Imran Khan Jailed: इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद को क्यों स्पेशल कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा?

Imran Khan Jailed: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को साइफर केस में स्पेशल कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि इमरान अभी ऊपरी कोर्ट में अपील कर सकते हैं लेकिन सेना का उनके प्रति रवैये को देखते हुए इमरान खान को राहत मिलने के आसार बहुत ही कम नजर आ रहे हैं। इमरान के साथ-साथ पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद भी इस केस में शामिल हैं और उन्हें भी 10 साल की सजा हुई है।

इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल (Rawalpindi’s Adiala Jail) में बंद हैं। स्पेशल कोर्ट का यह फैसला इमरान के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री आगामी चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी देखें: IND Vs ENG 2nd Test मैच से पहले टीम इंडिया को लगा दोहरा झटका, सरफराज खान की हुई भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री

Imran Khan Jailed: इमरान खान को 10 साल की सजा

इमरान खान को स्पेशल कोर्ट ने साइफर केस में 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इमरान अभी ऊपरी कोर्ट में अपील कर सकते हैं, लेकिन सेना के उनके प्रति रवैये को देखते हुए इमरान को राहत मिलने के आसार बेहद कम नजर आते हैं। इमरान इस मामले में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और वह आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

Imran Khan Jailed: सिफर केस क्या है

Imran Khan Jailed:
Imran Khan Jailed:

Imran Khan Jailed: इरमान खान को सिफर केस (cipher case) में 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल, सिफर केस देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। इमरान के ऊपर आरोप है कि उन्होंने गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इमरान के साथ-साथ इस केस में पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद (Former Foreign Minister Shah Mehmood) भी दोषी पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

प्रधानमंत्री (Prime Minister) की कुर्सी गंवाने के बाद इमरान ने अमेरिका (America) पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान का कहना था कि वॉशिंगटन (Washington) में मौजूद पाकिस्तान एंबेंसी (Pakistan Embassy) ने उनको गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपने फायदे के लिए गुप्त बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था, जिससे सिफर का नाम दिया गया था।

Imran Khan Jailed: पाकिस्तान को 1992 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था

इमरान खान (Imran Khan) ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान (Pakistan) को साल 1992 में वर्ल्ड चैंपियन (World Champion) बनाया था। इमरान की कप्तानी में पाकिस्तान ने फाइनल मैच में इंग्लैंड (England) को पटखनी देते हुए पहली बार विश्व कप (World Cup) की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इमरान का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कमाल का रहा था।

Leave a Comment