IND vs BAN T20 Live: T20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. ग्रुप बी में भारत तीन मैचों में से दो मैच जीतकर 4 अंक अर्जित किया है और दूसरे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों में दो मैच जीता और एक मैच में निर्णय नहीं हुआ था और इस तरह से उसके 5 अंक हैं तथा वह शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. बांग्लादेश भी तीन मैचों में दो मैच जीतकर 4 अंक अर्जित किया है परंतु नेट रन रेट भारत से कम होने के कारण वह तीसरे स्थान पर काबिज है. जिंबाब्वे, पाकिस्तान और नीदरलैंड क्रमशः चौथे पांचवें और छठे स्थान पर हैं.
ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नेट रन रेट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है अतः आज टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ जोरदार वापसी कर अपने अंक/ नेट रन रेट मजबूत करना चाहेगी. T20 विश्व कप प्रतियोगिताओं में बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है लेकिन इस टूर्नामेंट में नाक आउट दौर के लिए उसकी उम्मीदें अभी भी कायम है क्योंकि इस टूर्नामेंट में अभी तक स्तब्धकारी उलटफेर देखने को मिले हैं. इसलिए भारतीय टीम को ठोस और निरंतर बने रहना जरूरी है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद तथा मुस्तफ़िज़ूर के सामने भारतीय बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान हो सकता है. बांग्लादेश के पास शाकिब, मेहंदी हसन तथा मोसादेक के रूप में अच्छे स्पिनर भी हैं जो एडिलेड की पिच पर अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन कर सकते हैं. जहां तक भारतीय गेंदबाजी का सवाल है तो वह शानदार रही है.
युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर बल्लेबाजी के क्षेत्र में कोहली और सूर्यकुमार यादव को छोड़ भारत की काफी चर्चित बल्लेबाजी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं चली है. केएल राहुल काफी दिनों से बुरे दौर से गुजर रहे हैं. रोहित शर्मा शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में बदल नहीं पा रहे है. दिनेश कार्तिक भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है. दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और यदुवेंद्र चाहल के बीच में भारतीय टीम के अंतिम एकादश में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा देखी जा सकती है.
IND vs BAN T20 Live: दोनों टीमें
| India | Bangladesh |
| केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, | शाकिब अल हसन (कप्तान), नूरुल हसन (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, अफिफ हुसैन, यासिर अली, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, नसुम अहमद, एबादोत हुसैन, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, |
लाइव स्कोर
IND vs BAN T20 Live: 5.55 PM – 02.11.2022
विराट कोहली को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द प्लेयर अवार्ड दिया गया. अंक तालिका में भारत के चार मैचों में छह अंक हो गए हैं. भारत का अगला मैच 6 नवंबर को जिंबाब्वे के साथ होगा।
IND vs BAN T20 Live: 5.50 PM – 02.11.2022
हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए आए और उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगा. 10 गेंद और 27 रन की जरूरत. और अभी बांग्लादेश के बल्लेबाज ने छक्का लगाकर स्कोर को आगे बढ़ाया. अब बांग्लादेश को जीत के लिए 6 गेंदों में 20 रन की जरूरत है. अंतिम ओवर में गेद बाजी करने के लिए अर्शदीप सिंह को बुलाया गया है. बांग्लादेश के बल्लेबाज ने छक्का लगाया. बांग्लादेश को 4 गेंदों में 13 रन की जरूरत है. 2 बाल में 11 रन की जरूरत है. बांग्लादेश को जीत के लिए अब 1 गेंद में 7 रन बनाने की जरूरत है. और गेंद अर्शदीप सिंह के हाथ में है. अंतिम बाल पर सिर्फ 2 रन बने और भारत यह मैच 5 रन से जीत गया. भारत ने यह मैच डीएलएस फार्मूले के हिसाब से जीता है।
IND vs BAN T20 Live: 5.27 PM – 02.11.2022
अर्शदीप सिंह अपना तीसरा और अंतिम ओवर डालने के लिए आए हैं. बांग्लादेश के बल्लेबाज तस्कीन और नूरुल अभी खेल रहे हैं. अभी सिर्फ 12 गेंदे बाकी है और बांग्लादेश को जीत के लिए 31 रन चाहिए.
IND vs BAN T20 Live: 5.21 PM – 02.11.2022
बांग्लादेश के नूरुल हसन सोहन अभी क्रीज पर आए हैं. बांग्लादेश को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 50 रन की जरूरत है. अभी कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजी के लिए हार्दिक पांड्या को लाये हैं और उन्होंने भारत के लिए एक विकेट और लिया. बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 108 रन हो गया. हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश का एक और विकेट लिया और अब उसके 6 विकेट आउट हो चुके हैं. बांग्लादेश को 18 गेंदों में 43 रन चाहिए.
IND vs BAN T20 Live: 5.19 PM – 02.11.2022
बांग्लादेश के 100 रन बन चुके हैं 3 विकेट पर. अर्शदीप सिंह ने फिर से आपने इसी ओवर में एक और विकेट लिया और इस तरह से बांग्लादेश के 100 रन पर 4 विकेट हो गए हैं अभी उन्हें 25 गेंदों पर 51 रन बनाने हैं जीत के लिए.
IND vs BAN T20 Live: 5.12 PM – 02.11.2022
अभी गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह को लाया गया है. और उन्होंने अफीक को कैच आउट कराकर बांग्लादेश के तीसरे विकेट को गिराया.
IND vs BAN T20 Live: 5.08 PM – 02.11.2022
संतो के आउट होने के बाद बांग्लादेश के नए बल्लेबाज अफीक आए हैं. अभी बांग्लादेश के 10 ओवर में 88 रन हो गए हैं और अभी भी जीत के लिए उन्हें 63 रन चाहिए 36 बॉल में. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन को अटैक पर लाया गया है. अश्विन की ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब ने चौका लगाया. फिर एक चौका लगा. अभी बांग्लादेश को 30 बॉल में 52 रन बनाने है.
IND vs BAN T20 Live: 5.00 PM – 02.11.2022
लिटन दास के आउट होने के बाद बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज शाकिब हसन आए हैं. भारत ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया है. हार्दिक पांड्या को लाया गया है. बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी हुई है और अभी अभी उन्होंने छक्का लगाया है. बांग्लादेश को हर ओवर में लगभग 9.5 रन बनाने हैं. बांग्लादेश में अभी तक 9 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं और अभी उनको जीत के लिए 42 बॉल में 67 रन बनाने हैं. भारत की ओर से गेंदबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी को लाया गया है तथा उन्होंने पहले ही गेंद पर संतो को कैच आउट कराकर दूसरा विकेट बांग्लादेश का गिराया।
IND vs BAN T20 Live: 4.54 PM – 02.11.2022
अभी-अभी लिटन दास 60 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं और बांग्लादेश का पहला विकेट 68 रन पर गिरा.
IND vs BAN T20 Live: 4.48 PM – 02.11.2022
बांग्लादेश के 66 रन में लिटन दास के अकेले 59 रन है जो उन्होंने 26 गेंदों में बनाया है. एडिलेड में बारिश रुक गई है तथा खेल फिर से शुरू हो गया है था इसके ओवर कम कर दिए गए हैं अभी बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने का टारगेट दिया गया है. 66 रन उसके ऑलरेडी बन चुके हैं और 9 ओवर में उन्हें जीत के लिए 85 रन बनाने हैं
IND vs BAN T20 Live: 3.52 PM – 02.11.2022
सातवां ओवर भारत के लिए अक्षर पटेल लेकर आए. 7 ओवर में बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं और अभी अभी बारिश शुरू हुई हो गई जिसके कारण खेल कुछ देर के लिए रोक दिया गया.
IND vs BAN T20 Live: 3.45 PM – 02.11.2022
भारत की तरफ से चौथा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए और उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए. बांग्लादेश के लिटन दास बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अभी तक उन्होंने 18 बॉल में 40 रन बना लिए हैं अभी-अभी एक शानदार छक्का भी लगाया है. बांग्लादेश में 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं. छठ में ओवर की पहली गेंद मोहम्मद शमी ने डाल दी और उसमें रिटर्न दास ने चौका जड़ दिया. चौके के बाद लिटन दास ने छक्का भी लगा दिया और इसके साथ ही 31 बॉल में 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. अभी तक बांग्लादेश का कुल स्कोर 54 है जिसमें अकेले लिटन दास का 51है. क्या शानदार बल्लेबाजी की. लिटन दास का फिर से एक शानदार चौका. भारत का 6 ओवर का पावरप्ले समाप्त हुआ और इसमें बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं.
IND vs BAN T20 Live: 3.30 PM – 02.11.2022
बांग्लादेश की बल्लेबाजी की शुरुआत हुई उसके दोनों ओपनर शांतो और लिटन दास क्रीज पर आए. भारत के गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई. तथा उन्होंने पहला ओवर अच्छा किया तो सिर्फ 2 रन दिए. दूसरे ओवर की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की परंतु उनका यह ओवर महंगा पड़ा और बांग्लादेश ने इसमे 12 रन बनाए. भारत का तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए परंतु उनका भी ओवर महंगा पड़ा तथा उन्होंने इस में कुल कितने 16 रन दिए तथा बांग्लादेश के 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 30 रन हो गए. इस तरह बांग्लादेश ने काफी अच्छी शुरुआत की.
IND vs BAN T20 Live: 3.07 PM – 02.11.2022
अक्षर पटेल के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन खेलने के लिए मैदान में आए. विराट कोहली ने अभी अभी 2 गेंदों पर चौका और छक्का बनाया और भारत का स्कोर 6 विकेट पर 170 पर पहुंचाया .कोहली के बल्ले से लगाया गया यह पहला छक्का था. इस मैच में 19 में ओवर की दूसरी गेंद में रविचंद्रन अश्विन ने एक शानदार छक्का लगाया और उसके ठीक बाद एक चौका भी लगाया. आखिरी ओवर में भारत ने 14 रन बनाए और भारत का कुल स्कोर 20 ओवर में 184 हो गया. बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 120 बॉल में 185 रन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है विराट कोहली 44 बॉल में 64 रन बनाकर नॉट आउट रहे. बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद को 4 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट मिले जो सबसे सफल गेंदबाज रहे.
IND vs BAN T20 Live: 3.00 PM – 02.11.2022
भारत का स्कोर 154 पांच विकेट पर. 18 ओवर के समाप्त होने पर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 157 रन. अब सिर्फ 2 ओवर बचे हैं और इसमें भारत को कम से कम 20 रन बनाने चाहिए जिससे 180 का स्कोर हो जाए परंतु अक्षर पटेल 7 रन बनाकर अभी-अभी आउट हो गए और भारत का स्कोर 6 विकेट पर 157 हो गया.
IND vs BAN T20 Live: 2 .54 PM – 02.11.2022
भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए. विराट कोहली ने 37 बाल में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और भारत के 150 रन भी पूरे हो गए. और इतना कहते ही दिनेश कार्तिक 5 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए. कार्तिक के आउट होने पर अक्षर पटेल खेलने के लिए आए.
IND vs BAN T20 Live: 2 .42 PM – 02.11.2022
भारत ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं और यदि इसी तरह 10 के एवरेज से अगर बनाएंगे तो 180 तक का स्कोर बना सकती है. अरे ये क्या हुआ! हार्दिक पांड्या 5 बॉल में 5 रन बनाकर कैच आउट हो गए. 130 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट हार्दिक पांड्या के रूप में गिरा तथा उनके आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक मैदान में आए. पांड्या को महमूद ने आउट किया.
IND vs BAN T20 Live: 2 .35 PM – 02.11.2022
महमूद की लगातार दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो चौके लगाए और उनका स्कोर 13 बॉल में 25 हो गया. 13वें ओवर में 13 रन बने. T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शाकिब अल हसन बांग्लादेश के. और इतना कहते ही शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड आउट कर दिया. यादों के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या खेलने के लिए आए.
IND vs BAN T20 Live: 2 .25 PM – 02.11.2022
75 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा राहुल के रूप में. राहुल के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव आए. भारत में अपने पहले 10 ओवर में 86 रन बना लिए हैं 2 विकेट पर. 12वीं ओवर में सूर्यकुमार यादव ने एक शॉट लगाया परंतु यह काफी ऊंची थी और बाल बाल बच गए हैं. भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए.
IND vs BAN T20 Live: 2 .16 PM – 02.11.2022
इस ओवर में भारत के लिए 24 रन बने और भारत का कुल स्कोर 9 ओवर में 75 रन. राहुल ने 32 बॉल में अपना 50 भी पूरा कर लया. और राहुल आउट. भारत को दूसरा झटका लगा.
IND vs BAN T20 Live: 2 .12 PM – 02.11.2022
वर्तमान में केएल राहुल और विराट कोहली दोनों ही अच्छे शॉट लगा रहे हैं और 8.3 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. ये शानदार छक्का केएल राहुल के बैट से और यह नो बाल भी हो गई और नो बाल पर राहुल द्वारा फिर से छक्का. इस ओवर में भारत के लिए 24 रन बने और भारत का कुल स्कोर 9 ओवर में 75 रन. राहुल ने 32 बॉल में अपना 50 भी पूरा कर लया. और राहुल आउट. भारत को दूसरा झटका लगा.
IND vs BAN T20 Live: 2 .00 PM – 02.11.2022
तस्कीन अपना चौथा ओवर लेकर आए. इस समय 16 रन बनाते ही विराट कोहली 1017 रन बनाकर टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ दिया
IND vs BAN T20 Live: 1.55 PM – 02.11.2022
पांचवे ओवर की पहली और दूसरी गेद में विराट कोहली ने लगातार दो चौके लगाए. परंतु उसके बाद तस्कीन ने लगातार चार गेंदें डॉट डाली. छठवां ओवर लेकर मुस्तफिजुर आए और इस ओवर में भारत ने 7 रन बनाए. इस तरह पावर प्ले के छह ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 37 रन बना लिए।
IND vs BAN T20 Live: 1.45 PM – 02.11.2022
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने जोरदार शॉट लगाया और बाउंड्री में फील्डर ने कैच छोड़ दिया और इस तरह रोहित शर्मा को जीवनदान मिला. परंतु जल्दी ही चौथे ओवर में ओह! रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर कैच आउट हो गए और भारत के लिए यह एक जोरदार झटका लगा. रोहित का एक खराब शॉट था रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली खेल के मैदान में आए. चौथे ओवर की चौथी गेंद में राहुल ने शानदार चौका लगाया और उसके बाद पांचवी गेंद में शानदार छक्का लगाया.
IND vs BAN T20 Live: 1.32 PM – 02.11.2022
शोरीफुल इस्लाम बांग्लादेश के लिए दूसरा ओवर लेकर आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने शानदार छक्का लगाया. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10 रन बिना किसी नुकसान के.
IND vs BAN T20 Live: 1.28 PM – 02.11.2022
पहले बांग्लादेश का राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद भारत का ‘जन गण मन’. राष्ट्रगान सुनकर मन बहुत ही आनंदित हो जाता है. थोड़ी ही देर में मैच प्रारंभ होगा.
भारत की सलामी जोड़ी केएल राहुल और रोहित शर्मा मैदान की ओर जा रहे हैं. बांग्लादेश की टीम फील्डिंग के लिए खेल के मैदान में पहुंच चुकी है बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन के हाथ में गेंद और उन्होंने पहली गेंद डाली और उसमें भारत के कोई रन नहीं बने. 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें डाली जा रही है. पहले ओवर की पांचवी गेंद में केएल राहुल ने दौड़कर 1 रन बनाया. बांग्लादेश के हिसाब से उनका पहला ओवर बहुत ही अच्छा रहा जिसमें भारत ने सिर्फ 1 रन बनाए।
IND vs BAN T20 Live: 1.20 PM – 02.11.2022
एडिलेड के इसी मैदान पर आज इसके पहले जिंबाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच में मैच हुआ है जिसमें नीदरलैंड्स ने जिंबाब्वे को 5 विकेट से हराया. इस मैच में काफी लो स्कोरिंग हुआ है. एडिलेड की यह पिच उछाल लेने वाली है और उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच में अच्छी स्कोरिंग होगी. भारत और बांग्लादेश दोनों के अपने ग्रुप में चार चार अंक हैं जो टीम यह मैच जीतेगी सेमीफाइनल में उसका स्थान लगभग पक्का हो जाएगा.
1:24 p.m. पर राष्ट्रगान होगा और उसके बाद खेल की शुरुआत की जाएगी. भारत और बांग्लादेश दोनों पड़ोसी देशों के राष्ट्रगान कविवर रविंद्र नाथ टैगोर के द्वारा लिखा गया है भारत का ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का ‘आमार सोनार बांग्ला’
IND vs BAN T20 Live: 1.05 PM – 02.11.2022
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम में सिर्फ एक चेंज किया है और उन्होंने दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है बांग्लादेश ने भी अपनी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है

