) में लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहमद (Pakistan Iftikhar Ahmed) की शानदार पारी की बदौलत 159 रन बनाए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय 39/4 पर सिमट गया था। तब विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मदद से एक शानदार रन चेज किया। चेज मास्टर (Chase Master) ने नाबाद 82* (53) रन बनाकर एक और अविश्वसनीय पारी खेली थी।

IND Vs PAK: 2. भारत का ऐतिहासिक पल

वनडे वर्ल्ड कप 2007 (ODI WC 2007) में बुरी तरह हारने के बाद, टी20 विश्व कप 2007 (T20 World Cup 2007) के लिए एक युवा टीम भेजी गई। फाइनल (Final) में पाकिस्तान को हराकर भारत पहला चैंपियन बना। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की पारी और इरफान पठान (Irfan Pathan) की गेंदबाजी मुख्य आकर्षण थी। आखिरी ओवर में जोगिंदर शर्मा (Jogindar Sharma) का हौसला और श्रीसंत (Sri sant) का मिस्बाह उल हक (Misbah-UL Haq) कैच पकड़ना क्रिकेट फैंस के जहन में छप गया था।

IND Vs PAK:1 सबसे महान टी20 मैच

साल 2007 के विश्व कप में भारत ने ग्रुप डी (Group”D’) के 10वें मैच में डरबन (Durban) में पाकिस्तान का सामना किया। मोहम्मद आसिफ (Mohammed Asif) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत सिर्फ 141 रन ही बना पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान एक समय 87/5 रन पर आ गया था। मिस्बाह उल हक के प्रयासों के बावजूद स्कोर बराबर हुआ। टी20 विश्व कप में पहले और एकमात्र बॉल-आउट में भारत ने अपनी रणनीति के दम पर पाकिस्तान को हराया।

1 thought on “IND Vs PAK: Power Full भारत-पाकिस्तान के बीच वो 5 कशमकश वाले मैच, जिसमे फैंस की हालत “कभी खुशी कभी गम” वाली बन गई थी।      ”

Leave a Comment