Hindi News: बांग्लादेश (Bangladesh) में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच (Cricket Match) के दौरान वहाँ पर जमकर लड़ाई हो गई, वहाँ का ये नजारा देख कर ऐसा लग रहा था कि मानो ये क्रिकेट का मैदान नहीं बल्कि WWE का रिंग हो, और फिर मामला यहां तक बढ़ गया कि इस टूर्नामेंट को ही रद्द करना पड़ा। इस लड़ाई में छह लोग घायल हो गए। हैरानी इस बात पर और भी ज्यादा हुई कि इस लड़ाई में लड़के और लड़कियां दोनों आपस मे भिड़ बैठे थे।
Hindi News: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए
हालांकि आज तक के क्रिकेट मे कई बार मैदान पर ऐसी नौबत आई है कि जब खिलाड़ी एक-दूसरे से आपस मे ही उलझ गए हों और इस दौरान कई बार मैदान पर हाथापाई की नौबत भी आ गई है। लेकिन बांग्लादेश (Bangladesh) में जो हुआ है वैसा नजारा क्रिकेट के मैदान पर पहले कभी शायद ही देखने को मिला हो, ये नजारा भी ऐसा है कि जो भी देखेगा तो वो यही सोचेगा कि ये हो क्या रहा है। बांग्लादेश में इस समय सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) खेली जा रही है और इस लीग में वो सब हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
Hindi News: मुस्तफा कमाल रियाज और दीपांकर दीपन की टीम के बीच मैच था
इस लीग में मुस्तफा कमाल रियाज और दीपांकर दीपन (Mustafa Kamal Riaz and Dipankar Deepan) की टीमों के बीच यह मैच खेला जा रहा था और इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस मे लड़ने लगे,और लड़ाई इतनी बढ़ती गई कि दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई हो गई।
Hindi News: इस कारण हुई लड़ाई
रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच में लड़ाई की असली वजह अंपायर द्वारा दिया गया एक गलत फैसला रहा, इस मैच में भाग ले रहे लड़के और लड़की अंपायर द्वारा बाउंड्री न दिए जाने पर आपस मे लड़ बैठे। इसके साथ ही बल्लेबाज को भी आउट देने को लेकर भी गहमा-गहमी हो गई। और ये लड़ाई इतनी भयंकर थी कि बल्ले हवा में लहराने लगे।
Hindi News: वीडियो में दिखा, कैसे बढ़ी लड़ाई
वीडियो में साफ-साफ यह देखा जा सकता है कि कुछ खिलाड़ी पहले घेरे में बात कर रहे थे और फिर अचानक से कुछ और लोग आ गए उनके आने के बाद नौबत हाथापाई तक आ गई, और देखते ही देखते दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी मैदान पर आ गए और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को बल्ला दिखाने लगे। और इन सब का नतीजा ये हुआ कि इस टूर्नामेंट को सेमीफाइनल खेले जाने से पहले ही रद्द कर दिया गया।
Hindi News: नहीं दिखा ऐसा नजारा

क्रिकेट के मैदान पर इसके पहले कभी भी ऐसा भयंकर नजारा देखने को अभी तक नहीं मिला है कभी भी मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी इस तरह से एक-दूसरे को मारने के लिए आतुर नहीं दिखे। ये हालांकि प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं थे, लेकिन बांग्लादेश के सेलिब्रिटिज थे, मैच के बाद इस मैच का हिस्सा रही एक लड़की का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ये लड़की कह रही है कि बल्लेबाज ने चौका मारा था लेकिन चौका नहीं दिया गया।


1 thought on “Hindi News: क्यों1 क्रिकेट मैच के दौरान मचा तहलका, आपस मे हुई भयंकर लड़ाई, लड़के-लड़कियों में क्यों जमकर चले लात घूंसे और हाथापाई, इस लड़ाई मे 6 घायल हुए”