ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्‍तान के 1 पूर्व क्रिकेटर ने बकलोली करते हुए Powerful ICC पर निशाना साध कर कहा- जो जय शाह बोलेगा, वो लोग वैसा ही करेंगे

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल में फरवरी- मार्च के महीने में होना है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने भारत के पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के दिग्गजों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बीसीसीआई की जमकर आलोचना की हैं।

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर ने जय शाह पर साधा निशाना

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट बासित अली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भारत के दबदबे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

पूर्व पाकिस्तान दिग्गज ने इस दौरान बीसीसीआई की आलोचना की और उन्होंने यह आरोप लगाया कि आईसीसी में भारत का प्रभाव इतना ज्यादा है कि वह जो चाहे कर सकता है और आईसीसी के बाकी सदस्य देशों की राय की अनदेखी कर सकता है।

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: Basit Ali ने ICC में भारत के दबदबे को लेकर BCCI पर साधा निशाना

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में पाकिस्तान में होना है। इस टूर्नामेंट से पहले पीसीबी मुश्किल स्थिति में है, क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है।

बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान देशों के बीच राजनीतिक रिलेशन को देखते हुए भारत के पाकिस्तान दौरे के लिए पक्ष में नहीं है। वहीं, बीसीसीआई ने आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में कराने की बात रखी है।

इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर चल रही बहस के बीच पाकिस्तान के दिग्गज बासित अली (Basit Ali) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए बीसीसीआई की आलोचना की।

यह भी देखें: Yuzvendra Chahal Birthday: Genius चहल का आज 34वां जन्मदिन, फैंस कर रहे बर्थडे विश, क्रिकेटर के साथ सरकारी अफसर है चहल, इनके क्रिकेट करियर के पांच बड़े रिकॉर्ड्स कौन से है?

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: बासित ने कहा,

”5-6 बोर्ड जो हैं दुम हिलाते हुए वो बात करेंगे जो जय शाह बोलेंगे (वे 5-6 बोर्ड बस वही करते हैं जो जय शाह कहते हैं)। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लॉलीपॉप दिया गया है। मूल रूप से, उन्हें (अन्य बोर्डों द्वारा) बताया गया है ) कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, हमें (पाकिस्तान) भारत के खिलाफ एक द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी चाहिए, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो या इंग्लैंड में, वे (अन्य बोर्ड) भारत को खेलने के लिए मना लेंगे।”

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: ‘BCCI के पास पैसा है, इसलिए सभी बोर्ड उनकी सुनते है’

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan:
ICC Champions Trophy 2025 Pakistan:

बासित ने अपने बयान में ये भी कहा कि बीसीसीआई के पास पैसा है जिसकी वजह से हर बोर्ड उनके पक्ष में बोलने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि अगर वह कहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी, तो वे सहमत होंगे। अगर वह कहते हैं कि यह एक हाइब्रिड मॉडल होगा, तो वे भी उसके साथ चलेंगे।

ऐसा इसलिए है क्योंकि जब उनके खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, तो बीसीसीआई उनके बोर्ड को भारी रकम देता है, चाहे वह इंग्लिश बोर्ड हो, न्यूजीलैंड बोर्ड हो, वेस्टइंडीज बोर्ड हो या ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड हो।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार नहीं है टीम इंडिया

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: फरवरी-मार्च 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियम का नवीनीकरण चल रहा है। बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से इनकार कर रहा है और मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध कर रहा है। इसने पाकिस्तान को टेंशन में डाल दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें स्टेडियम का नवीनीकरण शामिल है। हालांकि भारत की भागीदारी इस टूर्नामेंट में सस्पेंस में बनी हुआ है, जिससे टूर्नामेंट की योजना पर असर पड़ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल में फरवरी- मार्च के महीने में होना है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है।

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: अगले साल फरवरी में पाकिस्तान में है चैंपियंस ट्रॉफी

पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी होनी है, लेकिन भारतीय टीम के जाने को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर निशाना साधा है। भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर बासित अली ने जय शाह पर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अन्य क्रिकेट बोर्डों पर अनुचित प्रभाव डालने का भी आरोप लगाया।

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: बीसीसीआई का आईसीसी से भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैचों को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध

ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: बीसीसीआई ने आईसीसी से भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैचों को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि भारत सरकार पाकिस्तान यात्रा के लिए मंजूरी देने से इनकार कर सकती है। बीसीसीआई के रुख से निराश बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘5-6 बोर्ड हैं, जो जय शाह बोलेगा वो मान लेंगे। अगर वह कहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी, तो वे सहमत होंगे। अगर वह कहते हैं कि यह एक हाइब्रिड मॉडल होगा, तो वे उस पर भी सहमत होंगे।’

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया कि शाह ने आईपीएल में खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए पर्याप्त भुगतान की पेशकश करके प्रमुख क्रिकेट बोर्डों का समर्थन हासिल किया है। बासित अली ने कहा, ‘अन्य देशों के खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते हैं, तो बीसीसीआई बड़ी रकम का भुगतान करता है। चाहे वह इंग्लिश बोर्ड, न्यूजीलैंड बोर्ड, वेस्टइंडीज बोर्ड या फिर ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ही क्यों न हो।’

हाल ही में कोलंबो में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई। मेजबान देश पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने किया। बजट को आईसीसी के मुख्य वित्त अधिकारी अंकुर खन्ना और पीसीबी के मुख्य वित्त अधिकारी जावेद मुर्तजा ने तैयार किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक चलेगी।

1 thought on “ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्‍तान के 1 पूर्व क्रिकेटर ने बकलोली करते हुए Powerful ICC पर निशाना साध कर कहा- जो जय शाह बोलेगा, वो लोग वैसा ही करेंगे”

Leave a Comment