Happy Birthday Gill: शुभमन गिल ने मनाया अपना 24 वा जन्मदिन, टीम इंडिया के नए प्रिंस का करिअर और उनकी उपलब्धियों पर एक नजर

Happy Birthday Gill: शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू (Debut in international cricket ) किया था। और तभी से ही इस तेजतर्रार स्ट्रोक-प्ले खिलाड़ी (flamboyant stroke-play player) ने साल-दर-साल कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां तक कि अब उन्हें विराट कोहली ( Virat Kohli) का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है। शुभमन वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र (23 साल) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा वो ऑल-फॉर्मेट (All-Format) में सबसे कम उम्र के शतकवीर भी  हैं। सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले वो पहले खिलाड़ी है।  

Happy Birthday Gill: शुभमन गिल 24 साल के हुए

Happy Birthday Gill
Happy Birthday Gill

भारत (India) के ‘प्रिंस’  कहे जाने वाले यानी शुभमन गिल शुक्रवार 8 सितंबर 2023 को 24 साल के हो गए। गिल को अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जा रहा है। शुभमन गिल ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से इस तेजतर्रार स्ट्रोक-प्ले खिलाड़ी ने साल-दर-साल कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां तक कि अब उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

यह भी देखें: ACC ने सुपर-4 मे IND Vs PAK मैच मे रखा रिजर्व डे, फैंस के लिए थोड़ी राहत की बात  

Happy Birthday Gill: 2018 की भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम मे शानदार प्रदर्शन

Happy Birthday Gill: पंजाब के इस बल्लेबाज ने अपना पहला बड़ा प्रदर्शन साल 2018 की भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम (India Under-19 World Cup Winning Team ) के लिए किया था। जहां पर उन्होंने कप्तान पृथ्वी शॉ के डिप्टी के रूप में 6 मैचों की 5 पारियों में 1 शतक और 3 अर्द्धशतक के सहारे से 124.00 की औसत से शानदार 372 रन बनाए थे। जिसमे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द 102 का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी शामिल है। वह टूर्नामेंट में भारत (India) के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके साथ ही वो ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ (Player Of The Series)  पुरस्कार विजेता भी थे।

Happy Birthday Gill: भारत के उभरते हुए सितारे

शुभमन गिल ने भारत (India) के लिए 18 टेस्ट मैचों में 32.20 की औसत से 966 रन बनाए हैं। उन्होंने 33 पारियों में दो शतक और 4 अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन का है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द उन्होंने तीन मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए। गाबा (Gaba) में मिली ऐतिहासिक जीत के दौरान गिल ने 91 रन की बेमिसाल पारी भी खेली थी।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Happy Birthday Gill:  महान खिलाड़ी बनने का इशारा आंकड़े कर रहे

गिल ने भारत के लिए 29 वनडे मैचों में 63.08 की औसत से 1,514 रन बनाए हैं। उन्होंने 29 पारियों में 4 शतक और 7 अर्द्धशतक भी जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 है। गिल ने जनवरी में न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द दोहरा शतक ठोंकते हुए 149 गेंद में 19 चौकों और 9 छक्कों की दम पर 208 रन बनाए थे। पंजाब (Punjab) का युवा बल्लेबाज वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र (23 साल) में दोहरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी बना था।

Happy Birthday Gill:  दुनिया के सबसे युवा ऑल-फॉर्मेट शतकवीर

Happy Birthday Gill
Happy Birthday Gill

गिल ने 11 T20I मैचों में 30.40 के औसत और 146 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 1 शतक भी लगाया है। वह भारत के लिए T20I में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 23 साल की उम्र में वह दुनिया के सबसे युवा ऑल-फॉर्मेट शतकवीर हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 58 इन्टर नैशनल मैचों में 43.50 की औसत के साथ 2,784 रन बनाए हैं, जिसमें 73 पारियों में 7 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

Happy Birthday Gill:  गिल की कुछ अन्य उपलब्धियां

शुबमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेला है।

91 मैचों में 37.70 की औसत और 134.07 की स्ट्राइक रेट से 2,790 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 18 अर्द्धशतक

गिल का आईपीएल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 का है।

साल 2023 में जीटी (GT) के लिए खेलते हुए तीन शतक और चार अर्धशतक जड़े।

गिल मात्र 23 साल की उम्र में ही आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन (890) बनाने वाले सबसे कम उम्र के ‘ऑरेंज कैप’ विजेता खिलाड़ी हैं।

गिल एक आईपीएल सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 2016 में चार शतक और 7 अर्द्धशतक के साथ 973 रन बनाए थे।

हालांकि,Happy Birthday Gill: को अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन इतने कम समय में उन्होंने जो सफलताएं हासिल की, उससे साबित होता है कि वह ‘भारतीय क्रिकेट के राजकुमार’ हैं। वह समय के साथ और बेहतर होते जाएंगे और सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में वह निस्संदेह आने वाले वर्षों में एक खास मुकाम हासिल करेंगे।

2 thoughts on “Happy Birthday Gill: शुभमन गिल ने मनाया अपना 24 वा जन्मदिन, टीम इंडिया के नए प्रिंस का करिअर और उनकी उपलब्धियों पर एक नजर”

Leave a Comment