IND Vs AUS 1st Test Live Streaming भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नागपुर (Nagpur) के स्टेडियम (Stadium) में किया जाएगा। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है । इसे जीतकर जहां एक तरफ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप (Bharat World Test Championship) के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) 2004 के बाद पहली बार भारत (Bharat) में सीरीज जीतना चाहेगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़ें :Asia Cup-2023 पाकिस्तान मे एशिया कप होगा या नहीं अंतिम निर्णय मार्च मे?
IND Vs AUS Head to Head in Test: इंडिया (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत (Bharat) ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं

जिसमें से भारत (Bharat) ने 30 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत (Bharat) में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत (Bharat) ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।
IND Vs AUS 1st Test Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स (Live Telecast Star Sports) पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

IND Vs AUS 1st Test Live Online Streaming: मोबाइल पर लाइव
भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

IND Vs AUS 1st Test Live Streaming: इंडिया (India) दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),
IND Vs AUS 1st Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया (Australia) सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर।

