IND Vs AUS सीरीज जीतने के लिए टीम में दो बदलाव रोहित करेंगे! प्लेइंग 11 ऐसी होगी अहमदाबाद मे इंडिया की

4th Test Match At Narendra Modi Stadium Ahemdabad

IND Vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border- Gavaskar Trophy) खेल रही है। इस सीरीज के पहले दो मैच तो टीम इंडिया (Team India) ने एक तरफा ही जीत लिए। लेकिन तीसरे मैच मे भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऐसे में चौथे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा इंडिया (Rohit Sharma India) की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शायद अहमदाबाद (Ahmadabad) टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Top 10 Legendary Cricketers, इनके ODI वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया  

IND Vs AUS: ओपनिंग में कौन देगा रोहित का साथ?

Rohit Sharma As A Opening Batsman

IND Vs AUS:  अहमदाबाद टेस्ट (Ahmadabad Test) में भी कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ शुभमन गिल (Shubhman Gill) ही इस पारी की शुरुआत करते हुए देखे जा सकते है। गिल (Gill) को तीसरे मैच में केएल राहुल (K L Rahul) की जगह टीम में लाया गया था। हालांकि वो बल्ले बाजी मे अपना ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। हालांकि अहमदाबाद टेस्ट (Ahmadabad Test) में भी इस युवा खिलाड़ी से एक बार फिर से टीम को बहुत उम्मीद होगी।

IND Vs AUS मिडिल ऑर्डर में कोहली-अय्यर जैसे बल्लेबाज

Virat Kohli And Shreyesh Iyer

IND Vs AUS तीन नंबर पर चेतेश्वर पुजारा आएंगे। पुजारा (Pujara) ने इंदौर (Indore) टेस्ट में करके दिखाया था कि क्यों उन्हें इस फॉर्मेट में टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है। एक मुश्किल भरी पिच पर जहां टीम इंडिया (Team India) के बाकी बल्लेबाज खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, वहीं पुजारा ने फिफ्टी मारी थी। वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर 4 और नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। दोनों ही खिलाड़ी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। खासकर कोहली के ऊपर तो अहमदाबाद टेस्ट में और भी ज्यादा नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये बल्लेबाज पिछले तीन साल से टेस्ट में शतक तक नहीं लगा पाया है।

IND Vs AUS भरत की जगह आएंगे ईशान?

IND Vs AUS वहीं टीम इंडिया में चौथे टेस्ट के लिए एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सीरीज में लगातार फ्लॉप हो रहे केएस भरत (K S Bharat) को बाहर करके ईशान किशन (Ishan Kishan) को मौका दिया जा सकता है। अब तक भरत एक भी 30 प्लस स्कोर इस सीरीज में नहीं बना पाए हैं। ऐसे में आक्रमक बल्लेबाज ईशान किशन टीम को मजबूती दे सकते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल टीम के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर होंगे।

यह भी देखें: क्रिकेट के साथ अगर आप कुकिंग का भी शौक रखते है तो नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS सिराज की जगह शार्दुल की टीम में एंट्री?

IND Vs AUS टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाजी में भी एक बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन करने वाले उमेश यादव (Umesh Yadav) के साथ इस बार शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। शार्दुल अपनी शादी के चलते पहले तीन टेस्ट से बाहर रहे थे। वहीं मोहम्मद सिराज अगले मैच से बाहर बैठ सकते हैं।

IND Vs AUS अंतिम टेस्ट मैच के लिए भारत (Bharat) की संभावित प्लेइंग 11:

India Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा  

Best Player Of 20th Century

Leave a Comment