ICC World Cup History: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC One Day World Cup 2023) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार भारत (India) की मेजबानी में 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है और जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत (Bharat) की मेजबानी में इस बार का ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है और इसी वजह से भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम (Indian Team) वनडे विश्व कप (ODI World Cup) खेलने उतरेगी। इस दौरान टीम इंडिया (Team India) की नजरें 2011 के बाद इतिहास दोहराने पर लगी होगी।
ICC World Cup History: पहली बार WI को वर्ल्ड कप मे जगह नहीं मिली

ICC World Cup History: यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि साल 1975 से लेकर 2019 तक कई टीमों ने विश्व कप ट्रॉफी (World Cup Trophy) पर कब्जा किया है। पहला विश्व कप साल 1975 मे इंग्लैंड (England) में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज (West Indies) ने जीत के साथ शुरुआत की थी और 48 साल बाद अब इस बार वेस्टइंडीज विश्व कप (WI World Cup) में नहीं दिखेगा। ऐसे में अब हम इस ICC World Cup History: आर्टिकल के जरिए जानते हैं किन-किन देशों के नाम विश्व कप की ट्रॉफी रही और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार विश्व कप का खिताब जीता।
ICC World Cup History: 1975 से 2019 तक विश्व कप ट्रॉफी को किस-किसने जीता?
1975 वेस्टइंडीज
1979- वेस्टइंडीज
1983- भारत
1987- ऑस्ट्रेलिया
1992- पाकिस्तान
1996- श्रीलंका
1999- ऑस्ट्रेलिया
2003-ऑस्ट्रेलिया
2007- ऑस्ट्रेलिया
2011- भारत
2015- ऑस्ट्रेलिया
2019- इंग्लैंड
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
ICC World Cup History: ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी

ICC World Cup History: यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि विश्व कप की शुरुआत वेस्टइंडीज (WI) ने जीत के साथ की थी। इसके बाद 1979 में वेस्टइंडीज (West Indies) ने दूसरी बार इस खिताब को जीता था। भारत (India) ने अभी तक केवल दो बार ही विश्व कप जीता है। पहली बार कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में साल 1983 में और दूसरा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में साल 2011 में जीता था जबकि पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बार साल 1992 मे विश्व कप का खिताब जीता है।
सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 5 बार विश्व कप का खिताब जीता है, जो कि बाकी टीमों के हिसाब से सबसे ज्यादा है। कंगारू टीम (Kangaroo Team) 2 बार उपविजेता टीम भी रही है। इंग्लैंड (England) ने 1 बार विश्व कप का खिताब जीता। साल 2019 में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
ICC World Cup History: FAQ (Frequently Asked Questions)
1. ICC विश्व कप की शुरुआत कब हुई थी?
जवाब- साल 1975 में विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड की मेजबानी में हुई थी।
2. आईसीसी वर्ल्ड कप का आयोजन कितने साल में होता है?
जवाब- विश्व कप का आयोजन हर चार साल बाद होता है। पिछली बार 2019 में क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने खिताब जीता था।
3. पहला ICC विश्व कप का खिताब किस टीम ने जीता था?
जवाब- वेस्टइंडीज ने साल 1975 में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर पहला विश्व कप का खिताब जीता था।
4. आखिरी बार विश्व कप की ट्रॉफी किसने जीती थी?
जवाब- इंग्लैंड ने पिछली बार 2019 में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था।
5. वर्ल्ड कप 2023 का शुरुआती मैच किस टीमों के बीच खेला जाएगा?
जवाब- आईसीसी विश्व कप 2023 का ओपनिंग मैच 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG Vs NZ) के बीच होगा।
6. टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार विश्व कप का खिताब जीता है?
जवाब- भारतीय टीम ने दो बार ICC World Cup का खिताब अपने नाम किया है। ये खिताब साल 1983 और 2011 में जीते हैं।
7. ICC World Cup की ट्रॉफी किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीती है?
जवाब- ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी विश्व कप का खिताब 5 बार जीता है।


2 thoughts on “ICC World Cup History: World Cup के इतिहास में अभी तक कितने देशों ने जीती ट्रॉफी, और भारत को इसमे कितनी बार मिली सफलता, जानिए पूरी डिटेल”