IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights: Power Full गेंदबाजी ने दिलाई इंडिया को सीरीज मे अजेय बढ़त

IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights- इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 3 वन डे मैच की सीरीज का आज दूसरा मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर मे शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम मे खेला गया। जिसमे इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडिया और न्यूजीलेंड दोनों ने ही इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया।

IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights
IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights


IND Vs NZ 2ND ODI Match HighlightsI: इंडिया (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारत (Bharat) ने आठ विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (Teem India) ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर (Raipur) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया (India) के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा।

अगर आप कुकिंग का शौक रखते है तो हिन्दी मे पढ़ने के लिए क्लिक करें:

इंडिया (India) की तरफ से शमी ने 3 विकेट सुन्दर ने 2 विकेट, हार्दिक को 2 विकेट सिराज और कुलदीप और शार्दूल को 1-1 विकेट मिला। टीम इंडिया (Teem India) ने इसे दो विकेट खोकर हासिल कर लिया
इंडिया ने यह मैच आठ विकेट से जीता
इंडिया (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को आठ विकेट से हरा दिया है और इस मैच के साथ ही तीन मैच की वन डे सीरीज (One Day Series) भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। इंडिया (India) के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights
IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights

हालांकि, 15 रन के स्कोर पर पांच विकेट खोने के बाद कीवी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों के योगदान से 108 रन का स्कोर बनाया। इंडिया (India) के लिए यह लक्ष्य बेहद आसान था। कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप करके टीम इंडिया की जीत की नीव रखी, लेकिन रोहित अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उसके बाद क्रीज पर आए विराट भी 11 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, गिल एक छोर पर खड़े रहे और ईशान किशन के साथ मिलकर मैच खत्म किया। इंडिया की तरफ से रोहित ने 51 रन, विराट कोहली 11 रन,गिल और ईशान नाबाद रहे।

IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights
IND Vs NZ 2ND ODI Match Highlights


इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जून को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैच की टी 20 सीरीज खेलेंगी।

Leave a Comment