Hardik Pandya wife Natasha में कब हुई प्यार की शुरुआत, और फिर कब इनके प्यार और शादी मे 1 दरार पड़ी, जिसने इनकी Best शादीशुदा जिंदगी मे ला दी अनबन

Hardik Pandya wife Natasha में कब  हुई प्यार की शुरुआत, और फिर कब इनके प्यार और शादी मे दरार पड़ी, जिसने इनकी शादीशुदा जिंदगी मे ला दी अनबन नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की लवस्टोरी ने जमकर सुर्खियां बटोरी  (The love story of Natasha Stankovic and Hardik Pandya made a lot of headlines) थीं। इन दोनों का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा में बना रहा। फिर चाहे क्रूज पर सगाई हो या दो-दो बार शादी। लेकिन अब इस रिश्ते का भी अंत हो गया। ये खबर भी कम हैरान करने वाली नहीं थी। कई दिनों की अटकलों के बाद अब इन दोनों ने इसका एलान कर दिया। जानिए इन दोनों के रिश्ते में कब-कब और क्या-क्या हुआ?

Hardik Pandya wife Natasha का रिश्ता हुआ खत्म

Hardik  Pandya Wife Natasha:  बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया। इस दौरे पर टीम इंडिया (Team India) को नया टी20 कप्तान मिला। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टी20 से रिटायरमेंट के बाद हार्दिक पांड्या को कप्तानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पांड्या के दिन इस समय खराब चल रहे हैं। उनको कप्तानी तो मिली नहीं बल्कि उनकी उप-कप्तानी भी चली गई। इसी दिन पांड्या ने आधिकारिक तौर पर बता दिया कि वह अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हैं।

यह भी देखें: Smriti Mandhana Birthday: Best स्मृति मंधाना मना रही हैं अपना 28वां जन्मदिन, आखिर भारत की नेशनल क्रश किसे डेट कर रही हैं?

Hardik Pandya Wife Natasha अलग हो गए

हालांकि इस बात की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थीं। लेकिन इस पर कुछ भी आधिकारिक नहीं आ रहा था। पांड्या और नताशा के निजी जीवन की कुछ घटनाओं से इस बात का अंदाजा तो लग ही गया था कि दोनों अलग हो गए हैं जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। इन दोनों के रिश्तों में कब क्या हुआ बताते हैं आपको।

Hardik Pandya Wife Natasha का रिश्ता 2020 से सुर्खियों में आया

Hardik Pandya wife Natasha
Hardik Pandya wife Natasha

.1.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hardik Pandya wife Natasha की मुलाकात साल 2018 में एक पार्टी में कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती गई जो कि बाद मे जाकर प्यार में बदल गई।

2. कोविड के दौरान पंड्या ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से तहलका मचा दिया। उन्होंने एक पोस्ट कर बताया कि क्रूज पर उनकी और नताशा की सगाई हो गई है।

3. दोनों की शादी अभी तक हुई नहीं थी। लेकिन इस बीच दोनों माता-पिता बन गए। दोनों को एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अगस्तय रखा।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Hardik Pandya Wife Natasha ने  बेटे के जन्म के बाद दो बार की शादी

4. दोनों की शादी भी हो गई। साल 2023 में दोनों ने दो बार शादी की। पहले हिंदू रीति- रिवाज से शादी हुई। फिर इसके बाद ईसाई रीति रिवाज से शादी हुई। ये इसलिए हुआ क्योंकि नताशा सर्बिया की हैं और क्रिश्चियन हैं। इस शादी पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। (Natasha is from Serbia and is a Christian. Crores of rupees were spent on this marriage)

5. शादी के बाद तक सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसी साल मई में दोनों के अलग होने की खबरें आई जिसका कारण नताशा का अपने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा लेना था। इतना ही नहीं, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पांड्या के साथ के कई पुराने फोटोज डिलीट कर दिए।

6. इसी दौरान आईपीएल भी चल रहा था। आमतौर पर नताशा आईपीएल या टीम इंडिया के मैचों में हार्दिक को चीयर करती दिखाई देती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था और इसी कारण इन दोनों की अलगाव की खबरों को और तूल मिल गया।

7.टी20 वर्ल्ड कप के दौरान और जीत के बाद भी नताशा ने हार्दिक को लेकर कुछ भी न सोशल मीडिया मे पोस्ट किया और न ही उनके साथ नजर आईं। हार्दिक इस दौरान अनंत अंबानी की शादी में दिखे लेकिन उसमे भी नताशा नदारत थीं।

8. हालांकि कई दिनों तक राज को राज रखने के बाद आखिरकार Hardik Pandya wife Natasha ने गुरुवार यानी 18 जुलाई को बता दिया कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं।

Leave a Comment