IND Vs NZ : Great विराट बना तो रहे शतक, लेकिन पुरानी परेशानी दूर ही नहीं हो रही, कोहली कैसे पाएंगे छुटकारा?

IND Vs NZ : पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में बार-बार एक ही बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि आखिर कब विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक आना शुरू होगा? पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द शतक लगाकर इन्होंने इस इंतजार का अंत किया और साल 2023 में तो 3 वनडे में दो शतक लगाकर धमाकेदार शुरुआत की

उनके इस फॉर्म को देखकर यही लग रहा है कि कोहली (Kohli) पुराने रंग में लौट आए हैं, लेकिन इनके बल्ले से भले ही शतक निकलने लगे हैं परंतु अभी भी एक परेशानी या कमजोरी ऐसी है, जो कि इनका पीछा नहीं छोड़ रही और कोहली (Kohli) को जल्द ही इस समस्या का कोई न कोई इलाज ढूंढना होगा।

विराट कोहली (Virat Kohli) की यह परेशानी न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द चल रही तीन वन डे मैच की सीरीज के पहले मैच हैदराबाद (Hyderabad) वनडे में भी नजर आई, इन्होंने अपने पिछले वनडे में नाबाद 166 रन बनाने के बाद कोहली (Kohli) से यही उम्मीद थी कि वो न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द भी इसी प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहेंगे। लेकिन, यह नहीं हुआ पहले मैच मे विराट (Virat) सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

पहले मैच मे इन्हें न्यूजीलैंड (New Zealand) के स्पिनर मिचेल सैंटनर (Micheal Sentnar) ने आउट किया, सैंटनर (Santnar) की यह गेंद पड़ने पर विराट (Virat) धोखा खा गए और बैकफुट पर डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन, गेंद स्पिन हुई और इनका ऑफ स्टम्प बिखर गया। इनके इस तरह आउट होने के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया कि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को खेलने में इन्हें परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़े – IND Vs NZ 1st ODI Match Highlights

15 बार बाएं हाथ के स्पिनर ने किया कोहली का शिकार

ind vs nz - keshav maharaj - shakib al hasan - michele sentner

साल 2020 से यदि हम देखें तो विराट कोहली तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 15 बार बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के सामने आउट हुए हैं, इस दौरान वो टी 20 में 3 बार, वनडे में 6 और टेस्ट में भी इतनी ही बार वो बाएं हाथ के स्पिनर के द्वारा आउट हो चुके है।

कोहली को दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने इन्हें वनडे में 2-2 बार आउट किया है।  इसके अलावा मिचेल सैंटनर और तबरेज शम्सी भी एक-एक बार कोहली को आउट कर चुके हैं, इसमें से 90 फीसदी बार फिंगर स्पिनर ने इन्हें आउट किया है।

आखिर क्यों बाएं हाथ के स्पिनर कोहली को परेशान कर रहे?

virat kohli odi centries

विराट कोहली साल 2020 से अभी तक 6 बार टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर से आउट हुए हैं, फिलहाल, इसकी जो वजह सामने नजर आ रही है, वो यह कि वो गेंद की लेंथ को समझ नहीं पा रहे। बांग्लादेश के विरुद्द भी पिछली टेस्ट सीरीज में खेले गए चटोग्राम टेस्ट में भी कोहली बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, वो गेंद की लेंथ को ठीक से भांप नहीं पाए थे और बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए थे। हैदराबाद वनडे में सैंटनर के विरुद्द भी वो इसी तरह आउट हुए।

इसे भी पढ़े – Virat-Anushka : Amazing Player कोहली ने अनुष्का, वामिका के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- कुछ और नहीं चाहिए बस

विगत कुछ समय पहले भी श्रीलंका के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया ने भी मोहाली टेस्ट में कुछ इसी तरह से कोहली को आउट किया था, विरोधी टीमों को विराट की इस कमजोरी का पता चल गया है। इसलिए जिन भी टीमों के पास बाएं हाथ के स्पिनर हैं, वो शुरुआत में ही उन्हें कोहली के विरुद्द गेंद थमा देते हैं।

हालांकि ऐसा नहीं है कि विराट इस बात को नहीं समझ रहे होंगे क्योंकि वो खुद ही इतने बड़े खिलाड़ी है। हमे पूरा विश्वास है कि कोहली अपनी इन कमजोरियों पर बहुत मेहनत करेगे और फिर इन्ही गेंदों पर बहुत ही रन बनाएगे सभी लोगों को कोहली की काबलियत पर पूरा भरोसा है।    

Leave a Comment