ICC T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा अपनी कप्तानी मे ना तो भारत को एशिया कप जीता पाए, और अब ना तो आईसीसी विश्व कप टी20 साल 2022 मे ही कुछ कमाल कर सके।
हिट मेन रोहित शर्मा आईपीएल मे मुंबई को 5 बार खिताब जीताने वाले अपने पहले ही आईसीसी के बडे टूर्नामेंट मे इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से सेमीफाइनल मे बुरी तरह से हार गए।
रोहित शर्मा इस समय हर भारतीय फेन्स के निशाने मे है। क्योंकि टीम इंडिया का सफर इस वर्ल्ड कप मे पूरा हो चुका है। भारतीय टीम घर वापसी की तैयारी मे लग गई है। हालांकि इसके बाद भारत को न्यूजीलेंड के टूर पर जाना है।
इस टूर मे रोहित शर्मा नहीं जायेगे। क्योंकि उन्हे आराम दिया गया है। इसलिए हार्दिक पंड्या को वहाँ पर कप्तान बनाया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है, कि जो खिलाड़ी अपनी कप्तानी मे आईपीएल की मुंबई टीम को 5 बार खिताब दिला सकता है, वो भारत को भी इस बार टी 20 वर्ल्ड कप विजेता बना देता।
यह भी पढ़े: भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा- Suryakumar Yadav Biography
रोहित शर्मा करीब एक साल से है टीम इंडिया के फुल कप्तान – ICC T20 World Cup 2022
T20 विश्व कप 2021 के भी पहले लंबे समय तक टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के पास थी। उस समय भी इंडिया आईसीसी के बड़े टुनामेन्ट मे फ्लॉप हो रही थी। ऐसा ही कुछ हाल विराट की कप्तानी मे आरसीबी का रहा है। जब लंबा वक्त बीत गया, तो विराट ने आईपीएल मे कप्तानी छोड़ी, तथा इन्टर नैशनल टी 20 मे भी कप्तानी छोड़ी, उसके बाद रोहित टी 20 के नए कप्तान बने।

रोहित इस टी 20 के लिए पहली पसंद थे, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी मे मुंबई इंडियंस को 5 बार विजेता बनाया था। रोहित ने कप्तानी मे अच्छी शुरुआत की थी, द्विपक्षीय सीरीज भी जीते।
लेकिन उनका असली टेस्ट एशिया कप 2022 मे हुआ। यहाँ पर रोहित की पोल खुल गई, वो टीम को फाइनल तक नहीं ले जा पाए। लेकिन फेन्स का भरोसा अभी भी रोहित पर था, क्योंकि टी 20 वर्ल्ड कप 2022 आने वाला था।
यह भी पढ़े: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, चौंकाने वाला है BCCI का स्थान
यहाँ पर भी शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीतकर लोगों का दिल जीत लिया और फिर जीतते हुए टीम को सेमी फाइनल तक पहुचाया। लेकिन फिर जिसका डर था, वही हुआ भारत सेमी फाइनल मे बुरी तरह हारकर बाहर हो गया।
अब इतने बड़े कप्तान का इस बड़े टूर्नामेंट मे सेमी फाइनल मे पहुचकर हारना क्या रोहित के इस मैच मे लिए गए डीसीजन गलत हो गए क्या ? या यह दिन ही भारत के लिए मनहूस साबित हुआ। क्योंकि जिस टीम की दम पर टीम इंडिया सेमी फाइनल तक पहुची। वही टीम सेमी फाइनल मे अपने हार को अपने पास आती हुई देखकर भी बेबस नजर आ रही थी, क्योंकि उस दिन भारत के पक्ष मे कुछ भी अच्छा नहीं था।
सवाल यह नहीं है की आखिर क्या दिक्कत है रोहित शर्मा की?
सवाल यह है की टीम इंडिया की इस करारी हार मे गुनहगार कौन है?
1. क्या टीम इंडिया की ओपनिंग बुरी तरह फेल ?
2. क्या कप्तानी और सलामी बल्लेबाजी मे रोहित फेल ?
3. क्या फ्लॉप सलामी बल्लेबाज राहुल पर मेहरबानी ?
4. क्या ऋषभ पंत को बैठा कर कार्तिक को मोका देना सही था ?
5. क्या मीडिल ऑर्डर पर ज्यादा दवाब था ?