IND Vs NZ : सूर्य कुमार यादव (SKY) इंडिया (India) और न्यूजीलेंड (New Zealand) के बीच तीन वन डे मैच की सीरीज चल रही है, इस सीरीज मे भारतीय खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) भी खेल रहे है। सूर्य कुमार (Surya Kumar) के वन डे मैच मे सफल होने के लिए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कुछ कहा है। मुंबई (Mumbai) के पूर्व ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaafar) का मानना है कि सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को वनडे क्रिकेट का आदी होने के लिए अभी कुछ और मैचों की जरूरत है,
IND Vs NZ : न्यूज़ीलैंड के विरुद्द सूर्य कुमार यादव
इस तेज तर्रार बल्लेबाज को न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द चल रही वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। सूर्य कुमार (Surya Kumar) इस मैच में महज 31 रन बनाकर आउट हो गए और वो अपने इस मिले हुए मौके को भुनाने में असफल रहे।
जबकि इससे पहले भी वनडे मैच में मिले हुए मौकों का लाभ सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) नहीं उठा पाए हैं, ऐसे में अब सभी दिग्गजों के बीच इस फॉर्मेट में सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को खिलाने को लेकर बहस चल रही है। इस बहस के बीच मुंबई (Mumbai) के वसीम जाफर (Wasim Jaafar) ने वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का सपोर्ट किया है।
जाने सूर्य कुमार यादव के बारे मे और भी बहुत कुछ – यह क्लिक करें
टी 20 मे अच्छा फॉर्म है सूर्य कुमार यादव का

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 32 साल के सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) बेहद ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, और शायद इसी कारण इनके नाम पहले से ही बहुत ही कम समय में तीन टी 20 इंटर नेशनल (Inter National) शतक हैं।
इनका सबसे हालिया शतक अभी कुछ हफ्ते पहले ही भारत (Bharat) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेले गए तीसरे टी 20 इंटर नेशनल (Inter National) मैच में आया था, जाफर (Jaafar) का मानना है कि चूंकि मध्य क्रम के बल्लेबाज ने हाल ही में मुख्य रूप से टी 20 इंटर नेशनल (Inter National) पर फोकस किया है, इसलिए इन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट को सीखने की जरूरत है।
यह भी पढ़े – Best टीम इंडिया रायपुर में पहली बार खेलेगी, क्या फिर चलेगा सिराज का जादू, जानें क्या है पिच का हाल
वसीम जाफ़र ने सूर्य कुमार को दिया सुझाव
वसीम जाफर (Wasim Jaafar) ने ईएसपीएन (E S P N) क्रिकइंफो पर कहा, ”मुझे यह लगता है कि वह सिर्फ टी 20 प्रारूप खेलने के आदी हैं, वह जानते हैं कि टी 20 क्रिकेट में ज्यादा समय नहीं है, लेकिन 50 ओवर के फॉर्मेट में काफी समय होता है।
इसलिए उन्हें यह समझने की जरूरत है उन्होंने बहुत ज्यादा 50 ओवर का क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन कुछ और मैचों के बाद वह इसके भी आदी हो जाएंगे.”
जाफर (Jaafar) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द पहले वनडे मैच में सूर्य कुमार (Surya Kumar ) की बल्लेबाजी रणनीति की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही कहा कि अगर वह 30 ओवर के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे तो बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सूर्य कुमार (Surya Kumar) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट (First Class Cricket) में नंबर 4 पर शानदार प्रदर्शन किया है और वह घरेलू क्रिकेट में अपने व्यापक अनुभव के कारण जल्द ही वनडे मैचों में खेलने के अभ्यस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ”वह मिलियन डॉलर के प्लेयर दिखते हैं
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ आउट होने से पहले उनकी शुरुआत काफी अच्छी थी, लेकिन यह बेहतर होगा कि वह अपनी पारी 30 ओवर के करीब शुरू करें हालांकि, इससे इन्हें 35-40 ओवर तक खेलने का समय मिल जाता है और फिर वह टी 20 क्रिकेट की तरह खेल सकते हैं।
कभी-कभी यह भ्रमित करने वाला हो सकता है, जब खिलाड़ियों को बहुत अधिक ओवर मिलते हैं, लेकिन वह एक क्वॉलिटी के खिलाड़ी हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई के लिए चौथे नंबर पर खेले थे, इसलिए इन्हें पता है कि पारी कैसे बनानी है इसलिए, वह भूमिका के लिए नए नहीं हैं।

