Harsh Dubey एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी लिस्ट ए की शुरुआत 28 फरवरी 2021 को, विदर्भ के लिए, 2020–21 विजय हजारे ट्रॉफी में की। उन्होंने 4 नवंबर 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के लिए ट्वेंटी20 में पदार्पण किया। 69 विकेट और 476 रन के साथ, दुबे ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी में टूर्नामेंट के खिलाड़ी का पुरस्कार जीता, जिसे विदर्भ ने जीता।
इनका पूरा नाम हर्ष सुरेन्द्र दुबे है इनका जन्म 23 जुलाई, 2002 को पुणे, महाराष्ट्र मे हुआ। अभी इनकी आयु करीब 23 वर्ष की है। इनकी बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली धीमी गति से बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज की है। टीम मे इनके खेलने की भूमिका गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ी की है।
कालीन नगरी अब क्रिकेट खिलाड़ियों की नर्सरी बनती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ चुके यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे के बाद गोपीगंज के तिलंगा के हर्ष दूबे ने रणजी ट्रॉफी में कमाल किया है। वह एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
युवा स्पिनर ने इस सत्र में 69 विकेट चटकाकर 2018-19 में बिहार के आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और परिवार में जश्न का माहौल है।
22 वर्षीय हर्ष दूबे वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित गोपीगंज नगर से तीन किमी दूर छोटे से गांव तिलंगा के रहने वाले हैं। सीआईएसएफ कर्मी रहे पिता सुरेंद्र दूबे ने बताया कि मुंबई में तैनाती के दौरान उनके इकलौते बेटे हर्ष दूबे छोटी-छोटी टीमों की ओर से खेलते थे। इसी दौरान उनका तबादला नागपुर हो गया।
बेटे के कॅरिअर को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी से वीआरएस ले लिया। इसके बाद अंडर-19, अंडर-20 में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हर्ष का चयन विदर्भ क्रिकेट टीम में हो गया। 2024 में हर्ष दूबे ने रणजी मुकाबला खेला। मगर उनका बेहतरीन प्रदर्शन 2025 में आया।
रविवार को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ की टीम विजेता बनी। टूर्नामेंट में विदर्भ की तरफ से हर्ष ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में 69 विकेट लेकर Harsh Dubey ने कीर्तिमान रच दिया। उनकी सफलता से पैतृक गांव तिलंगा में जश्न का माहौल है।
रविवार को परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। बड़े पिता राजेंद्र दूबे ने बताया कि हर्ष शुरू से होनहार रहा। वह अपने प्रदर्शन के दम पर जल्द भारतीय टीम में खेलते हुए दिखाई देगा। सरई पटखानी निवासी नाना रमाशंकर तिवारी, मौसा रामकृष्ण दूबे ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में स्पिनर हर्ष दूबे ने केरल के बल्लेबाज सरवटे को स्लिप में कैच कराकर सत्र का अपना 67वां विकेट हासिल किया। लंच से ठीक पहले निजार को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद एमडी निधीश (एक) को एलबीडब्ल्यू आउट कर रणजी सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Harsh Dubey की टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद
विदर्भ
विदर्भ अंडर-19
Harsh Dubey के गेंदबाजी करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनोमी | स्ट्राइक | 4 विकेट | 5 विकेट | 10 विकेट |
| एफसी | 18 | 32 | 4050 | 1939 | 97 | 6/36 | 19.98 | 2.87 | 41.7 | 4 | 8 | 2 |
| सूची ए | 20 | 20 | 935 | 728 | 21 | 4/20 | 34.66 | 4.67 | 44.5 | 1 | 0 | 0 |
| टी20 | 16 | 16 | 276 | 312 | 9 | 2/20 | 34.66 | 6.78 | 30.6 | 0 | 0 | 0 |
Harsh Dubey के बल्लेबाजी करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| एफसी | 18 | 31 | 2 | 709 | 76 | 24.44 | 1201 | 59.03 | 0 | 7 | 75 | 16 |
| सूची ए | 20 | 9 | 3 | 213 | 63 | 35.50 | 229 | 93.01 | 0 | 2 | 15 | 9 |
| टी20 | 16 | 5 | 1 | 19 | 18 | 4.75 | 21 | 90.47 | 0 | 0 | 1 | 1 |
Harsh Dubey के हाल के मैच
विदर्भ बनाम केरल 12* और 4 3/88 26-फरवरी-2025 नागपुर एफसी
विदर्भ बनाम मुंबई 18 और 1 2/68 और 5/127 17-फरवरी-2025 नागपुर एफसी
विदर्भ बनाम तमिलनाडु 69 और 64 1/51 और 3/40 08-फरवरी-2025 नागपुर एफसी
विदर्भ बनाम हैदराबाद 65 और 55 2/57 और 6/57 30-जनवरी-2025 नागपुर एफसी
विदर्भ बनाम राजस्थान 4 और 0 5/81 और 5/51 23-जनवरी-2025 जयपुर एफसी
Harsh Dubey के डेब्यू/आखिरी मैच
एफसी मैच
डेब्यू
जे+के बनाम विदर्भ, नागपुर – 27 – 29 दिसंबर, 2022
आखिरी
विदर्भ बनाम केरल, नागपुर – 26 फरवरी – 02 मार्च, 2025
लिस्ट ए मैच
डेब्यू
विदर्भ बनाम तमिलनाडु, इंदौर – 28 फरवरी, 2021
आखिरी
कर्नाटक बनाम विदर्भ, वडोदरा – 18 जनवरी, 2025
टी20 मैच
डेब्यू
विदर्भ बनाम अरुणाचल, मुलापाडु – 04 नवंबर, 2021
आखिरी
विदर्भ बनाम मुंबई, अलूर – 11 दिसंबर, 2024
Harsh Dubey का जीवन परिचय

यदि आप घरेलू क्रिकेट देखना पसंद करते हैं तो आप क्रिकेटर Harsh Dubey के बारे में जरूर जानते होंगे जो घरेलू क्रिकेट का एक जाना- माना नाम है वो अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है और आज हम उन्हीं के बारे में बात करेंगे तो लिए जानते हैं उनके बारे में –
जहां तक बात खिलाड़ी हर्ष दुबे के क्रिकेट करियर की है तो आपको बता दें उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी रही है और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में आसपास के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और बहुत ही जल्द अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
उन्होंने लगभग दो वर्ष पहले अपना फर्स्ट-क्लास पदार्पण किया और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक उन्होंने केवल 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 94 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने वर्ष 2020-21 कैसे विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अपने लिस्ट एक क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने हाल ही में चल रही 2024- 25 रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन दिखाया है जिसमें उन्होंने एक सीजन में 69 विकेट अपने इनाम किए हैं और इसके साथ उन्होंने बिहार के आशुतोष अमन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 68 विकेट हासिल किए थे।
Harsh Dubey ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
विदर्भ के इस बॉलर ने सीजन में वह कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद अगरकर एंड कंपनी के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए उनकी अनदेखी करना बहुत ही मुश्किल होगा
विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. उन्होंने शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में केरल के खिलाफ (Vidarbha vs Kerala) फाइनल (Ranji Trophy Final) के तीसरे दिन 88 रन देकर 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ ही हर्ष रणजी ट्रॉफी के एक ही सत्र में सबस अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
केरल द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर विदर्भ के पहली पारी में 379 रन बनाने के बाद गेंदबाजी करते हुए दुबे ने तीसरे दिन चाय के बाद एम.डी. निधिश को आउट करके पारी का अपना तीसरा विकेट हासिल किया. इससे पहले, युवा बाएं हाथ के स्पिनर ने केरल के दूसरे शीर्ष स्कोरर आदित्य सरवटे को 79 रन पर आउट किया।
और लंच से ठीक पहले सलमान निजार ( इस सत्र में केरल के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसी के साथ ही हर्ष दुबे रणजी ट्रॉफी के करीब 91 साल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा लेने वाले गेंदबाज बन गए. दुबे ने अभी तक इस सीजन में 69 विकेट लिए है।
Harsh Dubey ने जयदेव उनाडकट को पीछे छोड़ा
Harsh Dubey ने 3-88 के अपने प्रदर्शन के साथ ही बिहार के आशुतोष अमन को पीछे छोड़ दिया. आशुतोष ने 2018-19 सत्र में 68 विकेट लिए थे। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेल चुके लेफ्टी पेसर जयदेव उनाडकट को भी पीछे छोड़ दिया. उनाडकट ने साल 2019-20 अभियान में 67 विकेट लिए थे।
Harsh Dubey ने सेमीफाइनल मे मुंबई के खिलाफ किया कमाल
साल 2024-25 सत्र के दौरान दुबे का लगातार प्रदर्शन विदर्भ की सफलता में महत्वपूर्ण रहा है, जिसमें मुंबई के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका निर्णायक क्षण आया. दूसरी पारी में उनके सात विकेट लेने की बदौलत विदर्भ ने यादगार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
दुबे ने मुंबई पर विदर्भ की सेमीफाइनल जीत में अहम भूमिका निभाई. तब उन्होंने इस सत्र में सातवीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया जो एलीट ग्रुप के गेंदबाजों के बीच एक संस्करण में संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।
Harsh Dubey के स्पेशल क्लब में ये 5 गेंदबाज
साल 2022 में 22 वर्षीय दुबे ने साल 2022 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था. वह अब एक सत्र में 60 विकेट से अधिक विकेट लेने वाले केवल छह गेंदबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हैं. इस क्लब में शामिल बाकी गेंदबाज अमन (68), जयदेव उनादकट (67), बिशन सिंह बेदी (64), कंवलजीत सिंह (62) और डोडा गणेश (62) हैं।
Harsh Dubey चौथे ऑलराउंडर बने
अपने प्रभावशाली विकेटों के अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर ने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने 17 पारियों में पांच अर्धशतकों सहित 472 रन बनाए हैं. Harsh Dubey रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक ही सत्र में 450 से अधिक रन और 50 से अधिक विकेट लेने वाले ऑलराउंडर के दोहरे प्रदर्शन को हासिल करने वाले केवल चौथे खिलाड़ी के रूप में एक विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं।
टूर्नामेंट में दुबे का शानदार प्रदर्शन विदर्भ के दबदबे का एक महत्वपूर्ण कारक रहा है, जिसमें टर्न और बाउंस निकालने की उनकी क्षमता ने सबसे अनुभवी बल्लेबाजों को भी परेशान किया है. उनके प्रदर्शन ने उन्हें उन गेंदबाजों के समूह में शामिल कर दिया है, जिन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट पर अमिट छाप छोड़ी है।
Harsh Dubey कौन हैं।

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ और केरल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और इसी बीच एक ऑलराउंडर खिलाड़ी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। ये वो ऑलराउंडर है जिसे आईपीएल में किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया। लेकिन अब ऑलराउंडर ने अगली बार के लिए करोड़ों का इंतजाम कर लिया है। Harsh Dubey ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में कमाल की गेंदबाजी की, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।
22 साल के हर्ष दुबे का नाम घरेलू क्रिकेट में खासा चलता है. उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. उन्होंने 2 साल पहले ही अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. अभी तक उन्होंने महज 17 फर्स्ट क्लास मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 94 विकेट अपने नाम किए।
Harsh Dubey ने 10 मैच में विकेटों का लगाया अंबार
रणजी ट्रॉफी में फाइनल में हर्ष ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 3 विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. मौजूदा रणजी सीजन में उन्होंने 10 मुकाबले खेले और 69 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान हर्ष ने 7 बार पंजा खोला जबकि 3 बार विकेटों का चौका लगाया।
उन्होंने बिहार के आशुतोष अमन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 2018-19 रणजी सीजन में 68 विकेट लेकर इतिहास रचा था. अभी हर्ष के पास और भी विकेट लेने का मौका है. यदि वह शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनके प्रदर्शन में चार चांद लग जाएंगे।
Harsh Dubey को आईपीएल में नहीं मिला भाव
Harsh Dubey अपना नाम आईपीएल के लिए भी दे चुके हैं. 20 लाख के बेस प्राइज में भी किसी भी टीम ने उन्हें भाव नहीं दिया। लेकिन अब फाइनल मुकाबले में हर्ष का प्रदर्शन सभी के जहन में होगा. उन्होंने अपनी रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर ली हैं। अब हर्ष दुबे निश्चित तौर पर आईपीएल टीमों के रडार में रहेंगे. रणजी फाइनल में तीसरे दिन तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
Harsh Dubey आईपीएल 2025 मे चोटिल स्मरण रविचंद्रन की जगह एसआरएच में शामिल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने स्मरण रविचंद्रन की जगह युवा विदर्भ ऑलराउंडर Harsh Dubey को टीम में शामिल किया है।
विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बचे हुए मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में शामिल हो गए हैं। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने स्मरण रविचंद्रन की जगह ली है, जो चोट के कारण बाहर हो गए थे। दुबे सनराइजर्स में 30 लाख रुपये में शामिल होंगे।
इससे पहले, रविचंद्रन को आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, जो चोट के कारण दो मैच नहीं खेल सके थे।
दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने 16 टी-20, 20 लिस्ट ए और 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट लिए हैं और 941 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2025 के अंतिम चरण में भी खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट जारी है और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक नया खिलाड़ी टीम में जोड़ा है। विदर्भ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर Harsh Dubey को चोटिल स्मरण रविचंद्रन की जगह टीम में शामिल किया गया है. दुबे को SRH ने 30 लाख रुपये में साइन किया है।
आईपीएल 2025 में टीमों का सफर अब खत्म होने की कगार पर है, लेकिन खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट अब भी जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी कड़ी में अपनी टीम एक खिलाड़ी को जोड़ा है हालांकि, उसने ऐसे खिलाड़ी की जगह शामिल किया है, जो खुद भी मिड सीजन टीम में शामिल हुआ था।
विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से जुड़ गए हैं. 22 वर्षीय दुबे को स्मरण रविचंद्रन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दुबे को 30 लाख रुपये में साइन किया गया है।
इससे पहले स्मरण रविचंद्रन को ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लाया गया था। जाम्पा ने दो मैच खेलने के बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. हर्ष दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अब तक 16 टी20, 20 लिस्ट ए और 18 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में कुल 127 विकेट लिए हैं और 941 रन बनाए हैं।
पिछले सीजन की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दुबे ने 6 मैचों में 7.50 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 4 विकेट लिए थे। महाराष्ट्र में जन्मे दुबे के नाम फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 9 अर्धशतक भी दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 76 रन है।
Harsh Dubey का रणजी ट्रॉफी में जलवा
Harsh Dubey ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 2024-25 सीजन में इसी साल फरवरी में उन्होंने 10 मैचों में 2.66 की इकॉनमी रेट से 69 विकेट झटके। उन्होंने बिहार के आशुतोष अमन का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 69 विकेट लिए थे।
Harsh Dubey ने इसमें 7 बार पारी में पांच विकेट और 2 बार मैच में दस विकेट लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने तीसरी बार रणजी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में फरवरी में विदर्भ ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में केरल को हराया।
Harsh Dubey ने रणजी ट्रॉफी में अपनी चमक बिखेरी
Harsh Dubey ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के 2024-25 संस्करण में, दुबे ने 10 मैचों में 2.66 की इकॉनमी रेट से 69 विकेट लिए, जिसमें सात बार पाँच विकेट और दो बार 10 विकेट शामिल हैं।
उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ तीसरी बार रणजी चैंपियन बना। उन्होंने फरवरी में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में केरल के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल की
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले संस्करण में दुबे ने 7.50 की इकॉनमी रेट से छह मैचों में केवल चार विकेट लिए थे।
महाराष्ट्र में जन्मे दुबे के नाम प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में नौ अर्धशतक भी हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 76 रन है।
SRH अभी भी जिंदा है
जहां तक सनराइजर्स का सवाल है, उनके पास अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का गणितीय मौका है। वे वर्तमान में छह अंकों और -1.192 के नेट रन रेट के साथ तालिका में नौवें स्थान पर हैं, जो प्रतियोगिता में सभी 10 टीमों में सबसे खराब है।
सनराइजर्स का अगला मुकाबला 5 मई, सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स (GT) से 38 रन से हारने के बाद इस खेल में उतरेंगे।
जहां तक सनराइजर्स हैदराबाद की बात है, टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की गणितीय संभावना बाकी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करते हुए अभी भी बनी हुई है। अगर वह अपने बाकी सभी मैच जीतती है तो भी उसके 14 पॉइंट होंगे, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए नाकाफी होंगे।
हालांकि संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता. सनराइजर्स का अगला मुकाबला सोमवार, 5 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा. इसके बाद वह केकेआर, आरसीबी और एलएसजी का सामना करेगी।
Harsh Dubey से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य –
Harsh Dubey का जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है।
उन्होंने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया गया था।
वह एक गेंदबाज है जो दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
वह अब तक 18 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 97 विकेट हासिल किए हैं।
उन्होंने वर्ष 2021 में अपने लिस्ट एक कैरियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने 20 मैच खेले हैं और 21 विकेट हासिल किए हैं।
वर्ष 2021 में ही उन्होंने अपने t20 करियर की शुरुआत की जिसमें वह अब तक 16 मैच खेल चुके हैं और उन्हें 9 विकेट हासिल हुए हैं।
69 विकेट के साथ वह रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
वही एक अच्छे गेंदबाज के साथ एक अच्छे बैटमैन भी है और फर्स्ट-क्लास मैच में अब तक 705 रन बना चुके हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने अब तक 213 रन और t20 क्रिकेट में 19 रन दर्ज किए हैं।
वह अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं और समय मिलने पर नए स्थानों की यात्रा करना पसंद करते हैं।

