Hindi Sports News: भारत से हार के बाद फूट-फूटकर रोए पाकिस्तानी फैंस, कहा- बाबर आजम तुमने कप्तानी दिखाई ही नहीं है 1 Video आया सामने

Hindi Sports News:  भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 228 रनों के विशाल अंतर से हराया, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम के फैंस का दिल ही टूट गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी फैंन (Pakistani fan ) फूट-फूटकर रो रहा है।

Hindi Sports News: भारत ने पाक को हराया

Hindi Sports News: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तानी टीम (Pakistani Team) का बहुत ही बुरा हाल हो गया। भारत (India) के विरुद्द इस टीम ने कोलंबो (Colombo) के प्रेमदासा स्टेडियम (Premdasa Stadium) में सरेंडर ही कर दिया था और टीम इंडिया (Team India) के बनाए गए 356 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तानी टीम मात्र 128 रनों पर ही ढेर हो गई और उसने 228 रनों के बड़े अंतर से मैच गंवाया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी के बाद उसकी बल्लेबाजी ने भी भारत (Bharat) के आगे अपने घुटने टेक दिए, और ना ही बाबर चले, ना रिजवान, ना ही फखर जमां का बल्ला बोला। पाकिस्तान के इस तरह से हारने के बाद अब उसके फैंस भी बहुत ही निराश हैं कई फैंस तो बाबर एंड कंपनी (Babar And Company) की इस हार के बाद फूट-फूटकर रोने लगे।

यह भी देखें: IND Vs PAK Asia Cup:  कोहली और राहुल ने दिखाया ब्लॉकबस्टर शो, फिर कुलदीप ने गेंद से मचाई तबाही, PAK पर मिली BEST ऐतिहासिक जीत की 5 खास बातें

Hindi Sports News:पाकिस्तान के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पाकिस्तान के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे वो अपनी टीम की हार से बहुत दुखी है। फैन ने कहा कि वो पाकिस्तानी टीम से बहुत प्यार करते हैं लेकिन अब उनका  दिल टूट गया है। और इसके साथ ही फैन ने बाबर आजम को कसूरवार बताते हुए कहा कि उनकी घटिया  कप्तानी के कारण से पाकिस्तानी टीम लड़ ही नहीं पाई।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Hindi Sports News: बाबर ने किया निराश

Hindi Sports News
Hindi Sports News

हालांकि पाकिस्तान के फैंस जो भी बाबर आजम पर आरोप लगा रहे हैं वो कुछ हद तक ठीक ही हैं। क्योंकि सबसे पहले बाबर आजम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनने का जो फैसला लिया जो कि पाकिस्तानी टीम के लिए बुरा साबित हुआ। इसके बाद बाबर आजम ने रोहित-शुभमन के पवेलियन लौटने के बाद विराट-राहुल पर दबाव बनाने के लिए अच्छी रणनीति का इस्तेमाल ही नहीं किया, फिर जब बल्लेबाजी आई तो वो खुद तो परफॉर्म नहीं कर पाए साथ ही उनके दूसरे बल्लेबाज के अंदर भी रन बनाने या जीतने की भूख नजर नहीं आई. कुल मिलाकर पाकिस्तान के लिए ये मैच किसी नासूर से कम ना रहा।

Hindi Sports News: पाकिस्तान पर मंडरा रहा है खतरा

Hindi Sports News
Hindi Sports News

भारत (Bharat) से 228 रनों की जबरदस्त शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) पर अब एशिया कप (Asia Cup) से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि इस एक हार से पाकिस्तान (Pakistan) का नेट रनरेट बहुत ही ज्यादा गिर गया है, और ऐसे मे अब उसे यह दुआ करनी होगी कि टीम इंडिया (Team India) श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द जीत हासिल करे।

ताकि उसका और श्रीलंका (Sri Lanka) का 14 सितंबर को होने वाला मैच वर्चुअल सेमीफाइनल (Semi Final) बन जाए। क्योंकि बांग्लादेश (Bangladesh) पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, और अब पाकिस्तान (Pakistan) ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देखकर लगता नहीं है कि ये टीम श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द भी कुछ अच्छा कर पाएगी।

2 thoughts on “Hindi Sports News: भारत से हार के बाद फूट-फूटकर रोए पाकिस्तानी फैंस, कहा- बाबर आजम तुमने कप्तानी दिखाई ही नहीं है 1 Video आया सामने”

Leave a Comment