Hindi Cricket News: भारत (India) के मशहूर हिंदी अखबार (Hindi News) में खबर छपी है कि विराट कोहली (Virat Kohli) सिर्फ शतक के लिए खेलते हैं। उसी अखबार ने लिखा है कि रोहित शर्मा शतक की बजाय बड़े शॉट्स खेलने को प्राथमिकता देते हैं। एनालिसिस से ऐसा लग रहा है मानो विराट कोहली पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेलते हैं और रोहित शर्मा देश की जीत के लिए! जबकि हकीकत यह है कि दोनों ही खिलाड़ी भारत को जिताने के लिए बल्लेबाजी करते हैं। यह विश्लेषण उस समय किया गया है, जब भारत 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
इस खबर के आने के बाद से क्रिकेट जगत में खलबली मची हुई है। आलोचक सोशल मीडिया पर विराट कोहली के खिलाफ अनाप-शनाप लिख रहे हैं। अखबार ने लिखा है कि विराट कोहली ने शतक लगाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है, जबकि रोहित शर्मा को बड़े शॉट खेलना पसंद है। इस खबर के जरिए ऐसा लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है।
Hindi Cricket News: अखबार ने WC2023 के बांग्लादेश के खिलाफ मैच का जिक्र किया
अखबार ने लिखा है कि जब विराट कोहली पुणे (Pune) में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ खेल रहे थे, तब भारत को जीत के लिए और विराट को शतक के लिए 26 रन की दरकार थी। विराट ने यहां पर अपने शतक को प्राथमिकता दी। यानी अखबार के मुताबिक विराट कोहली अपने शतक के लिए स्वार्थी हो गए।
Hindi Cricket News: राहुल ने कोहली को शतक के लिए कहा

Hindi Cricket News: हम सबसे पहले इस सवाल का जवाब देने का प्रयास करते हैं। केएल राहुल (K L Rahul) ने मैच के बाद बयान दिया था कि विराट कोहली शतक से ज्यादा टीम की जीत को लेकर फिक्रमंद थे। विराट कोहली ने केएल राहुल से कहा था कि अगर हम सिंगल नहीं लेंगे, तो गलत संदेश जाएगा। मैं सिंगल देता हूं और तुम स्ट्राइक पर आओ। वरना आलोचक कहेंगे कि हम पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेल रहे हैं। इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा था कि हम आसानी से यह मैच जीत रहे हैं। ऐसे में आपको शतक के लिए जाना चाहिए।
Hindi Cricket News: अखबार ने राहुल के बयान का जिक्र नहीं किया
केएल राहुल के कहने पर विराट ने बाकी बचे 26 रन अकेले बनाए थे और सेंचुरी पूरी की थी। भारत ने बांग्लादेश को 51 गेंद बाकी रहते हरा दिया था। इस अखबार ने विराट पर आरोप लगाने के दौरान केएल राहुल के बयान का कहीं जिक्र नहीं किया है। अगर आपका साथी खिलाड़ी चाहता है कि आप शतक पूरा करें, तो फिर इसके लिए विराट कोहली को सेल्फिश कहा जाना किस हद तक जायज है? वैसे भी विराट कोहली ने डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का जड़कर शतक पूरा किया था। वह कोई धीमी बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। अखबार ने इस पारी को टुकटुक कहा है।
Hindi Cricket News: रोहित टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहते है
अब आते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली के कंपैरिजन पर। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बयान दिया था कि मैंने अपने खेल को बदला है। मैं अब ज्यादा रिस्क लेकर बल्लेबाजी कर रहा हूं। हाई रिस्क ऑक्टेन शॉट्स खेलने की वजह से मैं लंबी पारी नहीं खेल पा रहा। विश्व कप में मेरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा देर तक मैदान पर रहूं और टीम को अच्छी शुरुआत दे सकूं।
Hindi Cricket News: रोहित और विराट की प्लानिंग
इस बयान से स्पष्ट होता है कि रोहित शर्मा ने टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति अपनाई है। रोहित शर्मा भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हैं, जिस वजह से विराट कोहली और दूसरे बल्लेबाज आसानी से टारगेट का पीछा कर पाते हैं। अब जरा सोच कर देखिए, अगर रोहित शर्मा के आउट होते ही विराट कोहली भी बड़ा शॉट खेलते हुए आउट हो जाएं तो फिर भारत लक्ष्य का पीछा कैसे करेगा?
रोहित और विराट ने मिलकर वर्ल्ड कप (World Cup) में एक प्लान बनाया है। इसके तहत एक बल्लेबाज पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों को मारकर उनके हौसले तोड़ता है और दूसरा बल्लेबाज मैदान पर डटकर मैच फिनिश करता है। इस मामले में कोई स्वार्थी नहीं है। दोनों का मकसद भारत की जीत है।
Hindi Cricket News: रोहित और विराट एक-दूसरे की खुशी में खुश

Hindi Cricket News: अखबार ने लिखा है कि न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ विराट जब 95 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने धीमी पारी की आलोचना के डर से छक्का जड़ने का प्रयास किया और आउट हो गए। अखबार ने यह नहीं लिखा कि विराट के आउट होने से सबसे ज्यादा दुखी रोहित शर्मा थे। टीवी पर उनका चेहरा बता रहा था कि वह उम्मीद कर रहे थे विराट ग्राउंड शॉट खेलकर सेंचुरी पूरी करें। रोहित शर्मा और विराट कोहली हमेशा एक-दूसरे की खुशी में खुश हुए हैं।


1 thought on “Hindi Cricket News: क्या विराट कोहली केवल शतक के लिए खेलते है भारत के 1 मशहूर हिंदी अखबार में खबर छपी।”