IND Vs AUS: भारत (India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी कोशिश के बाद भी सात विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। उसके लिए ट्रेविस हेड (Travis Head) ने 76 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई। टीम इंडिया (Team India) ने आसानी से मैच अपने नाम किया। कौन रहे टीम इंडिया की जीत के हीरो बताते हैं आपको
IND Vs AUS: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
IND Vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 WC2024) के सेमीफाइनल (Semi Final) में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने सुपर-8 (Super-8) के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 24 रनों से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड (England) से होगा। टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। भारत (IND) ने पूरे मैच में दमदार खेल दिखाया।
IND Vs AUS: टीम इंडिया के जीत के हीरो
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी कोशिश के बाद भी सात विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। उसके लिए ट्रेविस हेड ने 76 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई। टीम इंडिया ने आसानी से मैच अपने नाम किया। कौन रहे टीम इंडिया की जीत के हीरो, बताते हैं आपको।
IND Vs AUS: रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ( Team India captain Rohit Sharma) भारत की जीत के सबसे बड़े हीरों रहे। क्योंकि रोहित ने जो यह पारी खेली है न उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल तोड़ दिया। रोहित ने 41 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। रोहित ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे लग रहा था कि मानो वो गुस्से में हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर में 29 रन बटोरे।
IND Vs AUS: अक्षर पटेल

अक्षर पटेल (Axer Patel) ने इस मैच में तीन ओवरों में 21 रन दिए और एक विकेट लिया। ये एक विकेट उन्होंने मार्कस स्टोयनिस (Marcus Stoinis) का लिया। लेकिन अक्षर इस गेंदबाजी के कारण मैच के हीरो नहीं हैं बल्कि फील्डिंग के कारण है। अक्षर ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर मिचेल मार्श का जो हैरतअंगेज कैच पकड़ा उसने भारत की मैच में वापसी करा दी नहीं तो हेड और मार्श की जोड़ी जमकर भारतीय गेंदबाजों की कुटाई कर रही थी।
IND Vs AUS: जसप्रीत बुमराह

वनडे वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में ट्रेविस हेड (Travis Head in the final of ODI World Cup-2023) शतकीय पारी खेली थी और भारत (IND) का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ा था। इस मैच में भी हेड भारत पर हावी पड़ रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेड को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलिया (AUS) को बैकफुट पर धकेल दिया।
IND Vs AUS: अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। अर्शदीप ने चार ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर (David Warner) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया (Australia) को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। इसके अलावा अर्शदीप ने टिम डेविड और मैथ्यू वेड (Tim David And Mathew Wed) के विकेट लिए।
IND Vs AUS: कुलदीप यादव

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने एक बार फिर से अपनी फिरकी गेंदबाजी के चाल में बल्लेबाजों को फंसा कर भारत (India) के लिए जीत के रास्ते खोले। कुलदीप ने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मिचेल मार्श के अलावा ग्लेन मैक्सवेल का विकेट अपने नाम किया (Apart from Mitchell Marsh, he took the wicket of Glenn Maxwell)।

