IND Vs ENG 2nd Test Pitch: विशाखापट्टनम में रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाज अपना कहर दिखायेगे? यहाँ की पिच का मिजाज कैसा है?  

IND Vs ENG 2nd Test Pitch: भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG 2nd Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। क्योंकि विशाखापट्टनम में बल्लेबाजों को हाथ खोलकर जमकर चौके-छक्कों की बौछार करते हुए रनों का अंबार लगाते हुए देखा जाता है। यानी भारत और इंग्लैंड (India And England) के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रनों का सैलाब जरूर आएगा।

IND Vs ENG 2nd Test Pitch: पहले टेस्ट मे भारत को 28 रन से हार मिली

 

IND Vs ENG 2nd Test Pitch:
IND Vs ENG 2nd Test Pitch:

IND Vs ENG 2nd Test Pitch: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Indian Team) को इंग्लैंड (England) के हाथों पहले टेस्ट में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम (English Team) की तरफ से टॉम हार्टली (Tom Hartley) ने कमाल की गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, बल्लेबाजी में ओली पोप (Ollie Pope) ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए  दूसरी पारी में 196 रन की शानदार पारी खेली और इस जीत में अहम योगदान दिया।

यह भी देखें: IND Vs ENG 2nd Test मैच से पहले टीम इंडिया को लगा दोहरा झटका, सरफराज खान की हुई भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री

IND Vs ENG 2nd Test Pitch: दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से

अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से खेला जाएगा, जिसमें रोहित ब्रिगेड जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाते हुए नजर आएगी।

ये मुकाबला विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेजियम (YS Rajasekhara Reddy Cricket Stadium, Visakhapatnam) में खेला जाएगा। ऐसे में इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाज किसे फायदा मिलेगा, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए विशाखापट्टनम की पिच का मिजाज?

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ ही कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ENG 2nd Test Pitch: विशाखापट्टनम में दूसरी बार टेस्ट में भारत-इंग्लैंड की टक्कर

वहीं, इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के बल्ले से निकले, जिन्होंने साल 2019 में साउथ अफ्रीका (SA) के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 2019 में 176 रन की तूफानी पारी खेली।

इस मैदान पर भारत (India) ने 502 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम (Indian Team) ने आखिरी बार विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट मैच में 203 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड (England) के खिलाफ भारतीय टीम ने साल 2016 में खेले गए टेस्ट मैच में 246 रन से जीत दर्ज की थी।

IND Vs ENG 2nd Test Pitch: दूसरे टेस्ट पर मंडरा रहा है बारिश का साया

भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 2 फरवरी से होने वाली है, जो कि 6 फरवरी तक चलेगा। इन दिनों विशाखापट्टनम का मौसम फैंस को डरा रहा है। तीसरे दिन के खेल में बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Leave a Comment