IND Vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS) के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 Inter National Series) का पहला मैच आज 23 नवंबर को विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (Y S Rajshekhar Reddy Cricket Stadium) में खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में मैच से एक दिन पहले ही बारिश हुई है तो ऐसे मे यहां की पिच का मिजाज अलग हो सकता है। वैसे भी यहां की पिच से बल्लेबाजों को बहुत मदद मिलती रही है। ऐसे मे अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि इस मैच मे हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा या नहीं।
IND Vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली युवा भारतीय टीम दुनिया को अपना दम दिखाना चाहेगी। वैसे, ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार फॉर्म में हैं और ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
IND Vs AUS Pitch Report: कैसी है विशाखापट्टनम की पिच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। विशाखापट्टनम में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और रनों का अंबार लगता है। यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टी-20 में रनों की बारिश आना तय मानिए।
IND Vs AUS Pitch Report: क्या कहते हैं आंकड़े?’
विशाखापट्टनम ने अभी तक कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है, जिसमें से 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ जीत लगी है। वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने छह मैचों में जीत हासिल की है। यानी टॉस जीतकर इस मैदान पर कप्तान को चेज करना ज्यादा पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
IND Vs AUS Pitch Report: रुतुराज या यशस्वी किसका है चांस?

ऑस्ट्रेलिया (AUS) के विरुद्द पहले टी-20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होगा कि ओपनिंग मे किस जोड़ी को मैदान पर उतारा जाए। ईशान किशन का खेलना लगभग तय ही माना जा रहा है, लेकिन रुतुराज और यशस्वी जायसवाल में से दूसरा बल्लेबाज कौन होगा यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा।
वैसे तो अनुभव को देखते हुए टीम मैनेजमेंट रुतुराज के साथ पहले मैच में जा सकती है। नंबर तीन की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर होगी, तो चार नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। वहीं, रिंकू और शिवम दुबे के ऊपर आखिरी के ओवरों में धमाल मचाने का जिम्मा होगा।
IND Vs AUS Pitch Report: अक्षर और सुंदर की वापसी

इंजरी के चलते वर्ल्ड कप 2023 को मिस करने वाले अक्षर पटेल की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में वापसी तय मानी जा रही है। अक्षर के साथ-साथ वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। सुंदर भी चोटिल होने के चलते काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे थे।


2 thoughts on “IND Vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच आज, विशाखापट्टनम की पिच से बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे मिलेगी मदद?”