IND vs NZ : भारत के विरुद्द टी 20 सीरीज में मिशेल सैंटनर न्यूजीलैंड के कप्तान, यह Power Full गेंदबाज भी टीम में

IND vs NZ: लिस्टर के अलावा ऑलराउंडर हेनरी शिपले भी कीवी टीम में नया चेहरा होंगे। इन्होंने हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द वनडे सीरीज (One Day Series) में डेब्यू किया है। वहीं, लेग स्पिनर माइकल रिपन भी टीम में शामिल हैं, उन्होंने पिछले साल स्कॉटलैंड (Scotland) के विरुद्द डेब्यू किया था।

भारत (Bharat) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टी 20 सीरीज के लिए कीवी टीम का एलान हो गया है। अनुभवी ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर (Michel Saintnar) इस सीरीज में न्यूजीलैंड (New Zealand) की कप्तानी करेंगे। बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज बेन लिस्टर न्यूजीलैंड की टीम में नया चेहरा हैं।

न्यूजीलैंड टीम का भारत (Bharat) दौरा 18 जनवरी से शुरू होगा। पहले तीन वनडे मैच की सीरीज (Series) खेली जाएगी। इसके बाद 27 जनवरी को पहला टी 20 मैच होगा।

तेज गेंदबाज लिस्टर पिछले साल के अंत में भारत में खेलने वाली न्यूजीलैंड ए की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, निमोनिया होने के बाद 27 साल के लिस्टर अपने घर लौट गए थे और हालत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। मिशेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम में पिछले साल टी 20 विश्व कप खेलने वाली टीम के नौ खिलाड़ी शामिल होंगे।

लिस्टर के अलावा ऑलराउंडर हेनरी शिपले भी कीवी टीम में नया चेहरा होंगे। इन्होंने हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द वनडे सीरीज (One Day Series) में डेब्यू किया है। वहीं, लेग स्पिनर माइकल रिपन भी टीम में शामिल हैं, उन्होंने पिछले वर्ष हीस्कॉटलैंड के विरुद्द डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि लिस्टर ने अपने कौशल से सभी को बहुत ही प्रभावित किया है।

इन्होंने कहा ” कि बेन ने ऑकलैंड एसेस मे लाल और सफेद गेंद के क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत में एक रोमांचक असर डाला है। साल 2017 के अंत में अपनी शुरुआत के बाद से, वह टी 20 और लिस्ट ए क्रिकेट में एसेस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। गेंद को स्विंग कराने की इनकी क्षमता रोमांचक है। इनका पिछला दौरा गलत तरीके से खत्म हुआ था। ऐसे में हम सभी की सहानुभूति उनके साथ थी।”

यह भी पढ़े – दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, चौंकाने वाला है BCCI का स्थान

लार्स ने कहा कि सेंटनर ने टी 20 टीम के कप्तान के तौर पर अपने पिछले अवसरों में प्रभावित किया था। “मिच हमारी सफेद गेंद टीमों में एक अच्छे कप्तान हैं और इससे पहले भारत में टी 20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। भारतीय परिस्थितियों में उनका अनुभव इस समूह का नेतृत्व करने के लिए अमूल्य होगा।”

ल्यूक रोंची इस टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि बॉब कार्टर (बल्लेबाजी), पॉल वाइसमैन (गेंदबाजी) और ट्रेवर पेनी (चौथे कोच) इनके सहायक होंगे।

IND vs NZ – न्यूजीलैंड की टी 20 टीम भारत दौरे के लिए

मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

Leave a Comment