ICC Player of The Month Nominees: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) का ज्यादातर सफर खत्म हो चुका है। जहां पर भारतीय टीम (Indian Team) का प्रदर्शन बहुत ही शानदार नजर आ रहा हैं इन्होंने अब तक लगातार 8 मैचों में जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरी और साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम भारत (India) को चुनोती दे रही है। और इसी बीच आईसीसी (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (Player Of The Month Award) के लिए तीन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।
ICC Player of The Month Nominees: आईसीसी ने 7 नवंबर को तीन खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड के लिए चुना
ICC Player of The Month Nominees: 7 नवंबर को आईसीसी (ICC) ने तीन खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड के लिए चुन लिया है, जिसमें से एक तेज गेंदबाज, एक विकेट कीपर और एक ऑल राउंडर खिलाड़ी शामिल है। इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट खिलाड़ियों में से एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है, जो कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने अक्टूबर के महीने में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया।

ICC Player of The Month Nominees: 1. क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock)

साउथ अफ्रीका टीम (SA Team) के विस्फोटकर ओपनर क्विंटन डी कॉक का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है, इन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप (World Cup) में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डी कॉक ने 8 मैचों की पारी मे अब तक 550 रन बना लिए हैं। इस विश्व कप में वह अभी तक 4 शतक भी लगा चुके हैं।
डी कॉक ने बांग्लादेश (Bangladesh) के विरुद्द 174 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके अलावा अक्टूबर के महीने में उन्होंने 10 कैच और एक स्टंपिंग भी की है। विश्व कप 2023 (WC2023) में अक्टूबर महीने में वह श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Sri Lanka, Australia And Bangladesh) के विरुद्द शतक लगाने में कामयाब रहे है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
ICC Player of The Month Nominees: 2. रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra)

न्यूजीलैंड टीम (NZ Team) के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जो कि अपना पहला वर्ल्ड कप (World Cup) खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप (WC) के डेब्यू में ही उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है। अक्टूबर महीने के दौरान टूर्नामेंट में कीवी टीम (Kiwi Team) के पहले 6 मैचों में उन्होने शानदार 406 रन बनाए, जिसमें दो बेहतरीन शतक भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ वह गेंदबाजी मे भी 3 विकेट ले चुके हैं।
ICC Player of The Month Nominees: 3. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)


टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumeah) तीसरे नंबर पर हैं, इन्होंने वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) के शुरुआती 6 मैचों में 14 विकेट लिए है और इसी वजह से बुमराह को इस महीने प्लेयर ऑफ द मंथ (Player Of The Month) अवॉर्ड हासिल करने के लिए नॉमिनेट किया हैं।


4 thoughts on “ICC Player of The Month Nominees: आईसीसी ने किन 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए,”