IND Vs AUS Squad: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित, अश्विन की वापसी के साथ ही कप्तान भी बदला

IND Vs AUS Squad:  एशिया कप (Asia Cup) में चैंपियन बनने के बाद अब टीम इंडिया (Team India) ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs AUS ODI Series) में टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के लिए इस सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से हो जाएगी, इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया कि घोषणा भी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द होने वाली इस सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के लिए केएल राहुल (K L Rahul) को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

IND Vs AUS Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया मे बदलाव

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द होने वाली इस सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। स्टार स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) की एक साल से भी अधिक समय के बाद वनडे में वापसी हुई  है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gayakwad) को भी नंबर वन टीम के विरुद्द स्क्वाड (Squad) में चुना गया है। गायकवाड़ को इससे पहले एशियन गेम्स (Asian Games) की टीम मे कप्तानी सौंपी जा चुकी है।

इसके अलावा कंगारू (Kangaroo) टीम के सामने पहले दो वनडे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस सीरीज के लिए इंडियन टीम (Indian Team) के कप्तान सहित 3 बड़े बदलाव किए गए हैं।

यह भी देखें: Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का टिकट पक्का, बारिश ने मलेशिया के अरमानों पर फेरा पानी

IND Vs AUS Squad:  केएल राहुल को मिली कप्तानी

केएल राहुल ने बतौर कप्तान टीम इंडिया (Team India) में अपनी शानदार वापसी की है, हाल ही में एशिया कप (Asia Cup) में राहुल कई महीनों बाद इंजरी से वापस लौटे थे। और इंजरी से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे राहुल ने अपनी वापसी मे बेहतरीन शतक ठोका था वहीं, अब वर्ल्ड कप (World Cup) से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ विरुद्द होने वाली इस सीरीज में उन्हें शुरुआती दो वनडे मैचों में कप्तानी करने का मौका भी मिला है।  

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS Squad:  पहले 2 वनडे के लिए टीम इंडिया

भारत- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND Vs AUS Squad:  तीसरे और अंतिम वनडे के लिए टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज.

IND Vs AUS Squad:  वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

2 thoughts on “IND Vs AUS Squad: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित, अश्विन की वापसी के साथ ही कप्तान भी बदला”

Leave a Comment