IND Vs AUS: न्यूजीलैंड को हराने के बाद रोहित शर्मा ने बताया, कब होगी Perfect जसप्रीत बुमराह की वापसी!

IND Vs AUS: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द वनडे मैच की सीरीज जीतने के बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय कप्तान ने यह भी बताया है कि, कब तब बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) को भी तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए हरा दिया है। न्यूजीलैंड (New Zealand ) के विरुद्द 13 साल में पहली बार क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की और आगामी ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे को लेकर कई बयान दिए।

हालांकि, रोहित ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द भी टीम का खेलने का रवैया यही रहेगा। इन्होंने इस दौरान टीम इंडिया (Teem India) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) की वापसी को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है।

बुमराह (Bumrah) लंबे समय से इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। न्यूजीलैंड (New Zealand) सीरीज में उनको टीम में चुना गया था लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वह बाहर हो गए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले सीरीज में बुमराह (Bumrah) की वापसी हुई थी लेकिन वह फिर इंजर्ड हुए और वर्ल्ड कप (World Cup) से भी बाहर हो गए।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब उनको लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। यही कारण है कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी वापसी से जुड़ा एक ऐसा बयान दिया है जिससे उनके  फैंस खुश हो सकते हैं।

कब होगी बुमराह की वापसी?

All Time Best Playing 11 of Mumbai Indians

कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द   अगले महीने से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैच खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। आपको बता दें कि बुमराह पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। इन्हें ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया है लेकिन  इन्होंने हाल में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट पर गेंदबाजी की जिससे उनकी जल्द वापसी करने की उम्मीद बंध गई है।

अगर आप कुकिंग का शौक रखते हैं तो हिन्दी मे पढ़ने के लिए क्लिक करें:

रोहित ने न्यूजीलैंड के विरुद्द तीसरे वनडे मैच में भारत की 90 रन से जीत और सीरीज पर जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बुमराह को लेकर बहुत अधिक सुनिश्चित नहीं हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेलेंगे। हम इनको लेकर अब किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि पीठ की चोट हमेशा गंभीर होती है। हमें उसके बाद भी बहुत अधिक क्रिकेट खेलनी है। हम एनसीए में फिजियो और चिकित्सकों से नियमित संपर्क बनाए हुए हैं। चिकित्सा टीम इन्हें फिट होने के लिए पूरा समय देगी।

IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड

IND Vs AUS: पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव।

Leave a Comment