IND Vs ENG: BCCI सचिव जय शाह ने ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की, मैच फीस के अलावा अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा, शुरुआत 2022-23 सीजन से

IND Vs ENG: भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के लिए शनिवार को बड़ी खुशखबरी आई। भारत के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। इसके तहत टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये मैच फीस के अलावा अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा। अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी से कम मैच खेले तो उसे कोई भी इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

IND Vs ENG: भारत ने टेस्ट सीरीज 4-1 से जीती

IND Vs ENG:
IND Vs ENG:

IND Vs ENG: भारत ने धर्मशाला टेस्ट (Dharamshala Test) मैच जीतकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-1 जीत दर्ज की। भारतीय टीम (Indian Team) की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ी घोषणा की। BCCI सचिव जय शाह ने ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की, जो मौजूदा मैच फीस के ऊपर अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।

भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के लिए शनिवार को बड़ी खुशखबरी आई। भारत के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई ने ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की है। इस योजना की शुरुआत 2022-23 सीजन से होगी और खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस 15 लाख रुपये के अलावा अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।

यह भी देखें: IND Vs ENG 5th test Highlights: भारत ने एक पारी और 64 रन से जीता पांचवां टेस्ट मैच, दूसरी इनिंग में 195 रन बनाकर ऑलआउट हुई इंग्लिश टीम, आर अश्विन ने मैच में झटके 9 विकेट

IND Vs ENG: बीसीसीआई ने घोषणा की

बीसीसीआई (BCCI) ने उन खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक मैच के लिए मौजूदा 15 लाख रुपये की फीस बढ़ाकर 45 लाख रुपये की जो एक सत्र में सात या इससे अधिक टेस्ट मैच में हिस्सा लेते हैं। वहीं 50 फीसदी मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को कुल 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे।

यह भी पढ़ें; अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ENG: टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा इंसेंटिव

वहीं, इतने ही मैचों में टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख प्रति मैच मिलेंगे। अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी से कम मैच खेले तो उसे कोई भी इंसेंटिव नहीं मिलेगा। सिर्फ मैच फीस 15 लाख रुपये प्रति मैच ही दिए जाएंगे। टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना की घोषणा की गई है।

IND Vs ENG: भारत ने आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से मात दी

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारत (India) ने पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड (England) को पारी और 64 रन से मात दी। इंग्लैंड (ENG) ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे। भारत (IND) ने 477 रन का स्कोर बनाकर 259 रन की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में इंग्लैंड दूसरी पारी में 194 रन पर सिमट गई। अश्विन (Ashwin) ने पांच विकेट लिए, जबकि कुलदीप और जसप्रीत बुमराह (Kuldeep And Jaspreet Bumrah) ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Comment