Hindi Cricket News :  ऐसे 5 क्रिकेटर, कोई एक आँख का तो किसी को लकवा लगा पर देश के लिए खेला, इनकी कहानी फिल्म ‘घूमर’ से कम नहीं,

Hindi Cricket News : बहुत समय पहले एक फिल्म आई थी फिल्म का नाम था घूमर, और जैसी वह फिल्म ‘घूमर’ की कहानी रही है उसी से मिलती जुलती यह कहानी हमारे रियल लाइफ के इन 5 क्रिकेटरों की भी रही है।  इसमे से कोई केवल एक आंख के सहारे ही अपने देश के लिए क्रिकेट खेला है तो किसी ने लकवाग्रस्त हाथों से क्रिकेट मे अपना जलवा दिखाया है।

Hindi Cricket News :  क्रिकेट का बॉलीवुड कनेक्शन

क्रिकेट का बॉलीवुड से शुरू से ही कुछ ना कुछ कनेक्शन रहा ही है। और इसकी शुरुआत से अभी तक के इनके कनेक्शनों की बहुत सारी कहानी भी रही है। और ऐसे ही ना जानें कितनी ही फिल्में इस टॉपिक पर अभी तक बनी है। और ऐसी ही एक फिल्मी कहानी फिल्म ‘घूमर’ की भी है। ये फिल्म एक महिला खिलाड़ी की है जो एक हाथ की है इसके बावजूद भी वो अपने देश के लिए क्रिकेट खेलती है। वो एक हाथ से गेंदबाज करती है।

अब फिल्म की कहानी मे तो ये सब मुमकिन है लेकिन क्या ऐसा रियल लाइफ में भी हो सकता है क्या,? जी नहीं, लेकिन इन सब से मिलती जुलती कहानी जरूर रियल लाइफ क्रिकेटरों की रही है। जैसे कोई केवल एक आंख की दम पर अपने  देश के लिए क्रिकेट खेला तो कोई लकवाग्रस्त हाथ के सहारे से क्रिकेट खेला है तो किसी क्रिकेटर की पैरों के पंजों की 3 उंगलियां नहीं थीं तो किसी का बायां हाथ उसके दाएं हाथ से छोटा था।

Hindi Cricket News : आज हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं जिसकी कहानी रियल है। उन्होंने अपनी शारीरिक अपंगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया बल्कि अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाकर उन्होंने अपने सपने को साकार किया। और अपने होसलों की दम पर एक दिन भारत देश के लिए अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डैब्यू किया और देश के लिए बहुत ही क्रिकेट खेला और कामयाबी भी हासिल की थी।  

यह भी देखें: Parvez Rasool Biography, IPL, Wife, NetWorth, Domestic Career | परवेज रसूल: क्रिकेट के माहिर की जीवनी

Hindi Cricket News :  टाइगर पटौदी ने एक आंख से खेला क्रिकेट

भागवत चंद्रशेखर
Mansoor Ali Khan Patodi

मंसूर अली खान पटौदी, शॉर्ट में कहें तो टाइगर पटौदी, जिन्होंने केवल एक आंख के सहारे ही भारत के लिए क्रिकेट खेलते रहे और इतना ही नहीं वो भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान भी बने थे। साल 1961 में पटौदी की उम्र तब केवल 20 साल की रही होगी, एक कार एक्सीडेंट में उनकी एक आंख चली गई। लेकिन, उन्होंने कभी भी इसको    अपनी क्रिकेट की राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। देश के लिए क्रिकेट खेलने का जुनून इतना ज्यादा था कि वो एक आंख से भी क्रिकेट खेलते रहे। और उन्हीं की कप्तानी में भारत ने 1968 में विदेश में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी।

Hindi Cricket News :  लकवाग्रस्त हाथों से लिए 242 विकेट

Hindi Cricket News
Bhagwat Chandrashekhar

भागवत चंद्रशेखर के दाएँ हाथ मे पोलियो था लेकिन इसको वो नजर अंदाज करके इंडिया के लिए खेले। उन्होंने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाकर लकवाग्रस्त हाथों से लेग स्पिन करते हुए भारत की तरफ से 58 टेस्ट में 242 विकेट लिए थे।  

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Hindi Cricket News :  बायां हाथ दाएं से 2 इंच छोटा था लेन हटन का

Hindi Cricket News
Len Hutton

लेन हटन क्रिकेट की दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक थे। एक इंजरी मे ऑपरेशन के बाद उनका बायां हाथ उनके दाएं हाथ से 2 इंच छोटा हो गया था। लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने 79 टेस्ट इंग्लैंड के लिए खेला।  

Hindi Cricket News :  बाएं पैर की 3 उंगलियां नहीं थी मार्टिन गप्टिल की

Hindi Cricket News
Martin Guptill

मार्टिन गप्टिल जब महज 13 साल के रहे होंगे तभी उन्हे एक एक्सीडेंट में अपने बाएं पैर के पंजों की 3 उंगलियां खोनी पड़ी, लेकिन इसके बाद भी हुआ क्या?  वो न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेले और आज भी वह  दुनिया भर की T20 लीग में खेला करते है।

Hindi Cricket News :  टोनी ग्रेग को दिमागी बीमारी थी

Hindi Cricket News
Tony Greig

टोनी ग्रेग Epilepsy की बीमारी से रोगग्रस्त थे. लेकिन इसके बाद भी वो इंग्लैंड के लिए खेले,  और इंग्लैंड टीम की कप्तानी भी की, उन्होंने अपने टेस्ट करिअर मे 58 मैच खेले जिसमे उन्होंने शानदार 8 शतक भी लगाए थे।  

1 thought on “ Hindi Cricket News :  ऐसे 5 क्रिकेटर, कोई एक आँख का तो किसी को लकवा लगा पर देश के लिए खेला, इनकी कहानी फिल्म ‘घूमर’ से कम नहीं,”

Leave a Comment