IND Vs NZ 1st ODI Match Highlights : सिराज-गिल के Power Full खेल से जीती टीम इंडिया, ब्रेसवेल का तूफानी शतक हो गया बेकार

IND Vs NZ 1st ODI Match Highlights : मे भारत ने न्यूजीलैंड को पहले रोमांचक वन डे मैच में हरा दिया। इस मैच में कीवी के बल्लेबाज ब्रेसवेल ने तूफानी अंदाज मे शतक लगाया, लेकिन इन पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के 4 विकेट और शुभमन गिल का दोहरा शतक कीवी टीम पर भारी पड़ा। गिल ने शानदार 208 रन बनाए।

भारत ने 8 विकेट खोकर 50 ओवर मे 349 रन बनाए और न्यूजीलेंड को 350 रन बनाने का लक्ष्य दिया। भारत ने आखिरकार न्यूजीलैंड को सीरीज के पहले वनडे मैच में मात दे दी। टीम इंडिया ने यह मैच को 12 रन से जीता।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम शुरुआत मे ही सिराज की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई। उसके शुरू के बल्लेबाज कुछ अच्छा नहीं कर पाए और वो जल्द ही 131 रन पर 6 विकेट खो दी। न्यूजीलैंड ने 29वें ओवर में 131 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया। यहाँ तक तो यह मैच भारत के ही पकड़ में था।

लेकिन फिर यहां से कीवी टीम की तरफ से 7 वे विकेट के लिए  माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर के बीच साझेदारी शुरू हुई और गुजरते समय के साथ मैच रेत की तरह भारत के हाथ से फिसलता दिखा। एक समय तो इन दोनों की बल्लेबाजी के आगे शुभमन गिल का दोहरा शतक भी फीका नजर आने लगा। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 45.4 ओवर तक न्यूजीलैंड के टोटल को 293 तक पहुंचा दिया तब जाकर ये साझेदारी टूटी।

IND Vs NZ 1st ODI Match Highlights

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की धार और रफ्तार ने दिलाई जीत

India vs Newzealand 1st ODI Match LIVE SCORE

न्यूजीलैंड की पारी के 46वें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारत को मैच में वापस लेकर आए। उन्होंने 1 ही ओवर मे दो विकेट चटकाए और शुभमन गिल की यादगार पारी वाले मैच में फिसलती जीत को भारतीय टीम की तरफ ला दिया। सिराज ने हैदराबाद की पिच पर 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिये।    

ब्रेसवेल की तूफानी पारी समाप्त होते ही न्यूजीलैंड पड़ा पस्त

India vs Newzealand 1st ODI Match LIVE SCORE

हालांकि ब्रेसवेल ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने तूफानी शतकीय पारी खेली लेकिन सेंटनर के साथ 102 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी के टूटने के बाद इन्होंने कीवी टीम को जिताने की भरसक कोशिश की लेकिन वो उसमे कामयाब नहीं हो पाए। ब्रेसवेल ने अपनी इस पारी में 78 गेंदों में 140 रन बनाए  और वह मेहमान टीम के आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे।   

अगर आप कुकिंग मे इंटेरेस्ट रखते है तो क्लिक करें

शुभमन गिल ने लगाई डबल सेंचुरी

Shubham gill century

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जो कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बहुत रास आया। गिल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया और देखते ही देखते उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया।

गिल ने इस मैच में वनडे इतिहास का 10वां दोहरा शतक लगा दिया। यह किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से लगा सातवां दोहरा शतक है। इन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपने 200 रन को बड़ी ही स्टाइल से छुआ और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

यह भी पढ़े – ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन, मुंबई से भारतीय क्रिकेटर पर अपडेट

Leave a Comment