IND Vs NZ Ishan Kishan ’32’ नंबर की जर्सी किसके कहने पर पहनते है? टीम में किस Great प्लेयर की जगह भरने की जताई इच्छा?

IND Vs NZ  Ishan Kishan  टी 20 सीरीज शुरू होने से पहले गुरुवार 26 जनवरी को बीसीसीआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें ईशान किशन अपने बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में इन्होंने अपनी जर्सी नंबर के पीछे की कहानी बताई है।

IND Vs NZ इंडिया (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा-विराट कोहली (Rohit Sharma-Virat Kohli) जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम की कप्तानी संभालते दिखेंगे।

यह भी देखें :kadhi Recipe घर पर बनाये स्वादिष्ट बेसन पकोड़ा कढ़ी रेसिपी

IND Vs NZ सीरीज शुरू होने से पहले गुरुवार को बीसीसीआई (BCCI) ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने जर्सी नंबर के पीछे की कहानी बताई है। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के ऑटोग्राफ को लेकर इनके संघर्ष की कहानी और अपने पसंदीदा भोजन के बारे में भी बताया है।

कहानी जर्सी नंबर की

Ishan Kishan
Ishan Kishan

ईशान बताते हैं- दरअसल मैंने जर्सी बनवाते वक्त ’23’ नंबर की जर्सी की मांग की थी, लेकिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के पास इस नंबर की जर्सी थी। जिस कारण से मुझे वह नंबर नहीं मिल सकता था। इसके बाद मैंने अपनी मां को कॉल किया और उन्होंने मुझे ’32’ नंबर की जर्सी पहनने को कहा। इसके बाद फिर किसी भी प्रकार का कोई सवाल ही नहीं रह गया था और मैंने ’32’ नंबर की जर्सी पहननी शुरू कर दी।

कब मन मे आया प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के बारे में?

ishan kishan mumbai indians

उसके बाद ईशान ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की कहानी भी बताई। इन्होंने कहा- 14 साल की उम्र में मैंने प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के बारे में सोचा था। तब मैं झारखंड (Jharkhand) पहुंचा था। मैं उसी समय से भारत (Bharat) के लिए खेलने के सपने देख रहा हूं। मेरा पहला लक्ष्य भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलना था और फिर उसके बाद भारत (Bharat) के लिए खेलना। मेरे मेहनत रंग लाई अब मैं भारतीय टीम में शामिल होकर काफी खुश हूं और टीम के साथ लंबी यात्रा करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें :ICC Awards 2022: Always सूर्यकुमार यादव 2022 के सर्वश्रेष्ठ मेंस टी20 क्रिकेटर, महिलाओं में मैक्ग्रा को मिला पुरस्कारhttps://cricketwisdom.in/icc-awards-2022-always/

ईशान किशन का आदर्श कौन है?

mahendra singh dhoni
Ishan Kisan Ideal Mahendra Singh Dhoni

ईशान ने बताया कि क्रिकेट में उनका आदर्श महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हैं। वह भी उसी जगह से आते हैं जहां से मैं आता हूं, झारखंड (Jharkhand)। मैं टीम में उनकी जगह भरना चाहता था और जब मैं टीम में हूं तो मैं कोशिश करूंगा कि भारत (Bharat) को ज्यादा से ज्यादा मैच जिता सकूं। ईशान ने यह भी बताया कि उन्हें किस एक चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है। उन्होंने बताया मुझे किसी भी चीज से डर नहीं लगता। जो कुछ भी मेरे सामने आता है, मैं उस चैलेंज को स्वीकार करता हूं।

धोनी का ऑटोग्राफ कैसे मिला था

ईशान (Ishan) ने धोनी (Dhoni) के ऑटोग्राफ लेने की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा- मैं जब 18 वर्ष का था तो मैंने धोनी का ऑटोग्राफ लिया था। मैंने उन्हें पहली बार देखा था। वह मेरे लिए यादगार क्षण था और अभी तक मुझे वह पल याद है। मैंने अपने बल्ले पर उनका ऑटोग्राफ लिया था। ईशान ने बताया कि उनका पसंदीदा भोजन जापानी खाना है और मुझे जापानी (Jaapani) खाने के बारे में हर कुछ पसंद है।

IND Vs NZ टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही

IND Vs NZ इंडिया (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच पहला टी20 शुक्रवार को ईशान (Ishan) के होम ग्राउंड रांची (Home Ground Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA Inter National Stadium Complex) में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Icana Stadium) और तीसरा टी20 एक फरवरी को अहमदाबाद (Ahmadabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द चोटिल होने वाले संजू सैमसन (Sanju Semsan) को भी टीम में नहीं रखा गया है। जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) उनकी जगह चुने गए।

IND Vs NZ न्यूजीलैंड के विरुद्द टी20 सीरीज के लिए टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

Ishan Kishan का टेस्ट मे डैब्यू

इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए 2 टेस्ट की सीरीज के पहले टेस्ट मे 13 जुलाई 2023 को बतौर विकेट कीपर ईशान किशन को अपना टेस्ट डैब्यू करने का मौका मिल गया। वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट में डेब्यू करने वाले ईशान ने दूसरे मैच की दूसरी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए।


पहले टेस्ट में ईशान एक रन बनाकर नाबाद रहे। डोमिनिका टेस्ट में खेलने के बाद, ईशान के पास अब खेल के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के लिए मैच हैं। इशान किशन की बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने बताया, कि 19 गेंदें खेलने के बाद भी विकेट कीपर ने एक भी रन नहीं बनाया था।


ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर:


आखिरकार ईशान किशन को भी टीम इंडिया की टेस्ट टीम मे डेब्यू करने का मौका मिल गया। इन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे अभी तक 48 मैच की 82 पारियों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट करिअर में इनके छह शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।


इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में इन्होंने 91 मैच की 87 पारियों में 37.76 की औसत से 3059 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में 167 मैच खेलते हुए 159 पारियों में उन्होंने 28.80 की औसत से 4292 रन बनाए है।


ईशान किशन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:


ईशान किशन टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए वनडे एवं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। किशन ने वनडे की 13 पारियों में 42.50 की औसत से 510 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 27 पारियों में 25.11 की औसत से 653 रन बनाए है।

Leave a Comment