IND Vs AUS  रवींद्र जडेजा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपनी फिटनेस को लेकर क्या कहा?  

IND Vs AUS बॉर्डर-गावस्कर (Border-Gavaskar) ट्रॉफी नौ फरवरी से खेला जा रहा है। इस सीरीज में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja ) टीम इंडिया (Teem India) का हिस्सा हैं। उन्होंने अभी हाल ही मे एक इंटरव्यू के दोरान अपनी फिटनेस को लेकर बड़ी बात कही है।

IND Vs AUS  इंडिया (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर (Nagpur) में नौ फरवरी से खेला जा रहा है। रविंद्र जडेजा की वापसी इस सीरीज के भारतीय टीम में पांच महिनों के बाद हो रही हैं। रवींद्र जडेजा ने जनवरी 2023 में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मैच खेलने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। तमिलनाडु (Tamilnadu) के विरुद्द मैच में सौराष्ट्र की कप्तानी करने से पहले भारतीय ऑलराउंडर लगभग पांच महीने तक चोट के कारण मैदान से बाहर रहे थे। इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले एक फिटनेस टेस्ट पास करने वाले भारतीय आल राउंडर ने टीम में अपनी वापसी की कहानी बताई है।  

यह भी देखें : WPL Auction Date वुमन प्रीमियर लीग मे खिलाड़ियों की नीलामी तारीख का हुआ एलान

IND Vs AUS जडेजा अपनी वापसी मे क्या बोले?

IND Vs AUS  भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा ने बताया कि वह फिर से भारतीय जर्सी पहनने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और इस मामले मे वह बहुत ही भाग्यशाली हैं कि उन्हें फिर से मौका मिला है। उन्होंने बताया कि “इस बात से मे बहुत ही उत्साहित हूं कि मैंने पांच महीने से भी ज्यादा समय के बाद भारतीय जर्सी पहनी है। मैं धन्य हूं कि मुझे फिर से मौका मिला।

मेरे लिए रिकवरी का सफर बहुत ही उतार-चढाव से भरा रहा क्योंकि अगर आप पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहते हैं तो थोड़ी सी मायूसी अवश्य होती है। जाहिर है, कि मैं फिर से भारत के लिए खेलने के लिए फिटनेस हासिल करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।”

यह भी पढ़ें : अगर आप खाने पीने के शौकीन है तो यहाँ पर लिंक करे

IND Vs AUS  जडेजा को डॉक्टरों ने क्या सलाह दी?

IND Vs AUS
IND Vs AUS

रविंद्र जडेजा ने बताया कि उनको किसी भी हालत मे सर्जरी कराने की जरूरत थी और इसके लिए उन्हें  कोई भी ठोस निर्णय लेना था कि उनको होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सर्जरी करवानी है या फिर बाद में करवाना है। इसके बाद इन्होंने कहा, “मुझे घुटने में बहुत ही तकलीफ हो रही थी, इसलिए मुझे पहले ही अपनी सर्जरी करानी पड़ी। मुझे यह निर्णय भी करना था कि मैं विश्व कप से पहले सर्जरी करवाना चाहता हूं या उसके बाद मे करवा सकता हूँ, मुझसे डॉक्टरों ने यह कहा कि वर्ल्ड कप में मेरे खेलने के काफी कम चांस है, इसलिए डॉक्टर ने भी मुझे विश्व कप से पहले इसे कराने की सलाह दी।”

IND Vs AUS  जडेजा को NCA में मिली अच्छी ट्रेनिंग

जडेजा (Jadeja) ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद का समय बहुत ही मुश्किल भरा रहा क्योंकि रोजाना ट्रेनिंग और रिहैब का ठीक से देखभाल करना बहुत ही जरूरी था। इन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में छुट्टी वाले दिनों में भी रिकवरी में मदद करने के लिए फिजियो और प्रशिक्षकों को श्रेय दिया।

IND Vs AUS
IND Vs AUS

भारतीय खिलाड़ी ने सर्जरी के बाद एनसीए (NCA) के प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें दिया गया एक विशेष संदेश भी साझा किया। उन्होंने बताया कि “चोट के बाद 2 महीने मेरे लिए बहुत ही मुश्किल वाला समय रहा है। क्योंकि मैं कहीं भी आने -जाने और सुचारु रूप से चलने में सक्षम नहीं था, इसलिए उस वक़्त का काटना मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था। हालांकि उस समय मेरा परिवार और मेरे सभी दोस्त मेरे साथ थे। एनसीए (NCA) के प्रशिक्षकों ने एनसीए (NCA) में मेरा होसला भी बढ़ाया, उस समय जब मेरे शरीर में बहुत ही दर्द हो रहा था। इन्होंने बताया कि एनसीए (NCA) में प्रशिक्षकों ने इनसे कहा कि आप अपने लिए नहीं अपने देश के लिए सोचो।

Leave a Comment